The Lallantop

SVC63: सलमान खान का सबसे बेरहम फाइट सीन लीक!

इंटरनेट पर एक मैप की तस्वीर वायरल है. इसमें 16 मिनट के एक एक्शन सीक्वेंस का पूरा प्लान बना हुआ है.

Advertisement
post-main-image
वामशी पैडिपली के डायरेक्शन में बन रही SVC63 मार्च 2027 में रिलीज़ होगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान की फिल्म SVC63 के लिए एक 16 मिनट लंबा वायलेंट एक्शन सीक्वेंस लीक हुआ है, जिसमें एक बंद स्टील फैक्ट्री में 100 गुंडे सलमान के किरदार पर हमला करते हैं।
  • यह लीक उस ब्लूप्रिंट का परिणाम है जिसमें एक्शन सीक्वेंस के लोकेशन, हथियारों और टाइमिंग सहित डिटेल्स शामिल हैं, जो फिल्म की शूटिंग प्रक्रिया के दौरान इंटरनेट पर वायरल हो गया।
  • इस लीक के बाद फिल्म के निर्माताओं को इस सीक्वेंस की सुरक्षा बढ़ानी पड़ सकती है और संभवत: शूटिंग के समय और स्थान में बदलाव किया जा सकता है।

SVC63 से Salman Khan की सबसे वायलेंट एक्शन सीन के बारे में कौन सी डिटेल्स लीक हो गई हैं? Delhi High Court ने चेक बाउंस केस में Rajpal Yadav को कितने समय की सज़ा सुनाई है? Thalapathy Vijay की Jana Nayagan में CBFC ने क्या बदलाव करवाए हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें :

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# SVC63 के सबसे खूंखार एक्शन सीन का ब्लूप्रिंट लीक!

सलमान खान की SVC63 के बारे में बड़ा अपडेट है. इंटरनेट पर एक मैप की तस्वीर वायरल है. इसमें 16 मिनट के एक एक्शन सीक्वेंस का पूरा प्लान बना हुआ है. लोकेशन, नंबर ऑफ फाइटर्स, किसके पास कौन सा वेपन होगा, शूट की टाइमिंग सहित एंट्री-एग्ज़िट और फाइट सीन्स के स्केचेस भी बने हुए हैं. इस मैप के मुताबिक ये एक्शन सीक्वेंस एक बंद पड़ी स्टील फैक्ट्री में शूट किया जा रहा है. फिल्म का विलन, सलमान खान के कैरेक्टर को यहां ट्रैप कर लेता है. और फिर अलग-अलग लॉट में तकरीबन 100 गुंडे हीरो पर अटैक करते हैं. 16 मिनट के इस एक्शन सीक्वेंस को 4, 6 और फिर 6 मिनट के एक्शन फेज़ में बांटा गया है. और जैसा कि हमने पिछले दिनों सिनेमा शो में बताया था, ये रॉ फाइट होने वाली है. हाईटेक गन्स के बजाय आसपास रखी चीज़ों का इस्तेमाल फाइट सीन्स में किया जाएगा. इस वायरल ब्लूप्रिंट में भी मोटी चेन्स, लकड़ी के क्रेट्स, कन्वेयर बेल्ट्स और फैक्ट्री के फर्नेस का इस्तेमाल लिखा हुआ है. सिनेमा डीकोडेड नाम के X हैंडल के मुताबिक ये शूट देर रात होगा और कुछ शॉट अर्ली मॉर्निंग के भी रखे जाएंगे. 'धुरंधर' के एक्शन कोरियोग्राफर सी यंग ओह, जो अब SVC63 का हिस्सा भी हैं, वो और उनकी टीम की कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हैं. रॉस डैन नाम के टीम मेम्बर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में रेकी के फोटो-वीडियो शेयर किए थे. इस तस्वीर के बैकग्राउंड में एक पुरानी सी इमारत नज़र आ रही है. ये वही फैक्ट्री हो सकती है, जिसका ज़िक्र इस मैप में किया गया है. कुल मिलाकर 16 मिनट का ये एक्शन सीक्वेंस SVC63 का सबसे खूंखार और वायलेंट सीक्वेंस होने वाला है. बताया जा रहा है कि सलमान इसमें धुआंधार फाइट करते नज़र आएंगे.

