The Lallantop

'कल्कि 2898AD' ने रिलीज़ से पहले कमाए 375 करोड़

नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अपने बजट का 63 प्रतिशत पैसा रिकवर कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
प्रभास की फिल्म कल्कि 2898एडी में वो पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देंगे.

फिल्मी दुनिया की छोड़ी बड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा यहां मिलेगा. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

Advertisement


# 'कल्कि 2898AD' ने रिलीज़ से पहले कमाए 375 करोड़

'कल्कि 2898 AD' को लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं. अब खबर है कि मेकर्स ने इस फिल्म के ओटीटी राइट्स के लिए बहुत बड़े अमाउंट की डिमांड की है. गेट्स सिनेमा की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने 'कल्कि' के साउथ इंडियन ओटीटी राइट्स 200 करोड़ के और हिंदी राइट्स 175 करोड़ रुपए में बेचे हैं. जिससे इसने रिलीज़ से पहले ही 375 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. अगर इन आंकड़ों में सच्चाई है तो नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अपने बजट का 63 प्रतिशत पैसा रिकवर कर लिया है.

Advertisement

# कार्तिक सुब्बाराज की फिल्म में दिखेंगे सूर्या

'कुंगुवा' के बाद सूर्या ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. वो कार्तिक सुब्बाराज के साथ फिल्म करने वाले हैं. सूर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर सुब्बाराज के साथ तस्वीर शेयर करके अगली फिल्म अनाउंस की. फिलहाल फिल्म का टाइटल तय नहीं है. इसे सूर्या 44 नाम से बुलाया जा रहा है.

# 'थलाइवर 171' से रजनीकांत का लुक आया

Advertisement

रजनीकांत की फिल्म 'थलाइवर 171' से उनका फर्स्ट लुक आ गया है. लोकेश कनगराज ने उनके इस लुक को शेयर किया है. बताया जा रहा है कि इसमें टाइम ट्रैवेल को दिखाया जाएगा. हालांकि अभी इस पर कुछ भी कहना बहुत जल्दबाज़ी है. रजनीकांत जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे.

# देव पटेल ने कहा, शाहरुख से मिली प्रेरणा

देव पटेल की फिल्म 'मंकी मैन' की रिलीज़ को लेकर पंगा चल रहा है. इसी बीच देव ने आस्क मी सेशन में शाहरुख खान को अपना फेवरेट बॉलीवुड एक्टर बताया. जब उनसे पूछा गया कि क्या बॉलीवुड की कोई फिल्म या एक्टर ऐसा है जिसने उन्हें 'मंकी मैन' बनाने या डायरेक्ट करने के लिए प्रेरित किया हो. इस पर देव बोले शाहरुख का किया काम और उनकी फिल्मों से वो बहुत प्रेरित होते हैं.

# 'नो एंट्री 2' में अर्जुन, वरुण, दिलजीत का डबल रोल

'नो एंट्री' के सीक्वल पर कई दिनों से बातें चल रही हैं. अब खबर है कि इसमें दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अर्जुन कपूर होंगे. बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड की रिपोर्ट के मुताबिक तीनों स्टार्स फिल्म में डबल-डबल रोल करेंगे. सबकुछ ठीक रहा तो 2025 से ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी.

Advertisement