The Lallantop

'एनिमल' पहले दिन 100 करोड़ कमाएगी!

रणबीर कपूर की 'एनिमल' एडवांस बुकिंग में कमाल कर रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन करीब 100 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है.

Advertisement
post-main-image
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' 01 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा यहां मिलेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. नेटफ्लिक्स की 'बर्लिन' सीरीज़ का ट्रेलर आया

स्पैनिश सीरीज़ 'द मनी हाइस्ट' की स्पिन ऑफ सीरीज़ 'बर्लिन' का ट्रेलर आ गया है. इसमें 'मनी हाइस्ट' वाले 'बर्लिन' के किरदार की पूरी कहानी बताई जाएगी. उनकी लव लाइफ से लेकर हाइस्ट तक की जर्नी दिखेगी. इसे 29 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.

Advertisement

2. 'द फ्री लांसर' पार्ट 2 का प्रोमो आ गया है  

मोहित रैना और अनुपम खेर की सीरीज़ 'द फ्री लांसर' के दूसरे पार्ट का प्रोमो आ चुका है. नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज़ के पहले पार्ट को खूब पसंद किया गया था. दूसरा पार्ट 15 दिसंबर से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

3. 26 दिसंबर से देख सकेंगे 'खो गए हम कहां'

Advertisement

अनन्या पांडे, आदर्श गौरव और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'खो गए हम कहां' की रिलीज़ डेट आ चुकी है. इसे डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज़ किया जाएगा. इसे 26 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.

4. संदीप ने बताया रणवीर ने क्यों छोड़ी 'कबीर सिंह'?

'एनिमल' के प्रमोशन के दौरान संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि 'कबीर सिंह' फिल्म वो रणवीर सिंह के साथ करना चाहते थे. मगर रणवीर ने ये फिल्म करने से मना कर दिया. क्योंकि उन्हें उस वक्त ये फिल्म बहुत डार्क लगी थी.

5. 'एनिमल' पहले दिन 100 करोड़ रुपए कमाएगी!

रणबीर कपूर की 'एनिमल' एडवांस बुकिंग में कमाल कर रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन करीब 100 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है. इंडस्ट्री ट्रेकर वेबसाइट sacnilk.com के मुताबिक 'एनिमल' की अब तक पांच लाख टिकटें बिक चुकी हैं. जिसमें इसके हिंदी वर्जन के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ा और मलयालम वर्जन भी शामिल है. इसी के मुताबिक फिल्म ने सिर्फ एडवांस बुकिंग से अभी तक 14 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. देशभर के पांच नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स की बात करें, तो यहां भी एनिमल की 2.19 लाख टिकटें बिक चुकी हैं. सिंगल स्क्रीन्स पर भी 'एनिमल' की भयंकर डिमांड है. अब देखना होगा कि एनिमल पहले दिन कितना पैसे पीटती है.

6. 'टाइगर 3' ने 17वें दिन कमाए 2 करोड़ रुपए

सलमान खान की 'टाइगर 3' की कमाई धीमी हो चली है. इसमें लगातार गिरावट आ रही है. 17वें दिन मूवी ने इंडिया में कुल 2.2 करोड़ रुपए कमाए. फिल्म की टोटल कमाई 276.5 करोड़ रुपए हो गई है.

Advertisement