The Lallantop

SVC63 में सलमान का सबसे बवाल लुक फाइनल!

सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सलमान ने SVC63 के लिए 8 लुक टेस्ट दिए. इनमें से 5 फाइनल किए गए हैं.

Advertisement
post-main-image
वामसी पैडिपली के डायरेक्शन में बन रही SVC63 अगले साल ईद पर रिलीज़ होगी.

SVC63 में Salman Khan के कैरेक्टर और लुक्स के बारे में क्या अपडेट है? Spirit के लिए Prabhas और Vivek Oberoi ने किस सीक्वेंस का शूट शुरू किया है? Jr NTR और Prashanth Neel की Dragon का Teaser कब आएगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# SVC63 में रॉ एजेंट बने हैं सलमान, स्पाय लुक होश उड़ा देगा!

सलमान खान और वामसी पैडिपली की फिल्म SVC63 में सलमान अलग-अलग लुक्स में नज़र आएंगे. उनके ये लुक डिज़ाइन करने के लिए 'धुरंधर' की मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह को इस प्रोजेक्ट से जोड़ लिया गया है. सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए सलमान ने आठ लुक टेस्ट दिए हैं. इनमें से पांच इस फिल्म में दिखेंगे. और एक लुक फाइनल भी हो गया है. इसमें सलमान लंबे बालों और घनी दाढ़ी में नज़र आएंगे. उनका लुक रफ-टफ रहेगा. ऐसा गेटअप जिसमें सलमान पहले कभी नहीं दिखे. बाकी चार लुक्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. फिल्म में सलमान के किरदार को लेकर भी कुछ बातें सामने आई हैं. ओके तेलुगु डॉटकॉम के मुताबिक सलमान इस फिल्म में रॉ एजेंट का रोल कर रहे हैं. वो स्क्रीन पर धांसू एक्शन तो करते दिखेंगे ही. मगर साथ ही वामसी पैडिपली ने इंटेंस इमोशनल ड्रामा एलिमेंट में कहानी में डाले हैं. बताया जा रहा है कि SVC63 के प्रोमो का शूट हो चुका है. अब टीम इसकी एडिटिंग पर जुटी हुई है. सलमान खान की फिल्मों में उनकी एंट्री ज़बरदस्त रहती है. SVC63 में उनकी एंट्री उकनी पिछली सभी फिल्मों से अलग और ग्रैंड होगी.

Advertisement

# 'फास्ट एंड फ्यूरियस' पर 4 वेब सीरीज़ बनेंगी

विन डीज़ल ने 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रैंचाइज़ के बारे में नई घोषणा की है. डेडलाइन के मुताबिक सोमवार को न्यूयॉर्क में हुए एक इवेंट में विन डीज़ल ने बताया कि पीकॉक प्रोडक्शंस इस फ्रैंचाइज़ पर बेस्ड चार वेब सीरीज़ डेवलप कर रहा है. विन डीज़ल इनके एग्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर होंगे.

# कोरियन टीम ने बनाए 'स्पिरिट' के सबसे ख़ूंखार फाइट सीन!

Advertisement

प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में चल रही है. 123 तेलुगु के मुताबिक ये रैपिड शूट शेड्यूल है. दो महीने के इस शेड्यूल में संदीप रेड्डी वांगा आधी फिल्म शूट करने का टार्गेट लेकर चल रहे हैं. यदि ऐसा हो पाया, तो साल के अंत तक शूटिंग खत्म हो जाएगी. NTV तेलुगु के मुताबिक इस शेड्यूल से पहले संदीप रेड्डी वांगा ने तीन दिन का प्रैक्टिस सेशन रखा था. दरअसल अब संदीप रेड्डी 'स्पिरिट' का सबसे अहम एक्शन सीन शूट करने जा रहे हैं. प्रभास ने इसके लिए स्पेशल ट्रेनिंग तो ली ही है. साथ ही तीन दिन रिहर्सल भी की. ये सीन 100 ट्रेंड फाइटर्स के साथ शूट किया जाएगा. कोरिया से लाए गए एक्शन कोरियोग्राफर्स ने ये फाइट सीन डिज़ाइन किए हैं. प्रभास ने इसके लिए काफ़ी वज़न घटाया है. सिने जोश के मुताबिक 11 मई को प्रभास और विवेक ओबेरॉय के साथ इंटेंस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग शुरू हुई है. दोनों के बीच तगड़ा खून-खराबा दिखाया जाएगा. तृप्ति डिमरी 'स्पिरिट' की फीमेल लीड हैं. कंचना और ऐश्वर्या देसाई भी ज़रूरी किरदार निभा रही हैं. ये फिल्म 5 मार्च 2027 को रिलीज़ होगी.

# मीरा नायर की 'अमरी' का फर्स्ट लुक रिलीज़

मीरा नायर ने अपनी अगली फिल्म 'अमरी' का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया है. ये अमृता शेरगिल पर आधारित फिल्म है. और बैड गर्ल फेम अंजलि शिवरमन इसमें अमृता का किरदार निभा रही हैं. फर्स्ट लुक में अंजलि की ही तस्वीर रिलीज़ की गई है. डेडलाइन के मुताबिक जयदीप अहलावत इसमें अमृता के पिता उमराव सिंह शेरगिल मजीठिया के रोल में हैं. एमिली वॉटसन, प्रियंका चोपड़ा, जिम सार्भ और अंजना वासन ने भी 'अमरी' में ज़रूरी किरदार निभा रही हैं.

# 19 मई रात 12 बजे आएगा NTR की 'ड्रैगन' का टीज़र

Jr NTR और प्रशांत नील की फिल्म 'ड्रैगन' का टीज़र आने वाला है. 123 तेलुगु के मुताबिक टीज़र 19 मई की रात 12 बजे रिलीज़ किया जाएगा. 20 मई को Jr NTR का बर्थडे है. इसीलिए मेकर्स ने ये दिन चुना है. टीज़र के साथ फिल्म का टाइटल भी अनाउंस किया जाएगा. 'ड्रैगन' इसका वर्किंग टाइटल था या असली नाम, ये टीज़र आने के बाद ही पता चलेगा. रुक्मिणी वसंत और अनिल कपूर भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. ये फिल्म 11 जून 2027 को रिलीज़ होगी.

# 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का ट्रेलर आया

जैकी श्रॉफ़ स्टारर फिल्म 'दी ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो- एलियंस का आगमन' का ट्रेलर आया है. इसकी शुरुआत सुपरहीरो के विजुअल्स से होती है. फिर दादा-पोते के बीच मज़ेदार डायलॉग होता है. पोता अपने स्कूल के दोस्तों से कह देता है कि उसके दादाजी सुपरहीरो हैं. पोता बड़ी-बड़ी गप मारता है. और फिर बच्चे दादा-पोते को कन्फ्रंट करते हैं. फिल्म में भाग्यश्री, शरत सक्सेना और प्रतीक बब्बर ने भी काम किया है. मनीष सैनी के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 

वीडियो: SVC63 में सलमान खान रखेंगे कई अनोखे लुक्स!

Advertisement