फिल्मी दुनिया से जुड़ी नई खबरों से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.
अक्षय कब से शुरू करेंगे 'हाउसफुल 5' की शूटिंग, पता चल गया
कुछ दिनों पहले प्रड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने कुछ दिनों पहले कहा था कि Housefull 5 की कास्ट को लेकर जल्द ही अनाउंसमेंट की जाएगी. इसलिए किसी भी तरह की फेक खबरों पर भरोसा ना करें.


# KWK के अगले एपिसोड में आलिया-करीना आएंगी
करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के अगले एपिसोड में करीना कपूर खान और आलिया भट्ट आएंगी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते एपिसोड की शूटिंग की जाएगी और 16 नवंबर को इसे प्रीमियर किया जाएगा.
# रोहित-शाहरुख के लिए स्क्रिप्ट लिख रहीं फराह खान
फराह खान इन दिनों मल्टिपल स्क्रिप्ट्स पर काम कर रही हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फराह खान शाहरुख खान की रेड चिलीज़ के लिए, रोहित शेट्टी के लिए और टी-सीरीज़ प्रोडक्शन हाउस के लिए काम कर रही हैं.
# 'द लेडी किलर' के डायरेक्टर ने फिल्म पर की बात
अर्जुन कपूर और भूमि की फिल्म 'द लेडी किलर' डिजास्टर साबित हो रही है. इस पर फिल्ममेकर अजय बहल ने बात की है. बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए विकास ने कहा, ''10 दिन का शूट पेंडिंग था मगर प्रड्यूसर्स के कहने पर शूट रोकना पड़ा. फिर एडिट टेबल पर जितना कुछ शूट हुआ उसे ही अरेंज करके लगाना पड़ा. इसलिए फिल्म अधूरी थी.''
# 'सिंघम अगेन' का हैदराबाद वाला शेड्यूल खत्म
अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' का हैदराबाद वाला शेड्यूल खत्म हो गया है. सारे एक्टर्स दिवाली के लिए मुंबई वापिस आ चुके हैं. हैदराबाद में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स को शूट किया गया है. दिवाली के बाद बची हुई शूटिंग पूरी की जाएगी.
# अक्षय जनवरी से शुरू करेंगे 'हाउसफुल 5' की शूटिंग
अक्षय कुमार फिल्म 'हाउसफुल 5' की शूटिंग जनवरी से शुरू करेंगे. साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म में कई बडे़ सितारे नज़र आएंगे. साजिद ने कुछ दिनों पहले बताया किया था कि जल्द ही फिल्म की कास्ट की अनाउंसमेंट करेंगे.
# 'जवान' का नेटफ्लिक्स पर जलवा, 'गंगुबाई..' को पछाड़ा
नेटफ्लिक्स ने 30 अक्टूबर से 05 नवंबर तक की टॉप 10 नॉन-इंग्लिश फिल्मों की लिस्ट जारी की है. जिसमें चौथे नंबर पर 'जवान' है. हिंदी में पहले नंबर पर. 'जवान' के एक्सटेंडेड कट को टोटल 14.9 मिलियन व्यूइंग आवर्स मिले हैं. इससे पहले नॉन-इंग्लिश फिल्म्स में आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' को सबसे ज़्यादा, 13.8 मिलियन व्युइंग आवर्स मिले थे.






















