सिनेमा की दुनिया से जुड़ी खबरों की लेटेस्ट अपडेट आपको नीचे पढ़ने को मिल जाएंगी. जानिए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
'पठान' और कमल हासन की 'विक्रम' का क्रॉस ओवर होगा?
पत्रकार ने कमल हासन से पूछा कि क्या उनका 'विक्रम' का कैरेक्टर और शाहरुख का 'पठान' का किरदार कभी कोलैबरेट करेगा? इस पर कमल बोले, ''मैं इस बारे में शाहरुख खान से बात करूंगा.''


# 'पठान', 'विक्रम' के क्रॉसओवर पर बोले कमल हासन
कमल हासन ने रिसेंटली एक इंटरव्यू में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' और अपनी फिल्म 'विक्रम' के क्रॉसओवर पर बात की. इंटरव्यू में एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या उनका 'विक्रम' का कैरेक्टर और शाहरुख का 'पठान' का किरदार कभी कोलैबरेट करेगा? इस पर कमल मज़ाकिया अंदाज़ में बोले, ''गुड आईडिया, मैं इस बारे में शाहरुख खान से बात करूंगा.''
# दिलजीत की 'चमकीला' का अनाउंसमेंट वीडियो आया
इम्तियाज़ अली की फिल्म 'चमकीला' का अनाउंसमेंट वीडियो आ गया. पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की ज़िंदगी पर बनी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा नज़र आएंगे. मूवी से दिलीजत के लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. नेटफ्लिक्स पर आने वाली इस फिल्म की रिलीज़ डेट जल्द अनाउंस होगी.
# आयुष्मान खुराना निभाएंगे सौरव गांगुली का रोल
लव रंजन जल्द ही सौरव गांगुली की बायोपिक पर काम शुरू करने वाले हैं. रिपोर्ट्स थीं कि फिल्म में रणबीर कपूर नज़र आएंगे लेकिन अब खबर आ रही है कि मूवी में रणबीर नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना होंगे. पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान को फिल्म ऑफर हो चुकी है और उन्होंने मूवी साइन भी कर ली है. जल्द ही इसकी ऑफिशियल कंफर्मेशन भी की जाएगी.
# जूनियर एनटीआर के साथ काम करने पर बोले ऋतिक
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर 'वॉर 2' में दिखाई देने वाले हैं. जूनियर एनटीआर के साथ काम करने को लेकर पहली बार ऋतिक रोशन ने बात की. न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ऋतिक रोशन ने कहा, '' मैं बहुत एक्साइटेड हूं उनके साथ काम करने के लिए.'' ऋतिक ने 'फाइटर' पर भी बात की. कहा, ''फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है, हम सबकुछ कम्पलीट कर चुके हैं.''
# नसीर ने कहा, मुसलमानों से नफ़रत करना फैशन बन गया
नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि मुस्लिमों के खिलाफ नफरत बड़ी चतुराई से लोगों के दिमाग में भरी जा रही है. ये आजकल का फैशन बन गया है. सत्ताधारी पार्टी ने इसका बहुत चतुराई से इस्तेमाल किया है. नसीर ने अपनी सीरीज़ 'ताज' के प्रमोशनल इंटरव्यू में सोशल मुद्दों पर चर्चा की. कहा कि चुनाव आयोग भी धर्म का इस्तेमाल करके वोट मांगने वाले नेताओं पर कुछ नहीं कहता.
#'मेम फेमस' फिल्म की तारीफ में बोले एस. एस. राजामौली
बीते दिनों महेश बाबू ने तेलुगु फिल्म 'मेम फेमस' की तारीफ की थी. अब फिल्ममेकर एस. एस. राजामौली ने भी इस फिल्म की तारीफ कर डाली है. ट्वीट करके राजामौली ने लिखा, ''बहुत समय बाद थिएटर में किसी फिल्म को देखने में इतना मज़ा आया. सुमंत के लिए ये फिल्म देखी. एक्टर और डायरेक्टर के तौर पर उसका भविष्य शानदार है. वो बहुत नेचुरली परफॉर्म करते हैं. फिल्म सबको देखनी चाहिए.''















.webp?width=120)





