The Lallantop

'टाइगर 3' में सलमान का 10 मिनट का धांसू एंट्री सीन

Tiger 3 में Salman के एंट्री सीन को लेकर कुछ अपडेट्स आए हैं. डायरेक्टर मनीष शर्मा ने बताया है कि सलमान का एंट्री सीन 10 मिनट लंबा होगा.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान की 'टाइगर 3' में ऋतिक रोशन का कैमियो भी होगा.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. मिली बॉबी ब्राउन की 'इनोला होम्स 3' आएगी

मिली बॉबी ब्राउन की इंवेस्टिगेटिव-थ्रिलर फिल्म 'इनोला होम्स' का तीसरा पार्ट बनेगा. ये 'शरलॉक होम्स' की बहन की कहानी है. फिल्म के पहले दोनों पार्ट्स को नेटफ्लिक्स पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.

Advertisement

2. GOT के जॉन स्नो की स्पिन ऑफ नहीं बनेगी

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के किरदार जॉन स्नो की स्पिन ऑफ सीरीज़ बनाई जाएगी. जिसमें एक्टर किट हैरिंगटन दिखाई देंगे. लेकिन अब रिपोर्ट्स हैं कि इस स्पिन ऑफ को HBO की तरफ से हरी झंडी नहीं मिली है.

3. विकी कौशल की 'सैम बहादुर' का ट्रेलर आया

Advertisement

मेघना गुलज़ार के डायरेक्शन में बनी विकी कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' का ट्रेलर आ गया है. जिसे देखकर लोग विकी कौशल की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. सैम मानेकशॉ की ये बायोपिक 01 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज़ होगी.

4. मनोज बाजपेयी की 'जोरम' मूवी की रिलीज़ डेट आई

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'जोरम' की भी रिलीज़ डेट आ गई है. कई फिल्म फेस्टिवल में घूमने के बाद ये सर्वाइवल पिक्चर इंडिया में 08 दिसंबर को सिनेमाघरों में खुलेगी.

5. सलमान की 'टाइगर 3' की भयंकर एडवांस बुकिंग

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को रिलीज़ होने में अभी चार दिन बाकी हैं. मूवी की तगड़ी एडवांस बुकिंग हो रही है. इंडस्ट्री ट्रैकर वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक 'टाइगर 3' की 2.8 लाख एडवांस टिकटें बिक चुकी हैं. जिसमें फिल्म का तमिल और तेलुगु वर्जन भी शामिल है. फिल्म 12 नवंबर को रिलीज़ हो रही है.

6. 'टाइगर 3' में 10 मिनट लंबा होगा सलमान का एंट्री सीन

'टाइगर 3' में सलमान के एंट्री सीन को लेकर कुछ अपडेट्स आए हैं. डायरेक्टर मनीष शर्मा ने बताया है कि सलमान का एंट्री सीन 10 मिनट लंबा होगा. जिसमें तगड़ा स्टंट होगा और स्पेशल इफेक्ट्स का यूज़ किया जाएगा. मनीष शर्मा ने टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ''सलमान ने मेमोरेबल इंट्रो सीक्वेंस दिया है. फिल्म में उनकी एंट्री देख सलमान फैन्स और फिल्म लवर्स खुश हो जाएंगे. इस सीक्वेंस को बनाने के लिए हमने कुछ बेस्ट लोगों को साथ लिया था. ये 10 मिनट का ब्लॉक होगा, जो टाइगर की एंट्री को जस्टिस देगा. ये पूरा सीन फिल्म का हाइलाइट होगा.''

Advertisement