The Lallantop

ऋतिक की 'फाइटर' का धांसू टीज़र आ गया

'फाइटर' में दीपिका, ऋतिक, अनिल एयरफोर्स ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं.

Advertisement
post-main-image
'फाइटर' मूवी में पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण साथ नज़र आएंगे.

एंटरटेनमेंट से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. ऋतिक रोशन की 'फाइटर' का फर्स्ट लुक आया

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' का फर्स्ट लुक आ गया. 15 अगस्त के मौके पर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया. जिसमें ऋतिक, दीपिका और अनिल कपूर तीनों ही नज़र आ रहे हैं. मूवी 25 जनवरी 2024 को रिलीज़ होगी.

Advertisement

2. अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता

अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिल गई है. 15 अगस्त के मौके पर अक्षय ने सोशल मीडिया पर इंडियन पासपोर्ट की फोटो शेयर किया. अक्षय के पास पहले कनाडा की नागरिकता थी. जिसकी वजह से अक्सर उन्हें ट्रोल भी किया जाता रहा है.

3. सनी देओल की 'गदर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई

Advertisement

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने पहले मंडे को इतिहास रच दिया. 'गदर 2' ने पहले मंडे को 39 करोड़ रुपए कमाए हैं. जो बीते सालों में किसी भी फिल्म ने पहले वर्किंग डे पर नहीं कमाए. वीकेंड में 134.88 करोड़ रुपए कमाने के बाद फिल्म की चार दिनों की कमाई 173.88 करोड़ रुपए हो चुकी है.

4. OMG 2 ने पहले मंडे कितनी कमाई की

अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ने पहले मंडे को ओपनिंग डे से भी ज़्यादा कमाई कर ली है. पहले दिन 10.26 करोड़ रुपए कमाने वाली पिक्चर ने फर्स्ट मंडे को 12.06 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. फिल्म का टोटल कलेक्शन 55.17 करोड़ रुपए हो चुका है.

5. 'जेलर' ने पांचवे दिन 49 करोड़ रुपए कमा लिए

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. फिल्म ने पांचवे दिन वर्ल्ड वाइड 49.03 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया. पांच दिनों में मूवी ने ग्लोबली 351.92 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

वीडियो: दी सिनेमा शो: सनी देओल, अमीषा की 'गदर 2' की इतनी डिमांड, सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में हाउसफुल जा रहा है शो

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement