The Lallantop

थलपति विजय की 'लियो' ने रिलीज़ से पहले ही धुआंधार 400 करोड़ रुपए कैसे कमा डाले?

'मास्टर' और 'विक्रम' के बाद लोकेश कनगराज थलपति विजय के साथ 'लियो' बनाने जा रहे हैं. ये फिल्म टिकट खिड़की पर बवंडर उठा सकती है.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'लियो' के अनाउंसमेंट वीडियो में थलपति विजय.

Thalapathy Vijay और Lokesh Kanagaraj एक बार फिर साथ आ रहे हैं. LCU यानी लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स के तहत बन रही इस फिल्म का नाम है Leo. कुछ ही दिन पहले Bloody Sweet नाम के वीडियो के साथ इस फिल्म की घोषणा की गई थी. खबर आ रही है कि 'लियो' ने 400 करोड़ रुपए का प्री-रिलीज़ बिज़नेस कर डाला है. जो कि तमिल सिनेमा इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

थलपति विजय ने लोकेश कनगराज के साथ 'मास्टर' नाम की फिल्म की थी. मामला ब्लॉकबस्टर रहा था. लोकेश की पिछली फिल्म थी 'विक्रम'. इसमें कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फासिल ने लीड रोल्स किए थे. फिल्म ने 500 करोड़ रुपए से ज़्यादा का कलेक्शन किया. ऐसे में 'लियो' को साल की सबसे बड़ी फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है, जो टिकट खिड़की पर बवंडर उठा सकती है. फिल्म को इस चीज़ का फायदा अभी से मिलना शुरू हो गया है.

पिंकविला में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक 'लियो' ने प्री-रिलीज़ बिज़नेस का रिकॉर्ड बना दिया है. अनाउंसमेंट वीडियो के अलावा अब तक फिल्म से एक भी फोटो बाहर नहीं आई है. उससे पहले ही फिल्म ने 400 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. फिल्म ने डिजिटल, सैटेलाइट, म्यूज़िक और थिएट्रिकल राइट्स से ये पैसे कमाए हैं.

Advertisement

# इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि 'लियो' के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने 120 करोड़ रुपए में खरीदे हैं. इसमें फिल्म के तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ा चारों भाषाओं के राइट्स शामिल हैं. 
# सन टीवी ने 'लियो' के सैटेलाइट राइट्स के लिए 70 करोड़ रुपए चुकाए हैं.  
# फिल्म के म्यूज़िक राइट्स सोनी म्यूज़िक ने खरीदे हैं. 18 करोड़ रुपए में. 
# 'लियो' के हिंदी सैटेलाइट राइट्स के लिए सेट मैक्स और गोल्डमाइन्स से बातचीत जारी है. अगले 15 दिनों में इसका फैसला हो जाएगा कि विजय की फिल्म के राइट्स किसके पास जाएंगे. हिंदी सैटेलाइट राइट्स की कीमत 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

ये हो गए आपको 238 करोड़ रुपए.

अब बात 'लियो' के थिएट्रिकल राइट्स की. ये राइट्स डिस्ट्रिब्यूटर लोग फिल्म के प्रोड्यूसर्स से खरीदते हैं. ताकि वो उसे एग्ज़ीबिटर्स यानी सिनेमाघर मालिकों के साथ अरेंजमेंट करके रिलीज़ कर सकें. देश के अलग-अलग हिस्सों में फिल्म को अलग-अलग डिस्ट्रिब्यूटर रिलीज़ करते हैं. थिएटर्स से आने वाली कमाई प्रोड्यूसर, डिस्ट्रिब्यूटर्स और एग्ज़ीबिटर्स के बीच बंटती है.

Advertisement

# 'लियो' के ओवरसीज़ थिएट्रिकल राइट्स के लिए 50 करोड़ रुपए आसानी से मिल रहे हैं. जो भी ये राइट्स खरीदेगा, वो थलपति विजय की इस फिल्म को विदेशों में रिलीज़ करने के अधिकार हासिल कर लेगा. 
# इस फिल्म के तमिल नाडु थिएट्रिकल राइट्स की प्राइस 75 करोड़ रुपए मानी जा रही है. 
# केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इस फिल्म को रिलीज़ करने के लिए डिस्ट्रिब्यूटर्स से 35 करोड़ रुपए की मांग की गई है.
# बाकी इंडिया में फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स की कीमत 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है.  

फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स से 'लियो' की कमाई हुई 175 करोड़ रुपए. 

अगर फिल्म के सभी राइट्स की कीमत को जोड़ दें, तो टोटल बनता है 413 करोड़ रुपए. मामला थोड़ा ऊपर-नीचे भी हो सकता है, इसलिए राउंड फिगर को 400 करोड़ रुपए मानकर चला जा रहा है. ये सारी कमाई 'लियो' ने रिलीज़ से पहले कर लिया है, इसलिए इसे प्री-रिलीज़ बिज़नेस कहा जाता है. रिलीज़ से पहले इतनी ज़्यादा कमाई करने वाली 'लियो' तमिल सिनेमा इतिहास की पहली फिल्म है.

फिलहाल 'लियो' की शूटिंग चल रही है. फिल्म का पहला शेड्यूल कश्मीर में शूट किया जा रहा है. ये एक गैंगस्टर-एक्शन फिल्म है. फिल्म में थलपति विजय के साथ संजय दत्त और प्रिया आनंद जैसे एक्टर्स भी काम कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि अगस्त तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी. 'लियो' 19 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.  

 

वीडियो: थलपति विजय की वारिसु के बाद ये बम्पर फिल्में आने वाली हैं

Advertisement