The Lallantop

कंगना की 'तेजस' पहले दिन लुट-पिट गई, 3 फिल्मों ने मिलकर कमाए 2.50 करोड़

विक्रांत मैस्सी की '12th फेल' ने उम्मीद से बेहतर कमाई की.

Advertisement
post-main-image
'तेजस', '12th फेल' और 'सजिनी शिंदे...' के पोस्टर.

इस हफ्ते तीन हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुईं. Kangana Ranaut की Tejas. Vidhu Vinod Chopra की Vikrant Massey स्टारर 12th Fail. और Sajini Shinde Ka Viral Video. बावजूद इसके टिकट खिड़की पर सूखा पड़ा रहा. इन तीन फिल्मों ने मिलकर शुक्रवार को देशभर से 2.50 करोड़ रुपए कमाए हैं. क्योंकि तीनों ही फिल्मों की कमाई उम्मीद से बेहद कम रही.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कंगना रनौत की एरियल एक्शन फिल्म 'तेजस' जब अनाउंस हुई थी, तभी से फिल्म को लेकर बातें हो रही थीं. मगर रिलीज़ के बाद इस फिल्म ने निराश किया. क्रिटिक्स ने तो झाड़ा ही, पब्लिक ने भी फिल्म को खारिज सा कर दिया. कंगना की इस फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपए कलेक्ट किए. ओवरऑल देखें, तो ये बहुत कमज़ोर कमाई है. मगर कंगना की पिछली फिल्म 'धाकड़' ने 55 लाख रुपए की ओपनिंग ली थी. उसकी तुलना में ये बेहतर है. उम्मीद लगाई जा रही है कि 'तेजस' दूसरे दिन 1.50 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर सकती है. इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ अंशुल चौहान और आशीष विद्यार्थी जैसे एक्टर्स ने काम किया था. 'तेजस' को डेब्यूतांत सरवेश मेवाड़ा ने डायरेक्ट किया है.

इस वीकेंड रिलीज़ होने वाली दूसरी फिल्म थी '12th फेल'. असल घटना से प्रेरित इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है. ये दो लोगों की UPSC क्रैक करने की कहानी है. '12th फेल' ने पहले दिन 1.10 करोड़ रुपए कमाए. ये फिल्म की उम्मीद से बेहतर कमाई मानी जा रही है. क्योंकि इस फिल्म में कोई स्टार अट्रैक्शन नहीं है. विक्रांत मैस्सी तगड़े एक्टर हैं. मगर अभी उनका बॉक्स ऑफिस पुल नहीं है. बावजूद इसके फिल्म ने ठीक ओपनिंग ली. ये फिल्म दूसरे दिन अच्छी उछाल लेने वाली है. शनिवार को '12th फेल' 1.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है.

Advertisement

तीसरी फिल्म है 'सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो'. मैडॉक फिल्म्स से निकली ये एक एक्शन थ्रिलर थी. इस फिल्म में निमरत खैर, राधिका मदान और भाग्यश्री जैसे एक्टर्स ने काम किया है. क्रिटिक लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. मगर वो चीज़ फिल्म की कमाई में रिफ्लेक्ट नहीं हो रही है. 'सजिनी शिंदे...' ने पहले दिन देशभर से मात्र 15 लाख रुपए कलेक्ट किए. जो कि बहुत ही बुरी ओपनिंग है. इस फिल्म के साथ भी वही समस्या थी कि इसमें कोई ऐसा एक्टर काम नहीं कर रहा था, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक ला पाए. ये फिल्म दूसरे दिन यानी शनिवार को 25 लाख रुपए की कमाई कर सकती है.

ये तो इस हफ्ते की बात हो गई. दशहरा वाले हफ्ते में टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' रिलीज़ हुई थी. उस फिल्म की हालत पहले दिन से खराब चल रही है. बीते शुक्रवार को तीन नई फिल्मों से कॉम्पटीशन के बीच 'गणपत' ने 25 लाख रुपए कमाए. इससे आठ दिनों में फिल्म की टोटल कमाई रही 12.05 करोड़ रुपए . 'गणपत' में टाइगर के अलावा कृति सैनन, अमिताभ बच्चन और रहमान जैसे एक्टर्स ने काम किया था. इस फिल्म को 'क्वीन' फेम विकास बहल ने डायरेक्ट किया था. 

वीडियो: मूवी रिव्यू: गणपत

Advertisement

Advertisement