The Lallantop

सलमान की 'टाइगर 3' ने चार दिनों में कमाए 169.5 करोड़ रुपए

Pathaan और Jawan ने तीन दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा छुआ था. 'जवान' ने तीन दिनों में 206 करोड़ रुपए और 'पठान' ने 166.7 करोड़ रुपए कमाए थे.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है मगर मूवी ने चार दिनों में 150 करोड़ कमा लिए हैं.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. डकोटा जॉनसन की 'मदाम वेब' का ट्रेलर आया

डकोटा जॉनसन की अगली फिल्म 'मदाम वेब' का ट्रेलर आ गया है. सोनी पिक्चर्स की ये फर्स्ट फीमेल लीड सुपरहीरो वाली फिल्म है. ये 'स्पाइडर मैन' यूनिवर्स का पार्ट होगी. जिसमें डकोटा के पास फ्यूचर देखने की पावर होगी. इसे अगले साल फरवरी में रिलीज़ किया जाएगा.

Advertisement

2. डिज़्नी की 'वॉट इफ 2' का ट्रेलर आ गया है

मार्वल स्टूडियो की एनीमेटेड सीरीज़ 'वॉट इफ' के दूसरे सीज़न का ट्रेलर आ गया है. इस फैंटेसी सीरीज़ के नौ एपिसोड्स को एक-एक करके रिलीज़ किया जाएगा. 22 दिसंबर से इसे डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

3. सलमान की 'टाइगर 3' की कमाई में 50% गिरावट

Advertisement

सलमान खान की 'टाइगर 3' की कमाई में लगातार गिरावट हो रही है. शुरुआती दो दिनों में ठीक कमाई करने के बाद इसके कलेक्शन में बहुत कमी आई है. 44.5 करोड़ रुपए की ओपनिंग पाने वाली इस फिल्म ने चौथे दिन सिर्फ 22 करोड़ रुपए कमाए. तीसरे से चौथे दिन की कमाई में करीब 50 परसेंट का डिप था.

4. एटली ने कहा, रजनीकांत को लेकर फिल्म बनाएंगे

'जवान' फेम डायरेक्टर ने अब रजनीकांत के साथ काम करने को लेकर बात की है. एक इंटरव्यू में एटली ने कहा, ''मैं रजनी सर के साथ काम करना चाहता हूं. मैंने पहले एक-दो बार ट्राई भी किया है पर बात नहीं बनी. रजनी सर हमेशा से ही इसके लिए तैयार थे. तो उनके साथ एक फिल्म तो तय है. बस सही समय आने की देर है.''

5. शख्स को थप्पड़ मारने पर नाना पाटेकर की सफाई

नाना पाटेकर का एक वीडियो कल से चर्चा का विषय बना हुआ है. इसमें वो एक शख्स को थप्पड़ मार रहे हैं. इस कांड के बाद नाना ने बयान दिया है. आप उनका ये बयान सुनें.

भले ही नाना ने इस घटना पर माफी मांगी हो लेकिन 'जर्नी' फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए इस हादसे पर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बिल्कुल उल्टी बात कही थी. उन्होंने बताया था कि ये वीडियो गलत तरीके से फैलाया जा रहा है. उन्होंने कहा था कि ये उनकी फिल्म का हिस्सा है, वायरल वीडियो मूवी की शूटिंग का क्लिप है.

6. 'टाइगर 3' ने चार दिनों में कमाए 169.5 करोड़ रुपए

सलमान खान की 'टाइगर 3' की कमाई में भले ही दिन पर दिन गिरावट आ रही हो लेकिन ये फिल्म इस साल की सबसे तेज़ 150 करोड़ कमाने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई है. मूवी का चार दिनों का कलेक्शन 169.50 करोड़ रुपए है. इससे पहले 'पठान' और 'जवान' ने तीन दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा छुआ था. 'जवान' ने तीन दिनों में 206 करोड़ रुपए और 'पठान' ने 166.7 करोड़ रुपए कमाए थे. 'टाइगर 3' की कमाई की रफ्तार बनी रहे इसके लिए ज़रूरी है कि फिल्म लगातार अच्छी कमाई करती रहे. वरना इसका 500 करोड़ तक पहुंच पाना थोड़ा मुश्किल मालूम हो रहा है.

Advertisement