फिल्मी दुनिया से जुड़ी तमाम जानकारियों को एक साथ एक जगह संजोकर हम लाते हैं आपके लिए. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.
'जवान' ने यूएस एडवांस बुकिंग में कर लिया बढ़िया कलेक्शन
लोग 'जवान' के सुबह 6 बजे से शो को चलाने की डिमांड कर रहे हैं.
.webp?width=360)

1. 'द बॉयज़' की स्पिन ऑफ 'जेन वी' का पोस्टर आया
एमेज़ॉन प्राइम वीडियो की सीरीज़ 'द बॉयज़' की स्पिन ऑफ सीरीज़ 'जेन वी' का दूसरा पोस्टर आया है. जिसमें सीरीज़ के मेन कैरेक्टर्स दिख रहे हैं. उनके पीछे होमलैंडर की मूर्ती भी है. शो को 29 सितंबर से देख सकेंगे.
2. 22 सितंबर से आईमैक्स पर देख सकेंगे 'बार्बी' फिल्म
दुनिया भर से झामफाड़ कमाई करने वाली 'बार्बी' फिल्म को अब आईमैक्स में रिलीज़ किया जाएगा. इसे 22 सितंबर से दुनियाभर में आईमैक्स फॉर्मेट में देख सकेंगे.
3. नेटफ्लिक्स ने अनाउंस किया ओरिजनल पाकिस्तानी प्रोजेक्ट
नेटफ्लिक्स ने अपने पहले पाकिस्तानी ओरिजनल प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की है. जिसमें माहिरा खान और फवाद खान नज़र आएंगे. ये शो फरहात इश्तियाक के 2013 की नॉवेल 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर बेस्ड होगी. शो का नाम भी यही होगा. जल्द इसकी शूटिंग शुरू होगी.
4. करीना- सुजॉय की 'जाने जान' सितंबर में होगी रिलीज़
करीना कपूर, सुजॉय घोष के साथ एक थ्रिलर फिल्म में नज़र आने वाली हैं. जिसका टीज़र आ गया है. करीना की इस ओटीटी डेब्यू का नाम 'जाने जा' बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 21 सितंबर से ओटीटी पर देख सकेंगे. इसमें विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी होंगे.
5. 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय के साथ रवीना टंडन होंगी?
'वेलकम 2' फ्रेंचाइज़ की अगली फिल्म यानी 'वेलकम टू द जंगल' में 20 साल बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन साथ काम करेंगे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रवीना का फिल्म में अहम रोल होगा. मूवी की शूटिंग अक्टूबर से शुरू की जाएगी.
6. 'बीइंग अगेन' के हिंदी रीमेक में दिखेंगे फरहान अख्तर?
साल 2013 में आई हॉलीवुड फिल्म 'बीइंग अगेन' के हिंदी रीमेक की खबरें आ रही हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इस रीमेक को विक्रम मल्होत्रा प्रड्यूस करेंगे. जिसमें फरहान अख्तर को कास्ट किया जा सकता है. हालांकि अभी तक इसे लेकर कुछ ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है.
7. ''बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाएगी शाहरुख की जवान''
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को रिलीज़ होने में अब करीब 15 दिनों का समय बचा है. मगर फिल्म की डिमांड बढ़ती ही जा रही है. बिहार के एक एक्ज़ीबिटर विषेक चौहान ने ट्वीट करके बताया कि लोग 'जवान' के सुबह 6 बजे से शो को चलाने की डिमांड कर रहे हैं. विषेक ने ट्वीट किया कि ''जवान से पहले 'पठान' के भी सुबह 6 बजे से शोज़ चलाए गए थे. अब लोग 'जवान' के लिए भी सुबह 6 बजे के शोज़ के बारे में पूछ रहे हैं जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आने वाली है.''
8.एडवांस बुकिंग में 'जवान' ने छापे 1.2 करोड़ रुपए
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की एडवांस बुकिंग यूएस में खुल चुकी हैं. जहां इसकी तगड़ी बुकिंग चालू हैं. सिर्फ यूएस में पहले दिन के लिए इसकी एक करोड़ से ज़्यादा की टिकटें बिक चुकी हैं. ये आंकड़ें फिल्म की रिलीज़ के पास आते-आते और बढ़ेंगे.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'जवान' की एडवांस बुकिंग देखकर लग रहा है ये 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ेगी




















