The Lallantop

"शाहरुख की 'डर' और 'बाज़ीगर' जैसे रोल ऑफर हुए तो ज़रूर करूंगा"

लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि 'जवान' में थलपति विजय का कैमियो होने वाला है. ऐसी खबरों के बीच ही ये पुराना वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
विजय से पूछा गया कि वो टिपिकल हीरो वाले रोल ही क्यों करते हैं. क्या वो नेगेटिव रोल भी करेंगे. इस सवाल पर उन्होंने शाहरुख की फिल्मों का रेफ्रेंस दिया.

Shah Rukh Khan की फिल्म Jawan की रिलीज़ में महीने भर से भी कम का समय है. मेकर्स पहले ही प्लान कर चुके हैं कि ग्राउंड पर उतरकर प्रमोशन नहीं करेंगे. ‘पठान’ से शाहरुख ये सीख चुके हैं. ‘जवान’ को #AskSRK से बूस्ट मिल रहा है. रही-सही कसर फैन्स पूरी कर रहे हैं. फिल्म को लेकर माहौल गर्म रखा जा रहा है. ऐसे ही शाहरुख के एक फैनपेज ने एक वीडियो शेयर किया जो अचानक से वायरल हो गया. ये शाहरुख के किसी पुराने इंटरव्यू या इवेंट से नहीं. बल्कि थलपति विजय का पुराना इंटरव्यू है, जहां वो शाहरुख की फिल्मों पर बात कर रहे हैं. काफी लंबे समय से विजय का नाम ‘जवान’ से जोड़ा भी जा रहा है कि वो फिल्म में सरप्राइज़ कैमियो करेंगे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

साल 2007 में विजय की फिल्म ‘पोक्किरी’ आई थी. ये वायरल इंटरव्यू उसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान लिया गया. इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या वो सिर्फ हीरो वाले रोल ही करेंगे, जो गुंडों को पीटता है. क्या वो काभी नेगेटिव रोल नहीं करेंगे. इस पर विजय कहते हैं:

मुझे नेगेटिव रोल्स से कोई दिक्कत नहीं. मैंने अपनी पिछली फिल्म ‘प्रियामुदन’ में कुछ ऐसा ही रोल किया है. लेकिन मैं किसी एंटी-हीरो कैरेक्टर में 100% कम्फर्टेबल नहीं हो पाता हूं. अगर मुझे शाहरुख की ‘बाज़ीगर’ और ‘डर’ जैसे रोल ऑफर किए जाएं, तो मुझे लगता है कि मैं ज़रूर कंसिडर करूंगा. 

Advertisement

‘जवान’ को एटली ने बनाया है. वो विजय के साथ ‘थेरी’, ‘मर्सल’ और ‘बीगिल’ जैसी फिल्में बना चुके हैं. तीनों विजय के करियर की बड़ी फिल्मों में शुमार हुईं. साल 2022 में एटली की बर्थडे पार्टी में विजय और शाहरुख शरीक हुए. एटली ने दोनों के साथ अपनी फोटो भी शेयर की. तभी से फैन्स ये मानकर बैठ गए कि ‘जवान’ में विजय का कैमियो डन है. बस मेकर्स इस खबर को बाहर नहीं आने दे रहे. एक हालिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विजय फिल्म में नज़र आएंगे. उनका रोल एक पुलिसवाले का होगा. बताया जा रहा है कि ये रोल छोटा मगर अहम होगा. अगर ऐसा हुआ है तो मेकर्स बड़ी आसानी से तमिल ऑडियंस में अपना मार्केट खोज लेंगे. 

बता दें कि ‘जवान’ 07 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. फिल्म में शाहरुख का डबल रोल होगा. कहानी की विलन विजय सेतुपति बने हैं. बाकी दीपिका पादुकोण स्पेशल अपीयरेंस में नज़र आएंगी. उनके अलावा फिल्म में संजय दत्त का भी कैमियो हो सकता है.

वीडियो: 'जवान' में थलपति विजय शाहरुख खान के साथ इस रोल में नज़र आएंगे

Advertisement

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement