The Lallantop

सिर्फ 22 दिन काम करके भी अक्षय 'गोलमाल 5' के लीड अजय देवगन से ज्यादा फीस ले गए!

अक्षय कुमार ने सबसे ज्यादा पैसे 'बड़े मियां-छोटे मियां' के दौरान लिए थे. लेकिन 'भूत बंगला' में उन्होंने फीस घटा दी.

Advertisement
post-main-image
'गोलमाल 5' की शूटिंग मुंबई के फिल्मसिटी में हो रही है.

Golmaal 5 में Akshay Kumar की एंट्री फ्रैंचाइज़ को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने वाली है. Rohit Shetty की इस मूवी में वो विलन का रोल करेंगे. लीड स्टारकास्ट की तुलना में वो सबसे कम दिनों की शूटिंग करने वाले हैं. बावजूद इसके, वो मोटी फीस ले रहे हैं. रिपोर्ट है कि अक्षय को इस फिल्म के लिए Ajay Devgn से भी ज़्यादा पैसे मिले हैं. मगर इसमें एक कैच है. बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अक्षय कुमार बड़ा ब्रांड हैं. साथ ही बॉलीवुड के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में से एक. उन्हें 'गोलमाल 5' में जोड़कर मेकर्स ने इस फिल्म की हाइप बढ़ा दी है. अक्षय इस मूवी में एक कॉमिक विलन का रोल करेंगे. अजय और उनके क्लैश को टॉम एंड जैरी की धमा-चौकड़ी से प्रेरित बताया जा रहा है. इसकी शूटिंग के लिए उन्होंने रोहित शेट्टी को 18 से 22 दिन का समय दिया है. अन्य एक्टर्स से तुलना करने पर ये बहुत कम नज़र आता है. मगर खबरें हैं कि इसके लिए उन्हें 35 से 40 करोड़ रुपए की फीस मिली है. जो कि अजय देवगन की अपफ्रंट फीस से ज़्यादा है. हालांकि ये मालूम नहीं चल सका कि अजय को इस फिल्म के लिए कितनी फीस मिली है.

हालांकि ट्विस्ट ये है कि कई दूसरे सुपरस्टार्स की तरह वो भी इस फिल्म में प्रॉफिट शेयर करेंगे. यानी ‘गोलमाल 5’ बॉक्स ऑफिस पर जितना कमाएगी, अजय को उसका एक हिस्सा मिलेगा. जो कि उनकी अपफ्रंट फीस के अलावा होगा. चूंकि इस मूवी की रीकॉल वैल्यू अच्छी है इसलिए ये मानकर चलिए कि अजय देर-सवेर अक्षय से ज़्यादा पैसे ले ही जाएंगे.

Advertisement

रिपोर्ट्स हैं कि अक्षय कुमार ने अपने करियर की हाइएस्ट फीस 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए ली थी. फिल्म तो कुछ खास चली नहीं मगर उन्होंने इससे 145 करोड़ कमा लिए. वहीं 'स्काय फोर्स' के लिए उन्होंने 70 करोड़ की रकम ली थी. ‘जॉली LLB 3’ की सैलरी भी इतनी ही थी. रोचक बात ये है कि उन्होंने अपनी लास्ट रिलीज़ 'भूत बंगला' के लिए फीस में बड़ी कटौती की थी. उसमें उन्होंने लीड में होने के बावजूद 50 करोड़ लिए थे. चूंकि वो उस फिल्म के प्रोड्यूसर थे, इसलिए प्रॉफ़िट में भी उनका हिस्सा था. इस हिसाब से देखा जाए तो अक्षय ने अपनी बाकी फिल्मों की तुलना में 'गोलमाल 5' के लिए कम पैसे ही लिए हैं. चर्चा है कि ये फिल्म 31 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

वीडियो: रोहित शेट्टी ने 'गोलमाल 5' को लेकर कौन-सा नियम बदला?

Advertisement
Advertisement