The Lallantop

SVC63: सलमान ने दिल, दिमाग और जिगर से अपनी अगली फिल्म अनाउंस कर दी

फिल्म के डायरेक्टर वामसी पैडिपली हैं और प्रोड्यूसर दिल राजू. दोनों ही अपनी-अपनी फील्ड में नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
चर्चा है कि सलमान के अलावा अनिल कपूर को भी इस प्रोजेक्ट से जोड़ा गया है.

तो Salman Khan ने अब ऑफिशियली Maatrubhumi प्रोजेक्ट से मूव ऑन करने का फैसला कर लिया है. इंटरनेट की खुसुर-फुसुर को ताक रखते हुए उन्होंने खुद ही अपनी अगली पैन इंडिया मूवी अनाउंस कर दी है. सलमान ने कन्फर्म कर दिया है कि वो अप्रैल से डायरेक्टर Vamshi Paidipally और प्रोड्यूसर Dil Raju के प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे. ये दोनों ही शख्स अपनी-अपनी फील्ड में नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सलमान ने X पर वामसी के साथ एक फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा,

"इस अप्रैल दिल, दिमाग और जिगर से डायरेक्टर वामसी पैडिपली और दिल राजू के साथ."

Advertisement
salman khan
सलमान खान का पोस्ट.

ये एक बड़ी अपडेट ज़रूर है मगर सलमान के फैंस इससे खास सरप्राइज़ नहीं हुए होंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि ये खबर पिछले लंबे से मीडिया में हिचकोले खा रही है. वैसे, सलमान की इस अपकमिंग फिल्म को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले बनाया जाएगा. ये दिल राजू की प्रोडक्शन कंपनी है. फिलहाल मूवी का कोई ऑफिशियल टाइटल अनाउंस नहीं किया गया है. मगर मेकर्स अभी इसे SVC63 के नाम से ही प्रोड्यूस करेंगे. SVC63 मतलब श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स की 63वीं फिल्म. प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी इस बात को कन्फर्म कर दिया है.

वामसी ने अपने करियर में अब तक 6 फिल्में बनाई हैं. अपनी पहली ही मूवी 'मुन्ना' में उन्होंने प्रभास को डायरेक्ट किया था. 'बृंदावनम' में वो Jr NTR के साथ काम कर चुके हैं. तमिल सुपरस्टार विजय के साथ उन्होंने 'वारिसू' बनाई थी. वहीं 'महर्षि' में राम चरण और अल्लू अर्जुन को डायरेक्ट कर वो नेशनल अवॉर्ड भी ले गए. दूसरी तरफ़ दिल राजू ने अबतक 60 से भी ज्यादा फिल्में प्रोड्यूस की हैं. इस दौरान 'शतमनम भवति' और 'महर्षि' के लिए उन्होंने दो नेशनल अवॉर्ड भी जीते हैं. यानी SVC63 के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का पोर्टफोलियो सॉलिड है. ऐसे में सलमान के पास अपने करियर को रिवाइव करने का काफी अच्छा मौका होगा.

SVC63 एक मास एंटरटेनिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगा. वामसी लंबे समय से इसकी स्क्रिप्ट पर लगे हुए थे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें वीएफएक्स का भी काफी काम होने वाला है. इसलिए मेकर्स ने इसे सीधे 2027 के फर्स्ट हाफ़ में ही रिलीज़ करेंगे. चर्चा है कि वो अगले साल की ईद रिलीज़ को टार्गेट कर रहे हैं. पर यदि ऐसा हुआ तो सलमान की मूवी का क्लैश सीधे प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' से होगा. वो फिल्म 05 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Advertisement

वीडियो: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को डेट नहीं मिली, दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी!

Advertisement