The Lallantop

वामसी की फिल्म में सलमान खान दो बिल्कुल अलग और धांसू लुक्स में नज़र आएंगे?

वामसी पैडिपली अपनी फिल्मों में एक्टर्स को दो अलग-अलग अवतारों में पेश करने के लिए जाने जाते हैं. सलमान के लिए उन्होंने ये दो लुक्स चुने हैं.

Advertisement
post-main-image
वामसी वाली फिल्म में सलमान के अपोजिट नयनतारा को कास्ट किया जाएगा.

Salman Khan कुछ दिन बाद नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर Vamshi Paidipally की फिल्म पर काम शुरू कर देंगे. लोग शुरुआत से ही मेकर्स से अपील कर रहे हैं कि वो सलमान को इसमें बिल्कुल अलग लुक में प्रेजेंट करें. ऐसा लुक, जो फ्रेश और इंट्रेस्टिंग हो. लगता है कि उन्होंने जनता की बात सुन ली है. बताया जा रहा है कि सलमान इस फिल्म में एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग अवतार में नज़र आएंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सलमान ने 'मातृभूमि' में आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाया है. उस रोल के लिए उन्होंने हल्की दाढ़ी और मूंछ रखी थी. इंटरनेट पर उस लुक को मिक्स्ड रिएक्शन ही मिला था. मगर पिछले कुछ दिनों से सलमान काफी अलग नज़र आ रहे हैं. दरअसल, इंटरनेट पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं, जहां वो क्लीन शेव्ड नजर आ रहे हैं. इसके अलावा वो एक ट्रांसपेरेंट ग्लास वाला चश्मा भी पहने दिखाई दिए. जो उनके पब्लिक अपीयरेन्स के लिहाज़ से काफी रेयर है. लोगों ने कहा कि वो काफी फिट एंड फ्रेश लग रहे हैं. कई को उनमें 90s वाला सलमान भी दिख गया. मगर इस बीच इंटरनेट पर ऐसी चर्चा भी चल पड़ी कि हो-न-हो, सलमान वामसी की मूवी में यही लुक रखने वाले हैं. इसी फिल्म के लिए वो अपना वजन भी कम कर रहे हैं.

salman khan
सलमान खान का नया लुक.

ये बात काफी हद तक सही भी नज़र आ रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि मेकर्स 18 अप्रैल से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. ऐसे में ज्यादा आसार यही है कि सलमान इसमें से एक लुक में क्लीन शेव्ड नजर आएं. मगर फिर बताया गया कि वो एक से ज्यादा लुक्स में दिखाई दे सकते हैं. दरअसल, वामसी अपनी मूवीज़ में एक्टर्स के लुक्स के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करते हैं. 'वारिसू' में उन्होंने थलपति विजय को दो अलग-अलग अवतारों में दिखाया था. 'महर्षि' में महेश बाबू के कॉलेज स्टूडेंट से लेकर बिजनेसमैन तक के सफर के लिए उन्होंने अलग-अलग भेष-भूषा ट्राय की थी. इसलिए उम्मीद है कि वो सलमान के साथ भी ऐसा ही कुछ करेंगे.

Advertisement
salman
लोग वामसी को सलमान के लिए ये लुक ट्राय करने की सलाह दे रहे.

हालांकि मेकर्स ने अब तक अपनी तरफ से इस बात को कन्फर्म नहीं किया. मगर लोगों ने इंटरनेट पर वामसी को टैग कर कुछ नए लुक्स सजेस्ट करने शुरू कर दिए हैं. जनता AI की मदद से सलमान की नई तस्वीरें बना रही है. इनमें एक फ़ोटो ने सबसे लोगों का अधिक ध्यान खींचा है. इसमें सलमान बेहद छोटे बाल, लंबी दाढ़ी और ताव लगी मूंछों में दिखाई दे रहे हैं. चेहरे पर सीरियसनेस है और कान में बड़ी बालियां भी. फिल्म के एक्शन-पैक्ड थीम के हिसाब से लोग इसे सलमान के लिए बेस्ट लुक बता रहे हैं. हालांकि इसे अपनाने-न अपनाने का फैसला मेकर्स का ही होगा.

वीडियो: वामसी पैडिपली की फिल्म में सलमान खान के अपोजिट होंगी नयनतारा?

Advertisement
Advertisement