The Lallantop

आठ साल बाद शाहरुख खान, करण जौहर फिर एक साथ

करण जौहर और शाहरुख खान ने आठ साल बाद एक बार फिर से कोलैबरेट किया है. इस वीडियो में दोनों झगड़ा करते नज़र आ रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान और करण जौहर एक साथ एक ऐड में नज़र आए हैं.

नीचे पढ़िए अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5', संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' और शाहरुख खान, करण जौहर के नए कोलैबरेशन पर नया अपडेट.

Advertisement

#'हीरामंडी' विवाद पर बोले संजय लीला भंसाली

संजय लीला भंसाली का 'हीरामंडी' को लेकर बयान दिया है. जिसकी खूब चर्चा है. दरअसल प्रमोशन के दौरान संजय ने कहा, ''हीरामंडी में मैंने तवायफों की ज़िंदगी में सिर्फ ग्लैमर को नहीं दिखाया. उनकी लाइफ की उथल-पुथल को भी दिखाया है. हीरामंडी मेरे लिए बहुत रोमांटिक जगह है.'' उनके इसी बयान को लेकर लोग बातें कर रहे हैं.

Advertisement

# फीस की वजह से अनिल ने छोड़ी 'हाउसफुल 5'?

बीते दिनों खबर आई थी कि अनिल कपूर ने अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' को छोड़ दिया है. अब कोई मोई डॉट कॉम के मुताबिक अनिल ने फीस की वजह से फिल्म को ना कहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 'एनिमल' के लिए उन्हें 2 करोड़ और 'फाइटर' के लिए 7 करोड़ की फीस मिली थी. अब 'हाउसफुल 5' के लिए अनिल जितनी फीस डिमांड कर रहे हैं उन्हें उतनी फीस नहीं मिल रही.

# करण जौहर-शाहरुख खान का कोलैबरेशन

Advertisement

करण जौहर और शाहरुख खान ने आठ साल बाद एक बार फिर से कोलैबरेट किया है. वो एक फेमस ब्रैंड के ऐड में नज़र आ रहे हैं. ऐड में शाहरुख और करण एक-दूसरे से बहस करते दिखे. कमेंट सेक्शन लोगों के सवालों से भरा पड़ा है. ज़्यादातर लोग यही सवाल कर रहे हैं कि करण और शाहरुख एक साथ फिल्म कब बनाने वाले हैं. कुछ कह रहे हैं कि इन दोनों के साथ काजोल को भी इस ऐड में होना चाहिए था. वैसे करण और शाहरुख ने इससे पहले साल 2016 में आई 'ऐ दिल है मुश्किल' में साथ काम किया था. जिसमें शाहरुख का बस कैमियो था. शाहरुख 2010 में करण जौहर की डायरेक्टेड फिल्म 'माई नेम इज़ खान' में नज़र आए थे.

#'इश्क-विश्क' की रीमेक नहीं 'इश्क-विश्क रीबाउंड'

'इश्क-विश्क रीबाउंड' के एक्टर रोहित सराफ ने कहा कि फिल्म का शाहिद कपूर की मूवी 'इश्क-विश्क' से कोई कनेक्शन नही हैं. ना तो ये 'इश्क-विश्क' की रीमेक है और ना ही सीक्वल. पहली फिल्म केन घोष के डायरेक्शन में बनी थी. जबकि 'इश्क-विश्क रीबाउंड' को निपुन अविनाश ने डायरेक्ट किया है. दोनों फिल्म का आपस में कोई संबंध नहीं है.

#पीएम मोदी की बायोपिक में काम करेंगे सत्यराज?

खबरें चल रही थी कि तमिल एक्टर सत्यराज पीएम मोदी की बायोपिक में नज़र आने वाले हैं. मगर इन सभी खबरों को सत्यराज ने गलत बताया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ''पीएम मोदी की बायोपिक में काम करने वाली खबर मेरे लिए भी खबर जैसी ही थी. किसी ने मुझे उस फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया. लोग कुछ भी गलत बात फैलाते रहते हैं.''

# 'देवरा' में अपने किरदार पर बोलीं जाहन्वी कपूर

जाहन्वी कपूर ने एक इंटरव्यू में जूनियर एनटीआर संग अपनी फिल्म 'देवरा' पर बात की. कहा, ''फिल्म में मेरा किरदार बहुत एंटरटेनिंग है. सेट पर भी मेरा टाइम बहुत अच्छा बीता. क्योंकि पूरी टीम जिस तरह प्यार और केयर के साथ काम करती है वो बहुत सुंदर लगता है. फिल्म की जहां तक बात है तो हम सभी ने पूरे पैशन के साथ काम किया है. 'देवरा' के लिए आपका इंतज़ार बेकार नहीं जाएगा.'' कोरताला शिवा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इस साल दशहरे पर रिलीज़ होगी.

# राजकुमार राव की फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा

राजकुमार राव जल्द ही प्रोड्यूसर बनने जा रहे हैं. वो नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. जिसका नाम होगा 'टोस्टर'. पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक इस मूवी में सोनाक्षी सिन्हा होंगी. फिलहाल इसका प्लॉट क्या होगा इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है.

# 23 मई को आएगा 'पुष्पा 2' का दूसरा गाना

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का दूसरा गाना 23 मई को रिलीज़ किया जाएगा. मैत्रीय मूवी मेकर्स ने आज एक पोस्टर के साथ दूसरे गाने के रिलीज़ की अनाउंसमेंट की. बताया जा रहा है कि ये 'पुष्पा-पुष्पा' गाना होगा. जिसमें श्रीवल्ली बनीं रश्मिका मंदन्ना नज़र आएंगी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: Ranbir Kapoor की Ramayana की शूटिंग क्यों रुकी?

Advertisement