The Lallantop

जिया खान केस में सूरज पांचोली को कोर्ट ने बरी कर दिया

पुलिस ने जिया खान के घर से एक सुसाइट नोट बरामद किया था. उसी आधार पर सूरज पांचोली पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था.

Advertisement
post-main-image
फैसले वाले दिन CBI कोर्ट जाते सूरज पांचोली. दूसरी तरफ एक फोटोशूट के दौरान जिया खान.

Jiah Khan सुसाइड केस में CBI कोर्ट ने एक्टर Sooraj Pancholi को बरी कर दिया है. कोर्ट ने ये फैसला सबूतों की कमी के आधार पर लिया है. जिया की मां राबिया खान इस जजमेंट के खिलाफ कोर्ट में अपील कर सकती हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

3 जून, 2013 को एक्टर जिया खान के घर में उनकी बॉडी पाई गई थी. मौत की वजह आत्महत्या बताई गई. वो 25 साल की थीं. एक हफ्ते बाद पुलिस ने जिया के घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया. उसी आधार पर मुंबई पुलिस ने IPC की धारा 306 के तहत ज़रीना वहाब और आदित्य पांचोली के बेटे सूरज पांचोली को बुक किया. पुलिस ने उन्हें फौरन गिरफ्तार किया. बताया गया कि सूरज और जिया लंबे समय से रिलेशनशिप में थे. सूरज पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था.  

Advertisement

28 अप्रैल, 2023 को इस मामले में कोर्ट का फाइनल डिसीजन आना था. इस केस की सुनवाई सुबह 11 बजे से होनी थी. मगर राबिया खान के वकीलों ने कागज़ी कार्रवाई में कुछ देरी कर दी. जिसकी वजह से कोर्ट ने कहा कि अब वो इस मामले में 12:30 बजे फैसला सुनाएगी. जस्टिस ए.एस. सैय्यद ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि उनके पास ऐसे सबूत नहीं हैं, जो ये साबित कर सकें कि जिया की आत्महत्या के पीछे सूरज पांचोली का हाथ था. इसलिए वो इस केस में  उन्हें 'नॉट गिल्टी' पाते हैं. उन्होंने राबिया खान से कहा कि राबिया चाहें, तो हायर कोर्ट में वो उनके जजमेंट के खिलाफ अपील कर सकती हैं. 

jiah khan,
जिया खान ने अपने करियर में कुल तीन फिल्मों में काम किया था.

जिया खान ने 2007 में आई अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'निशब्द' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. आगे वो आमिर खान की फिल्म 'गजनी' और अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल' में भी दिखाई दी थीं. 3 जून को उनकी डेथ हो गई. 11 जनवरी, 2021 को BBC ने जिया खान की डेथ पर तीन पार्ट की डॉक्यूमेंट्री बनाई थी. इसका नाम था Death in Bollywood.

वहीं सूरज पांचोली ने 2015 में आई फिल्म 'हीरो' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. ये 1983 में आई जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म 'हीरो' की रीमेक थी. सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया था. आगे सूरज ने 'सैटेलाइट शंकर' और 'टाइम टु डांस' जैसी फिल्मों में काम किया.  

Advertisement

Advertisement