The Lallantop

'टाइगर वर्सेज़ पठान' में दीपिका पादुकोण होंगी या कैटरीना कैफ?

रिपोर्ट्स हैं कि 'टाइगर वर्सेज़ पठान' में दीपिका और कैटरीना के लिए कोई स्पेस नहीं है.

Advertisement
post-main-image
दीपिका पादुकोण 'पठान' में रुबाई और 'टाइगर' में कैटरीना ज़ोया के रोल में थीं.

नेशनल, इंटरनेशनल, रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# अजय देवगन, तब्बू की फिल्म 'भोला 70' करोड़ के पार चली गई

अजय देवगन की फिल्म 'भोला' टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई कर रही है. मूवी ने रविवार को 3.30 करोड़ रुपए कमाए. फिल्म ने ओवरऑल 70.69 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है.

Advertisement

#'टाइगर वर्सेज़ पठान' में दीपिका पादुकोण होंगी या कैटरीना कैफ?

शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म 'टाइगर वर्सेज़ पठान' को लेकर माहौल बन गया है. स्पाई यूनिवर्स की इस बिग बजट फिल्म में 30 साल बाद शाहरुख-सलमान फुल फ्लेज्ड तरीके से साथ दिखाई देंगे. मूवी का बजट भी 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. जिसमें दोनों खान्स की फीस शामिल नहीं है. अब रिपोर्ट्स हैं कि मूवी में दीपिका और कैटरीना के लिए कोई स्पेस नहीं है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मूवी में फीमेल लीड को लिया जाएगा या नहीं ये उनके रोल पर डिपेंड करेगा. क्योंकि शाहरुख और सलमान के आगे किसी एक्ट्रेस को रखने के लिए उसका रोल भी दमदार होना चाहिए. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि अगर रोल दमदार ना हुआ तो फिल्म में कोई भी फीमेल लीड नहीं होगी. अगर रखना भी हुआ तो किसी एक को ही रखा जाएगा.

# 'कर्णन' के डायरेक्टर मारी सेल्वराज की अगली फिल्म में धनुष

Advertisement

साउथ स्टार धनुष 'कर्णन' के डायरेक्टर मारी सेल्वराज की फिल्म में दिखाई देने वाले हैं. ये धनुष और मारी का दूसरा कोलैबरेशन होगा. फिल्म का नाम फिलहाल नहीं रखा गया है. ज़ी स्टूडियो इस फिल्म का प्रड्यूसर होगा. 'कर्णन' की दूसरी एनिवर्सरी पर धनुष ने इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की.

# विशाल और रेखा भारद्वाज की सीरीज़ में दिखेंगी लारा दत्ता

लारा दत्ता, विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज की अपकमिंग सीरीज़ 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलांग वैली' में दिखाई देंगी. ये सीरीज़ अगाथा क्रिस्टी की नॉवेल पर आधारित होगी. लारा ने विशाल और रेखा के साथ तस्वीर शेयर करके बताया कि वो इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं.

# पा रंजीत की फिल्म से चियां विक्रम का नया पोस्टर रिलीज़

फिल्ममेकर पा रंजीत की अगली फिल्म 'थंगलान' में एक्टर चियां विक्रम नज़र आने वाले हैं. जिससे उनका पोस्टर आया है. पा रंजीत ने इसे शेयर करते हुए बताया कि विक्रम के बर्थडे यानी 17 अप्रैल को फिल्म से नया अपडेट शेयर करेंगे. फिल्म में विक्रम, ट्राइबल कम्यूनिटी से होंगे. कहानी स्वतंत्रता दिवस के पहले की बताई जा रही है.

# राम चरण की अगली फिल्म का गाना बनाएंगे एआर. रहमान

राम चरण जल्द ही बुची बाबू के डायरेक्शन में बनी अपनी फिल्म 'आरसी 16' पर काम करना शुरू करेंगे. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का गाना ए. आर. रहमान कम्पोज़ करेंगे. ये एक गांव पर आधारित फिल्म होगी. सितंबर से इसका प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा. राम चरण और ए. आर. रहमान का ये पहला कोलैबरेशन होगा.

# पवन कल्याण की फिल्म 'वकील साहब' का बनेगा सीक्वल

पावर स्टार पवन कल्याण की फिल्म 'वकील साहब' का सीक्वल बनने वाला है. डायरेक्टर वेणु श्रीराम ने 09 अप्रैल को इस बात की अनाउंसमेंट की कि 'वकील साहब 2' पर काम शुरू हो चुका है. इस अनाउंसमेंट के बाद ट्विटर पर 'वकील साहब 2' ट्रेंड होने लगा.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख, सलमान की 'टाइगर वर्सेज़ पठान' को फाड़ू बनाने के लिए झक्कास डायरेक्टर चुना गया है

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement