The Lallantop

रिपोर्टर ने सवाल पूछा, तापसी ने कहा-अगली बार रिसर्च करके आना

‘दोबारा’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान तापसी का ऐसा ही एक वीडियो और वायरल हुआ था.

Advertisement
post-main-image
तापसी पन्नू से उनकी फिल्म 'दोबारा' को लेकर सवाल किया गया था.

तापसी पन्नू रिसेंटली ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स 2022 में पहुंची थीं. जहां मीडिया इंटरैक्शन के दौरान वो मीडिया वालों पर ही भड़क गईं. इस सेशन में एक रिपोर्टर ने उनकी हालिया रिलीज़ हुई फिल्म ‘दोबारा’ को लेकर सवाल किया. जिस पर तापसी ने पलटकर जवाब देना शुरू कर दिया. कुछ दिनों पहले भी तापसी का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वो फोटोग्राफर्स पर भड़क गई थीं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो में एक पत्रकार ने तापसी की ‘दोबारा’ को मिले नेगेटिव रिस्पॉन्स पर बात की. जिस पर वो भड़क गईं. वायरल वीडियो में तापसी कह रही हैं

चिल्लाओ मत, चिल्लाओ मत भाई, वरना ये लोग बोलेंगे कि एक्टर्स को तमीज़ नहीं है.

Advertisement

उनकी फिल्म के खिलाफ चल रहे बॉलीवुड कैंपेन को लेकर उनसे सवाल पूछा गया. जिस पर तापसी का पारा हाई हो गया, उन्होंने पलटकर सवाल पूछा,

किस फिल्म के खिलाफ नहीं चलाया गया?

जब पत्रकार ने आगे सवाल पूछना चाहा तो तापसी ने उन्हें बीच में ही रोकते हुए कहा,

Advertisement

आप मेरी बात का जवाब दीजिए, मैं आपके सवाल का जवाब दे दूंगी. कौन सी फिल्म के साथ नहीं चलाया गया? एक बार जाकर अपना होमवर्क कर लेना. चिल्लाओ मत भाई मेरी बात सुनो. सर, मुझसे सवाल पूछने से पहले थोड़ी रिसर्च करके आना .

तापसी को उनकी फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ के लिए नॉमिनेट किया गया था. 

जब फोटोग्राफर्स पर भड़की थीं तापसी

‘दोबारा’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान तापसी का ऐसा ही एक वीडियो और वायरल हुआ था. जिसमें इवेंट में लेट पहुंची तापसी को जब फोटोग्राफर्स ने फोटो के लिए रोका, तो वो उन पर भड़क गईं. तापसी ने कहा, 

''यार डांट क्यों रहे हो? इसमें मेरी क्या गलती है. मुझे जो बालो गया मैं कर रही हूं. मुझसे तमीज़ से बात कीजिए. मैं मेरा काम कर रही हूं. आप मुझसे रिस्पेक्टफुली बात करो मैं भी आपसे तमीज़ से बात करूंगी.''

‘दोबारा’ फिल्म की बात करें तो अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी ये एक साइंस-फिक्शन फिल्म थी. जो टाइम ट्रैवल पर बेस्ड थी. ये फिल्म स्पैनिश फिल्म ‘मिराज’ का हिंदी अडैप्टेशन थी. तापसी के अलावा मूवी में पावैल गुलाटी लीड रोल में थे. इसे ऑडिएंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: रणबीर की ब्रह्मास्त्र ने पांचवे दिन भी की बंपर कमाई

Advertisement