The Lallantop

सुकेश ने नोरा फतेही के जीजा को दिया महंगा गिफ्ट, व्हाट्सएप पर करती थीं चैट

EOW की पूछताछ में खुद नोरा ने ये बातें बताईं.

Advertisement
post-main-image
बाएं से दाएं. सुकेश चंद्रशेखर ओर नोरा फतेही. (फोटो: इंडिया टुडे)

सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये की ठगी का मामला चल रहा है. इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के नाम सामने आ रहे हैं. दिल्ली पुलिस के EOW यानी इकॉनमिक ऑफेंसेज़ विंग ने इस मामले में जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही से पूछताछ की. इसमें कई बातें सामने आई हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 सितंबर को EOW ने नोरा फतेही को इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया. उनसे 6 घंटे तक सवाल-जवाब किए गए. इसमें पता चला कि कि सुकेश ने नोरा के जीजा बॉबी को 65 लाख रुपये की BMW कार गिफ्ट की थी. EOW ने नोरा फतेही के जीजा बॉबी और पिंकी ईरानी को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की. इसके अलावा नोरा फतेही ने ये भी कहा कि वो निजी तौर पर कभी सुकेश चंद्रशेखर या पिंकी ईरानी से नहीं मिली हैं. हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि वो सुकेश के साथ वॉट्सएप पर चैट करती थीं.

200 crore extortion case, sukesh chandrashekhar, nora fatehi
पूछताछ के लिए EOW के दफ्तर पहुंचतीं नोरा फतेही.

रिपोर्ट के मुताबिक, नोरा से एक खास इवेंट के बारे में पूछा गया. ये इवेंट दिसंबर 2020 में चेन्नई में हुआ था. जिसे सुकेश की पार्टनर लीना मारिया पॉल ने ऑर्गनाइज़ किया था. नोरा ने बताया कि इस इवेंट में लीना ने उन्हें गूची का बैग और आईफोन दिए. ये भी बताया कि उनके पति नोरा के बड़े फैन हैं. इसके बाद लीना ने फोन पर नोरा की बात सुकेश से करवाई. फोन पर सुकेश ने नोरा को BMW कार गिफ्ट करने का वादा कर दिया.

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, कार की बात करने के लिए नोरा ने अपनी कज़िन के पति बॉबी का कॉन्टैक्ट नंबर दिया. साथ ही ये भी कहा कि उन्हें BMW कार की ज़रूरत नहीं है. क्योंकि उनके पास पहले से कार हैं. बॉबी ने ये जानकारी सुकेश को दी. तो सुकेश ने वो कार बॉबी को ऑफर कर दी. ये वही 65 लाख वाली कार है, जिसकी चर्चा चल रही है.  

इससे पहले नोरा से ED (एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट) ने पूछताछ की थी. मामले की जांच करने वाली टीम का मानना है कि इस केस में नोरा का भी रोल रहा है. हालांकि, फिलहाल उनसे गवाह के तौर पर पूछताछ की जा रही है. जबकि ED ने अपनी चार्जशीट में जैकलीन को आरोपी बनाया है. इसके खिलाफ जैकलीन ने कोर्ट का दरवाज़ा भी खटखटाया था. मगर ये बात वहीं आकर ठहर गई कि जैकलीन को सुकेश की सच्चाई पता थी. उन्हें पता था कि सुकेश ठग है और वो ठगी के पैसे से उन्हें महंगे तोहफे दे रहा है. बावजूद इसके उन्होंने गिफ्ट लेने से इनकार नहीं किया.

सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल जेल में है. उस पर कई हाई प्रोफाइल लोगों के साथ ठगी करने का आरोप है. 

Advertisement

वीडियो देखें: जैकलीन फर्नांडिस को फांसने वाले सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से 200 करोड़ कैसे ठगे

Advertisement