फिल्मी दुनिया का पूरा लेखा-जोखा आपको यहां पढ़ने को मिल जाएगा. आज के सिनेमा शो में पढ़िए 'खतरों के खिलाड़ी 13' से लेकर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का पूरा अपडेट.
'सलार' का अपडेट मांगा, तो डायरेक्टर ने ट्विटर डिलीट कर दिया!
लोग लगातार मेकर्स और डायरेक्टर से फिल्म के अपडेट्स मांग रहे हैं. लेकिन प्रशांत नील और विजय किंरंगदुर ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया है.


# रोहित ने शुरू की 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग
रोहित शेट्टी ने साउथ अफ्रीका में 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग शुरू कर दी है. रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके शूट शुरू होने की अनाउंसमेंट की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार सीज़न में शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, रूही चतुर्वेदी, अंजली आनंद जैसे कंटेस्टेंट नज़र आएंगे.
# कार्तिक ने खत्म की 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग
कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी ने फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग खत्म कर दी है. मुंबई में फिल्म के आखिरी शेड्यूल में गाने की शूटिंग की गई. जिसके लिए भव्य सेट बनाया गया था. इस गाने की शूटिंग 10 दिनों तक चली. गाने को फेमस कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया. जो इससे पहले 'पठान' के 'झूमे जो पठान' समेत कई चार्टबस्टर गाने कोरियोग्राफ कर चुके हैं.
# 'तारक मेहता...' की एक्ट्रेस ने कहा, कुत्तों की तरह ट्रीट करते हैं
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की पूर्व एक्ट्रेस मोनिका भदोरिया ने प्रोड्यूसर असित मोदी पर बात की है. उनका कहना है कि शो पर एक्टर्स को कुत्तों की तरह ट्रीट किया जाता है. मोनिका ने 2019 में शो छोड़ दिया था. उनके मुताबिक शो छोड़ने के बाद मेकर्स ने उनकी तीन महीने की फीस रोक ली. और उन्हें अपनी फीस क्लियर करवाने के लिए एक साल तक इंतज़ार करना पड़ा. बता दें कि मोनिका शो में बावरी नाम का किरदार निभाती थीं.
# प्रशांत नील ने परेशान होकर डिलीट किया ट्विटर?
प्रभास की फिल्म 'सलार' को लेकर खूब बज़ है. लोग लगातार मेकर्स और डायरेक्टर से फिल्म के अपडेट्स मांग रहे हैं. लेकिन प्रशांत नील और विजय किंरंगदुर ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक लोग लगातार ट्विटर पर प्रशांत और विजय को टैग करके उनसे 'सलार' की अपडेट मांग रहे थे. इसी से तंग आकर उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया है. 'सलार' की रिलीज़ डेट को लेकर काफी कंन्फ्यूज़न है. इसे 28 सिंतबर को रिलीज़ किया जाना है. लेकिन 'आदिपुरुष' जून में रिलीज़ हो रही है. ऐसे में तीन महीने के अंदर ही प्रभास की दूसरी बिग बजट फिल्म रिलीज़ होगी या नहीं इसे लेकर काफी चर्चा है.
# टॉविनो थॉमस की '2018' ने कमाए 140 करोड़ रुपए
टॉविनो थॉमस की फिल्म '2018' मलयालम सिनेमा की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने इंडिया में 74 करोड़ और वर्ल्ड वाइड करीब 140 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. फिल्म केरल में साल 2018 में आई बाढ़ के ऊपर बेस्ड है.
# 'द केरला स्टोरी' ने 200 करोड़ रुपए कमा लिए
सुदीप्तो सेन की विवादित फिल्म 'द केरला स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. फिल्म ने अब तक टोटल 200 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. तमाम विवादों के बाद भी फिल्म की कमाई रुक नहीं रही है. 'द केरला स्टोरी' का रिव्यू आप हमारे चैनल पर देख सकते हैं.
वीडियो: दी सिनेमा शो: प्रभास के फैन्स ने 'सलार' की अपडेट मांगी, प्रशांत नील ने ट्विटर अकाउंट डिलीट किया














.webp?width=275)



.webp?width=120)


