The Lallantop

'किसी का भाई किसी की जान' की कमाई की रफ्तार धीमी

रिपोर्ट के मुताबिक 'किसी का भाई किसी की जान' के छठवें दिन की कमाई में 30 परसेंट की गिरावट देखी गई.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान.

नेशनल, इंटरनेशन और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'ब्लैक मिरर 6' का टीज़र आ गया

नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज़ 'ब्लैक मिरर' के छठवें सीज़न का ट्रेलर आ गया है. जो पिछले सीजंस जितना ही थ्रिलिंग और डरावना है. Charlie Brooker की ये हिट सीरीज़ इस साल जून से देखी जा सकेगी.

Advertisement

2. 'किसी का भाई किसी की जान' की कमाई की रफ्तार धीमी

सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' की कमाई स्लो हो गई है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक छठवें दिन कमाई में 30 परसेंट की गिरावट देखी गई. फिल्म ने बुधवार को 4.5 करोड़ कमाए. मूवी ने इंडिया में कुल 82 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है.

3. 'शेरशाह' के डायरेक्टर सलमान खान को करेंगे डायरेक्ट?

Advertisement

'शेरशाह' फिल्म के डायरेक्टर विष्णु वर्धन, सलमान खान की फिल्म डायरेक्ट कर सकते हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान, करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस, धर्मा के बैनर तले बन रही फिल्म में नज़र आएंगे. जिसे विष्णु डायरेक्ट करेंगे. फिल्म किस बारे में होगी फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं हैं.

4. सारा अली खान ने शुरू की 'मेट्रो इन दिनों' की प्रिपरेशन

सारा अली खान जल्द ही अनुराग बासू की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में दिखाई देने वाली हैं. इस फिल्म की शूटिंग की तैयारी सारा ने शुरू कर दी है. उन्होंने अपने इंस्टा पर दो तस्वीरें पोस्ट की. एक में वो मुंबई मेट्रो में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं दूसरे में वो किसी शूटिंग के लिए मेकअप करवा रही हैं. सारा ने अपनी इस पोस्ट में अनुराग बासू और को-एक्टर सिद्धार्थ रॉय कपूर को भी टैग किया है.  

5. 'फाइटर' के क्लाइमैक्स को शूट करने में लगेंगे 120 घंटे

ऋतिक रोशन इन दिनों सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग कर रहे हैं. खबर है कि इसका क्लाइमैक्स धुंआधार होने वाला है. जिसे शूट करने में 120 घंटे लगेंगे. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ये एक मेजर एक्शन पैक्ड सीन होने वाला है. जिसे स्क्रीन पर 25 मिनट तक चलाया जाएगा. इसे ऋतिक के करियर का सबसे बड़े लेवल का क्लाइमैक्स बताया जा रहा है. इसमें हैंड टु हैंड एक्शन और हवाई एक्शन सीक्वेंस शामिल होंगे. इस क्लाइमैक्स में ऋतिक के साथ दीपिका और अनिल कपूर भी होंगे. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि जून में फिल्म की शूटिंग खत्म होगी. जिसके छह महीने बाद तक मूवी के वीएफएक्स पर काम किया जाएगा.

6. मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आए सलमान, भीड़ ने घेर लिया

सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते दिख रहे हैं. उन्हें फैन्स ने घेर लिया है. उसी भीड़ में से एक शख्स सलमान से हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाता है, सलमान उसे मना भी करते हैं. लेकिन वो लगातार उन तक पहुंचने की कोशिश करता है. बाद में सलमान के बॉडीगार्ड शेरा उस शख्स को धक्का देकर किनारे कर देते हैं. कुछ लोग इस वीडियो में सलमान को बुरा-भला कह रहे हैं. कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनके सपोर्ट में हैं और कह रहे हैं कि ये सलमान की सिक्योरिटी के लिए ज़रूरी था.

वीडियो: दी सिनेमा शो: ऋतिक रोशन, दीपिका की 'फाइटर' का क्लाइमैक्स ऐसा होगा कि थिएटर्स में बवंडर उठा देगा.

Advertisement