The Lallantop

राजामौली पर उनके दोस्त ने लगाया गंभीर आरोप, कहा - मुझे टॉर्चर किया, अब मैं मर रहा हूं

SS Rajamouli को अपना करीबी दोस्त बताने वाले Uppalapati Srinivasa Rao ने करीब चार मिनट का वीडियो बनाया और उसमें कहा कि वो सुसाइड करना चाहते हैं.

Advertisement
post-main-image
श्रीनिवास ने राजामौली के साथ उनकी वाइफ पर भी उन्हें टॉर्चर करने का आरोप लगाया है.

SS Rajamouli. देश के जाने-माने फिल्ममेकर. RRR के बाद उनकी पॉपुलैरिटी विदेशों में भी बढ़ गई. खुद को राजामौली के दोस्त बताने वाले Uppalapati Srinivasa Rao ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. श्रीनिवास का कहना है कि राजामौली की वजह से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बर्बाद हो चुकी है. उन्होंने ये भी कहा कि राजामौली की ही वजह से वो सुसाइड करना चाहते हैं. श्रीनिवास ने एक लंबा-चौड़ा वीडियो पोस्ट किया. साथ ही पुलिस को एक लंबी चिट्ठी लिखकर राजामौली पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

श्रीनिवास राव ने एक वीडियो बनाया है. करीब सवा चार मिनट का. इस वीडियो में वो बता रहे हैं कि वो राजामौली के बहुत करीबी हैं. उनका कहना है कि वो दोनों साल 1990 से करीबी दोस्त हैं. उन्होंने Mettu Police Station में इस वीडियो के साथ-साथ एक लेटर भी भेजा है. इस वीडियो में श्रीनिवास कह रहे हैं,

''इंडिया के नंबर वन डायरेक्टर एस.एस. राजामौली और रामा राजामौली हैं. जिनकी वजह से मैं मर रहा हूं. इसलिए मैं ये वीडियो बना रहा हूं. लोगों को लग सकता है कि ये पब्लिसिटी है, मुझे मरना नहीं है. लेकिन ये मेरा फाइनल लेटर है. एम.एम. कीरावानी से लेकर चंद्रशेखर और हनु राघवपुड़ी तक सभी जानते हैं कि मैं राजामौली के कितने करीब हूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक औरत हम लोगों के बीच आ जाएगी.''

Advertisement

उन्होंने आगे कहा,

''हमारी 34 साल पुरानी दोस्ती है. हमारी ट्राएंगल लव स्टोरी थी, सुकुमार की फिल्म आर्या 2 की तरह. राजामौली ने मुझसे मेरे प्यार की कुर्बानी मांगी थी. पहले तो मैंने मना किया. हालांकि बाद में मैंने ये कुर्बानी दी. फिर राजामौली को लगने लगा कि ये कहानी मैं पूरी दुनिया को बता दूंगा तो उन्होंने मुझे टॉर्चर करना शुरू कर दिया. जिसके बाद हमारे बीच झगड़े शुरू हो गए. हमने साल 2007 तक साथ काम किया. मगर उन्होंने मेरी ज़िंदगी बर्बाद कर दी. जब तक वो बड़ा नाम नहीं बन गए थे उन्होंने तब तक मुझे टॉर्चर किया. मैं 55 साल का हूं और अपनी ज़िंदगी में बिल्कुल अकेला हूं.''

श्रीनिवास ने अपने इसी वीडियो में ये भी कहा कि पुलिस चाहे तो उनका लाय डिटेक्टर टेस्ट कर ले. ताकि ये पता चल सके कि वो झूठ नहीं बोल रहे हैं. उन्होंने पुलिस को दो पन्ने की चिट्ठी लिखी है. इसमें भी यही-यही बातें कही हैं जो उन्होंने अपने वीडियो में बोला है. हालांकि अभी तक राजामौली की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है.

Advertisement

राजामौली इन दिनों अपने और महेश बाबू के सबसे बड़े प्रोजेक्ट SSMB29 पर काम कर रहे हैं. जिसका बजट करीब 1000 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के होने की भी खबरें है. राजामौली की आखिरी फिल्म थी जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ RRR. जो ऑस्कर्स में गई और नाटू-नाटू के लिए बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड जीता. 

वीडियो: राजामौली-महेश बाबू की SSMB29 में प्रियंका चोपड़ा के किरदार पर आया अपडेट

Advertisement