Advertisement

# 'शरलॉक होम्स 3' की स्क्रिप्ट पूरी, क्या फिल्म बनेगी?

रॉबर्ट डाउनी जूनियर की पॉपुलर फिल्म सीरीज़ 'शरलॉक होम्स' का तीसरा पार्ट भी बनेगा. दी डायरेक्ट न्यूज़ पोर्टल के मुताबिक स्क्रीनराइटर क्रिस ब्रैंकेटो ने फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है. मगर फिल्म का बनना न बनना रॉबर्ट डाउनी जूनियर के शेड्यूल पर निर्भर करेगा. हम बता दें कि 'शरलॉक होम्स 3' साल 2018 में अनाउंस हुई थी. और 2020 में इसे रिलीज़ होना था. मगर फिल्म अब तक फ्लोर पर ही नहीं आ सकी है.

# चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को फिर जेल!

Advertisement

राजपाल यादव को बड़ा झटका लगा है. 10 जुलाई को चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें तीन महीने की सज़ा सुनाई है. लाइव लॉ के मुताबिक कोर्ट ने राजपाल यादव के व्यवहार को 'संदिग्ध' बताया. और उन्हें दोबारा जेल भेजने का आदेश दिया. कोर्ट ने राजपाल पर जुर्माना भी लगाया है. ये मामला साल 2010 का है. राजपाल यादव ने अपनी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म 'अता पता लापता' के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज़ लिया था. मगर फिल्म फ्लॉप हो गई. बीते 16 साल में ये रकम बढ़कर 9 करोड़ हो गई. जिसमें से सवा चार करोड़ रुपये राजपाल लौटा चुके हैं.

# धनुष की 'ओम' में नसीरुद्दीन शाह की एंट्री

धनुष स्टारर तमिल फिल्म 'ओम' में नसीरुद्दीन शाह भी नज़र आएंगे. धनुष ने ये अपडेट सोशल मीडिया पर दिया. इससे 26 साल पहले नसीर ने कमल हासन की तमिल फिल्म 'हे राम' में काम किया था. 'ओम' में ममूटी, श्रीलीला और साई पल्लवी भी ज़रूरी किरदारों में हैं. इसे राजकुमार पेरियासामी डायरेक्ट कर रहे हैं. ये 16 अक्टूबर को रिलीज़ होगी. चिरंजीवी की 'विश्वम्भरा' भी इसी दिन आएगी. और रजनीकांत की 'जेलर 2' इससे एक दिन पहले 15 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

# फाइनली, सेंसर बोर्ड ने पास कर दी 'जन नायगन'

थलपति विजय के करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' सात महीने तक अटकी रही. पहले सेंसर बोर्ड के चंगुल में फंसी. फिर कानूनी पचड़ों में उलझी. और फिर पूरी फिल्म लीक भी हो गई. मगर अब फाइनली सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास कर दिया है. CBFC की वेबसाइट के मुताबिक बोर्ड ने इसमें 12 बदला करवाए हैं. विजय की पॉलिटिकल पार्टी TVK का नाम हर जगह म्यूट करवाया गया है. डॉ. बी आर अम्बेडकर और तिरंगे के विज़ुअल्स हटवाए गए हैं. एक बच्चे का जलाए जाने का सीन हटवाया गया है. इन तमाम बदलावों के बाद बोर्ड ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है. ये 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# टाइगर की एक्शन फिल्म में रकुलप्रीत-प्रज्ञा जायसवाल!

टाइगर श्रॉफ को लेकर रेमो डिसूज़ा एक एक्शन फिल्म बनाने जो रहे हैं. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक रकुलप्रीत सिंह और प्रज्ञा जायसवाल इस फिल्म की फीमेल लीड्स के तौर पर कास्ट की गई हैं. मुंबई में 1 अगस्त से इस फिल्म की शूटिंग शूरू होगी. 

वीडियो: SVC63 में सलमान खान की सबसे खूंखार एंट्री? 100 इंटरनेशनल फाइटर्स संग शूट शुरू

Advertisement