Ramayana फिल्म के सितार वादक Rishabh Rikhi Ram Sharma का जलवा अब ग्लासगो में देखने को मिलेगा. Pankaj Tripathi को भी ऑस्ट्रेलिया के Indian Film Festival of Melbourne 2026 में सम्मानित किया जाएगा. Thalapathy Vijay की फिल्म Jana Nayagan ने लीक होने के बाद भी 200 करोड़ रुपयों से ज्यादी की कमाई कर ली है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी अन्य खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
स्कॉटलैंड कॉमनवेल्थ गेम्स में भी होगा रणबीर की 'रामायण' का जलवा!
रामायण के म्यूज़िक पर काम करने वाले ऋषभ रिखिराम शर्मा के परफॉरमेंस से खत्म होगा इवेंट.

# स्कॉटलैंड कॉमनवेल्थ गेम्स भी 'रामायण' का जलवा
शास्त्रीय संगीतकार और सितार वादक ऋषभ रिखिराम शर्मा फिल्म 'रामायण' से अपना सिनेमा डेब्यू कर रहे हैं. पिछले दिनों भारत मंडपम में हुए इवेंट में उन्होंने परफॉर्म किया था. उसी इवेंट में नमित मल्होत्रा ने बताया था कि ऋषभ भी 'रामायण' के म्यूज़िक पर काम कर रहे हैं. अब ऋषभ को स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हो रहे कॉमनवैल्थ गेम्स के समापन समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है. 2 अगस्त को यहां ऋषभ रिखीराम शर्मा वहां परफॉर्म करेंगे. 11 दिनों से चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन यहां ऋषभ के सितार वादन के साथ होगा.
# इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सम्मानित होंगे पंकज
पंकज त्रिपाठी को 'इंडियन फिल्म फस्टिवल ऑफ मेलबर्न' में सम्मानित किया जाएगा. ऑस्ट्रेलिया में आयोजित ये फिल्म फेस्टिवल 13 अगस्त से शुरू होकर 23 अगस्त तक चलेगा. इसमें फिल्मी दुनिया के कई सितारे हिस्सा लेंगे. इस अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर पंकज त्रिपाठी ने कहा, "मैं हमेशा से ये विश्वास करता रहा कि कहानियों में बहुत ताकत होती है. मेरे किरदारों और फिल्मों ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है. इसके लिए सभी फिल्ममेकर्स और मेरे शुभचिंतकों का शुक्रिया."
# विजय की 'जन नायगन' की कमाई 200 करोड़ के पार
थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. फिल्म रिलीज से पहले ही लीक हो गई थी. इसके बाद भी इसकी कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा. अब तक 'जन नायगन' ने वर्ल्डवाइड 233 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने करीब 157 करोड़ रुपयों की कमाई भारत से की है. वहीं इसमें करीब 75 करोड़ रुपए ओवरसीज मार्केट से आए हैं. इसी के साथ विजय ने सलमान खान की बराबरी कर ली है. ये बैक टु बैक उनकी 9वीं 200 करोड़ी फिल्म है. सलमान की भी लगातार 9 फिल्मों ने दुनियाभर से 200 करोड़ रुपए कमाए हैं.
# असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान
असम इन दिनों भीषण बाढ़ से जूझ रहा है. इससे अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में सलमान खान ने असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है. सलमान अपने चैरिटेबल ट्रस्ट बीईंग ह्यूमन (Being Human) के ज़रिए ग्राउंड लेवल पर लोगों तक राहत सामग्री भिजवा रहे हैं. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के ज़रिए कई चरण में मदद पहुंचाने का फैसला किया है. इस नेक काम में वो अपने फैंस की मदद भी ले रहे हैं.
# 'खोसला का घोसला 2' में हुई दिव्या खोसला की एंट्री
'खोसला का घोसला 2' 28 अगस्त को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है. अब फिल्म में दिव्या खोसला कुमार की भी एंट्री हो गई है. फिल्म को प्रशांत भागिया ने डायरेक्ट किया है. इसके साथ ही फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, रवि किशन, निशांत वर्मा और दानिश इकबाल जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी पहले पार्ट की तरह एक सोशल सटायर कॉमेडी होगी.
# विक्रांत ने पूरी की श्री श्री रविशंकर बायोपिक की डबिंग
विक्रांत मैसी, श्री श्री रविशंकर की बायोपिक 'व्हाइट' में काम कर रहे हैं. इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद प्रोड्यूस कर रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक विक्रांत ने इसकी डबिंग पूरी कर ली है. फिल्म की कहानी कोलंबिया के आंतरिक युद्ध के बारे में है, जिसे भारतीय स्पिरिचुअल गुरु श्री श्री रविशंकर ने सुलझाया था. ये फिल्म कोलंबिया की तत्कालीन परिस्थियों और उसके संघर्षों की की कहानी बताएगी. इस मंटू बस्सी डायरेक्ट कर रहे हैं. ये उनकी पहली फिल्म होगी.
वीडियो: थलपति विजय स्टारर 'जन नायगन' को सेंसर बोर्ड ने किया पास?












