The Lallantop

फेक न्यूज़ को लेकर दिलजीत ने किया पोस्ट, लगाई क्लास

दिलजीत दोसांझ ने बीते दिनों कोचेला म्यूज़िक फेस्टिवल में परफॉर्म किया था. मगर यहां उनके एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया था.

Advertisement
post-main-image
दिलजीत दोसांझ ने रिसेंटली कोचेला म्यूज़िंक फेस्ट में परफॉर्म किया था.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट लेकर हम आते हैं आपके लिए. इन्हें एक साथ एक छतरी के नीचे यहां पढ़ सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# पर्दे पर जल्द वापसी करेंगी 'आशिकी' फेम अन्नु अग्रवाल

'आशिकी' फिल्म फेम एक्ट्रेस अन्नु अग्रवाल बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रही हैं. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वो इन दिनों अच्छी स्क्रिप्ट्स के इंतज़ार में हैं. कई शोज़ और फिल्मों की स्क्रिप्ट सुन चुकी हैं. जल्द ही अपना फाइनल डिसिज़न लेंगी. वो आखिरी बार 1996 में आई 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' में दिखाई दी थीं.

Advertisement

# दिल्ली हाईकोर्ट का ऑर्डर, 'जवान' के लीक्ड सीन्स हों डिलीट

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के सेट से आय दिन कुछ-कुछ चीज़ें लीक हो रही हैं. कभी शाहरुख का एक्शन सीक्वेंस, कभी नयनतारा के साथ शूटिंग करते शाहरुख की तस्वीर तो कभी 'जवान' का डायलॉग बताया जा रहा एक ऑडियो क्लिप. अब इन सभी लीक्ड हुई चीज़ों को डिलीट करने का आदेश दिया है दिल्ली हाईकोर्ट ने. रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने हाईकोर्ट से मांग की थी कि 'जवान' के सभी लीक सीन्स और फोटोज़ को इंटरनेट से हटाया जाए. एक्शन लेते हुए मंगलवार 25 अप्रैल को दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया. जस्टिस सी. हरिशंकर ने ये ऑर्डर पास किया कि ‘जवान’ से जुड़े हर तरह के कंटेंट को यू-ट्यूब, गूगल, ट्विटर और रेडिट जैसे तमाम प्लेटफॉर्म्स से हटाया जाए.

# 'किसी का भाई किसी की जान' की ताबड़तोड़ कमाई

Advertisement

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है. पांच दिनों में फिल्म ने इंडिया में 84.46 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वहीं वर्ल्ड वाइड फिल्म 130 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है. पांचवे दिन फिल्म ने 6.12 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया.

# पूजा ने कहा, ''कभी भी सीन चेंज कर देते हैं सलमान''

पूजा हेगड़े रिसेंटली सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखाई दी थीं. उनके साथ काम करने का एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए पूजा ने कहा कि सलमान सेट पर कभी भी सीन चेंज कर देते हैं. पूजा ने कहा, ''वो बहुत स्पॉन्टिनियस हैं. मैं पूरी प्रिपरेशन के साथ सेट पर जाती थी लेकिन वो सब किसी काम नहीं आता था. क्योंकि सीन को बेटर बनाने के लिए सलमान सीन में कई बदलाव कर देते थे.''

# 'आदिपुरुष' के प्रमोशन में नहीं दिखेंगे सैफ अली खान

सैफ अली खान, प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' में लंकेश का रोल प्ले कर रहे हैं. लेकिन 'आदिपुरुष' के प्रमोशन में सैफ नहीं नज़र आएंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स प्रभास के साथ फुल फ्लेज्ड तरीके से प्रमोशन करना चाहते हैं. और प्रभास ने प्रमोशन के लिए मई की डेट्स दी हैं. लेकिन मई में सैफ अपने दूसरे कमिटमेंट्स में बिज़ी रहेंगे. इसलिए शायद ही वो 'आदिपुरुष' के प्रमोशन्स में नज़र आएं.

# फेक न्यूज़ को लेकर दिलजीत ने किया पोस्ट, लगाई क्लास

सिंगर दिलजीत दोसांझ ने बीते दिनों कोचेला म्यूज़िक फेस्टिवल में परफॉर्म किया था. मगर यहां उनके एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया था. लोगों ने उन्हें ट्रोल करके तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया था. अब दिलजीत ने इस मामले पर ट्वीट किया है. दिलजीत ने लिखा, ''फेक न्यूज़ और नेगेटिविटी मत फैलाइए. मैंने कहा था कि ये मेरे देश का झंडा है. ये मेरे देश के लिए है. मेरा मतलब है कि मेरी परफॉर्मेंस मेरे देश के लिए है. अगर पंजाबी नहीं आती तो गूगल कर लिया करो यार.''

# सलमान खान की 'किक 2' में दिखेंगे आसिम रियाज़

'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट रहे एक्टर आसिम रियाज़ बड़े पर्दे पर डेब्यू करने को तैयार हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक आसिम, सलमान खान की फिल्म 'किक 2' में नज़र आएंगे. ये मूवी 2024 में रिलीज़ होगी. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेंशन नहीं आई है.

16. नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी के खिलाफ कोलकाता में हुई FIR

नवाज़ुद्दीन सिद्दकी के खिलाफ कोलकाता में एफआईआर दर्ज करवाई गई है. उन पर बंगाली लोगों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है. नवाज़ के लेटेस्ट कोल्ड-ड्रिंक के ऐड को लेकर ये शिकायत दर्ज करवायी गई है.  कोलकाता में हुए इस विवाद के बाद कंपनी ने इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म्स से उतार लिया है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान डंकी की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे, रेगुलर सीन्स की शूटिंग नहीं होगी

Advertisement