फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.
'सलार' के मेकर्स को रिलीज़ से पहले ही तगड़ा नुकसान हो गया
Prabhas की फिल्म Salaar 22 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है. इसका क्लैश Shahrukh Khan की फिल्म Dunki से होने वाला है. मगर रिलीज़ से पहले ही 'सलार' के मेकर्स को तगड़ा नुकसान हो गया है.
.webp?width=360)

# 'गदर 2' की सिमरत कौर 'सलार' में दिखाई देंगी
'गदर 2' फेम एक्ट्रेस सिमरत कौर 'सलार' में नज़र आएंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो 'सलार' में एक डांस नंबर करेंगी. सिमरत ने हैदराबाद में इस गाने की शूटिंग भी कर ली है.
# 'सलार' के प्रोड्यूसर्स को रिलीज़ से पहले ही नुकसान
प्रभास की फिल्म 'सलार' 22 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है. इसका क्लैश शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' से होने वाला है. मगर रिलीज़ से पहले ही 'सलार' के मेकर्स को तगड़ा नुकसान हो गया है. Track Tollywood के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के वक्त प्रशांत नील ने बहुत सारे सीन्स को री-शूट किया था. जिसमें प्रड्यूसर्स का बहुत सारा पैसा भी लगा था. मगर एडिट टेबल पर आने के बाद कई सारे फुटेजेस को फिल्म से निकाल दिया गया है. क्योंकि फिल्म के साथ बहुत सारे सीन्स मैच नहीं कर रहे. बताया जा रहा है कि ये फुटेज काफी लंबा है जिसकी वजह से प्रड्यूसर्स को करोड़ों का नुकसान हो गया है. बताया जा रहा है कि ये सीन प्रभास और पृथ्वीराज के बचपन का सीन है. जिसके ज़्यादातर हिस्सों को पोस्ट प्रोडक्शन में काट दिया गया है.
#सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'मिसेज़' का टीज़र आया
सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'मिसेज़' का टीज़र आ गया है. जोए बेबी के डायरेक्शन में बनी मलयालम फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' का ये हिंदी अडैप्टेशन है, जिसे आरती कदव ने डायरेक्ट किया है.
# कश्मीर में सलमान की 'टाइगर 3' हाउसफुल
'टाइगर 3' को रिलीज़ होने में अब बस तीन दिन बचे हैं. दिवाली वाले दिन रिलीज़ हो रही फिल्म के लगभग सभी शोज़ के टिकट तेज़ी से भर रहे हैं. अब रिपोर्ट्स आई हैं कि कश्मीर में भी 'टाइगर 3' के शोज़ जल्द ही हाउसफुल हो जाएंगे. नंबर्स से समझें तो श्रीनगर के PVR Inox की 1,444 सीट्स में से 980 सीट्स बुक हो चुकी है. अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज़ यानी 12 नवंबर से पहले बची हुई टिकटें भी भर जाएंगी.
#अल्लू अरविंद ने यश पर बयान दिया, ट्रोल हो गए
फिल्ममेकर अल्लू अरविंद ने यश को लेकर एक बयान दिया जिसके बाद से उनकी ट्रोलिंग हो रही है. एक इवेंट में पहुंचे अल्लू फिल्म में स्टार्स की फीस और बजट पर बात कर रहे थे. कह रहे थे कि किसी फिल्म के बजट पर स्टार की फीस कैसे इफेक्ट डालती है. इसी में अल्लू ने कहा, ''यश, 'केजीएफ' की रिलीज़ से पहले क्या थे? उस फिल्म का इतना बज़ क्यों हुआ? वो फिल्म की रिचनेस थी जिससे मूवी सक्सेसफुल हुई. यश फैन्स अल्लू के इसी बयान से नाखुश हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.''
#राजकुमार राव की श्री की रिलीज़ डेट आ गई
राजकुमार राव और अलाया एफ की फिल्म 'श्री' की रिलीज़ डेट आ गई है. तुषार हिरानंदानी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अगले साल 10 मई को रिलीज़ होगी.






















