The Lallantop

गोविंदा के ब्रेक देने वाली बात का सच खुद सोनाली बेंद्रे ने बता दिया

अपने एक इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा था कि उन्होंने सोनाली बेंद्रे को पहला ब्रेक दिया था. गोविंदा के साथ आई 'आग' सोनाली की पहली फिल्म थी. अब इस बयान का सच सोनाली ने बताया है.

Advertisement
post-main-image
गोविंदा के साथ आई 'आग' से पहले सोनाली बेंद्रे 'राम' नाम की एक फिल्म करने वाली थीं.

विकी-तृप्ति की 'बैड न्यूज़' में अनन्या पांडे का कैमियो,  दीपिका पादुकोण-इरफ़ान खान की 'पीकू' के 9 साल पूरे, शाहरुख़ और मनोज की पहली फिल्म री-रिलीज़ होगी. सिनेमा की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें आपको यहां जानने के लिए मिल जाएंगी. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट से जुड़ी तमाम खबरें:

Advertisement

# विकी-तृप्ति की 'बैड न्यूज़' में अनन्या पांडे का कैमियो

मिड डे की खबर के मुताबिक़, विकी कौशल और तृप्ति डिमरी की आने वाली फिल्म 'बैड न्यूज़' में अनन्या पांडे का कैमियो होगा. अनन्या ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म को आनंद तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. 'बैड न्यूज़' में एमी वर्क भी अहम रोल में नज़र आएंगे.

Advertisement

# दीपिका पादुकोण-इरफ़ान खान की 'पीकू' के 9 साल पूरे

दीपिका पादुकोण और इरफ़ान खान की फिल्म 'पीकू' को 9 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर दीपिका ने इरफ़ान को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक BTS फोटो शेयर की. दीपिका ने अमिताभ बच्चन को टैग करते हुए लिखा, "मैं कितना खाती हूं, इन्हें सबको ये बताने में बहुत मज़ा आता है." आगे उन्होंने लिखा, " इरफ़ान, हम आपको बहुत मिस करते हैं."

# 'मिस्टर एंड मिसेज़ माही' का नया पोस्टर आया

Advertisement

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज़ माही' का नया पोस्टर आया है. पोस्टर में दोनों इंडियन जर्सी पहने हुए नज़र आ रहे हैं. उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है और दोनों क्रिकेट स्टेडियम में खड़े हैं. फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

# शाहरुख़ और मनोज की पहली फिल्म री-रिलीज़ होगी

शाहरुख़ खान और मनोज बाजपेयी ने अपने करियर की शुरुआत एक टीवी फिल्म से की थी. नाम था 'इन विच एनी गिव्स इट दोज़ वन्स'. फिल्म 1989 में आई थी. बॉक्सऑफिस वर्ल्ड वाइड में एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि 'मंथन' के सक्सेसफुल रीस्टोरेशन के बाद फिल्म आरकाइविस्ट शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर अब 'इन विच एनी गिव्स इट दोज़ वंस' का रीस्टोरेशन कर रहे हैं. इस साल के अंत तक फिल्म को फिर से रिलीज़ किया जा सकता है.

# इस दिन सिनेमाघरों में आएगी 'इंडियन 2'- 'गेम चेंजर'

पिंकविला ने सोर्स के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कमल हासन की 'इंडियन 2' इस साल जुलाई में मुहर्रम के मौके पर रिलीज़ की जा सकती है. उसके बाद अक्टूबर से जनवरी के बीच राम चरण और कियारा आडवाणी की 'गेम चेंजर' रिलीज़ हो सकती है और उसके बाद 'इंडियन 3' 2025 की गर्मियों में सिनेमाघरों में आ सकती है.

# गोविंदा के ब्रेक देने वाली बात का सच सोनाली ने बता दिया

अपने एक इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा था कि उन्होंने सोनाली बेंद्रे को पहला ब्रेक दिया था. गोविंदा के साथ आई 'आग' सोनाली की पहली फिल्म थी. अब इस बयान का सच सोनाली ने बताया है. लल्लनटॉप सिनेमा को दिए इंटरव्यू में सोनाली ने इस बात से इंकार किया. उन्होंने कहा, "हम 'राम' के बनने का इंतज़ार कर रहे थे. उस दौरान मैं ऐड फिल्म्स शूट कर रही थी. एक हेयर ऑयल के ऐड में मेरा एक शॉट था, जिसमें मेरे बाल खुले हुए हैं और मैं पीछे घूमकर मुस्कुराती हूं. उस एक शॉट की वजह से मुझे कई फिल्मों के ऑफर आए."

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement