The Lallantop

सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' ने बांग्लादेश में कितनी कमाई की?

'पठान' के बाद सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' भी बांग्लादेश में रिलीज़ हुई है.

Advertisement
post-main-image
'किसी का भाई किसी की जान' से पहले शाहरुख की 'पठान' वहां रिलीज़ हुई है.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. डेनी विल्नॉव ने 'ड्यून पार्ट 3' पर बात की

डेनी विल्नॉव ने रिसेंटली 'ड्यून पार्ट थ्री' पर बात की है. एम्पायर को दिए इंटरव्यू में उन्होनें कहा कि अगर वो 'ड्यून' का तीसरा पार्ट बनाते हैं, तो वो उनके लिए सपने जैसा होगा. उन्होंने कहा कि तीसरे पार्ट को लेकर कुछ चीज़ें हैं जो अभी सिर्फ ऑन पेपर हैं.

Advertisement

2. 'ड्रीम गर्ल 2' ने रविवार को कमाए 16 करोड़

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है. मूवी ने पहले वीकेंड में 40.71 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.

3. 14 सितंबर से देख सकेंगे 'बम्बई मेरी जान'

Advertisement

एमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने नई सीरीज़ की अनाउंसमेंट की है. जिसका नाम है 'बम्बई मेरी जान'. केके मेनन, अविनाश तिवारी और कृतिका कामरा की इस सीरीज़ को एक्सेल मूवीज़ ने प्रड्यूस किया है. इसे 14 सितंबर से देख सकेंगे.

4. फरवरी 2024 से होगी 'जॉली LLB 3' की शूटिंग

खबर आ रही थी कि अरशद वारसी और अक्षय कुमार 'जॉली एलएलबी 3' में साथ दिखाई देंगे. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म अब फाइनल हो चुकी है. अगले साल फरवरी से ये मूवी फ्लोर पर आ जाएगी. सुभाष कपूर ने फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है और साल के अंत तक इसका प्री-प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा.

5. 'गदर 2' के बाद अनिल  शर्मा का अगला प्रोजेक्ट

'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर चुके हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी अगली फिल्म में नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा होंगे. ये एक कमर्शियल ड्रामा फिल्म होगी. जिसे मुंबई और गोवा में शूट किया जाएगा. हालांकि इसपर ऑफिशियल कंफर्मेशन आना अभी बाकी है.

6. बांग्लादेश में KBKJ ने कमाए 1.5 लाख रुपए

'पठान' के बाद सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' भी बांग्लादेश में रिलीज़ हुई है. मगर मूवी ने पहले दिन सिर्फ 1.5 लाख रुपए की कमाई की है. जबकि 'पठान' ने पहले दिन बांग्लादेश में 19 लाख रुपए कमाए थे.

वीडियो: सिनेमा अड्डा: सलमान खान, बिग बॉस और विशाल शेखर के नेहा भसीन ने मजेदार किस्से सुनाए

Advertisement