The Lallantop

'पठान' ने टिकट रेट्स कम किए थे, 'शहज़ादा' ने उसका तोड़ निकाल लिया

'यशराज' फिल्म्स ने 'पठान' के टिकट्स सस्ते कर दिए थे. इससे 'शहज़ादा' को नुकसान होना तय था.

Advertisement
post-main-image
'पठान' और 'शहज़ादा' क्लैश का नतीजा तो कलेक्शन रिपोर्ट्स आने के बाद ही पता चलेगा

तमाम सिनेमाई ख़बरों को एक ही जगह पढ़ने का ठिया है ‘लल्लनटॉप सिनेमा’. पढ़िए आज की टॉप खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. 'ग़दर-2' के लिए स्मार्ट प्लानिंग, इस्तेमाल होगा 'ग़दर' का सबसे हिट गाना

'ग़दर-2' के मेकर्स अपनी फिल्म को हिट कराने के लिए तमाम नुस्खे आज़मा रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने फैसला लिया है कि वो 'ग़दर' के सबसे हिट गाने 'उड़ जा काले कावा' को इस्तेमाल करेंगे. फिल्म में ये गाना बेहद अहम मोड़ पर आएगा.

Advertisement

2. अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर आ सकता है मच अवेटेड 'पुष्पा-2 का टीज़र

'पुष्पा-2 के अपडेट्स का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ये इंतज़ार जल्द ही ख़त्म होगा. अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर यानी 8 अप्रैल को फिल्म का पहला टीज़र रिलीज़ किया जा सकता है. हालांकि फिल्म की रिलीज़ के लिए अभी काफी लंबा इंतज़ार करना होगा फैन्स को.

3. अनिल कपूर ने कहा, "'पठान' की कामयाबी से बहुत रोमांचित हूं"

Advertisement

एक्टर अनिल कपूर ने 'पठान' की बम्पर सक्सेस पर ख़ुशी जताई है. उन्होंने कहा कि मैं 'पठान' की कामयाबी से बहुत रोमांचित हूं. आप ऑडियंस को अच्छी फिल्म दोगे, तो वो आपको प्यार देंगे. पठान की कामयाबी इसका सबूत है. उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने पठान की टीम को फोन करके इस कामयाबी पर बधाई दी थी.

‘इनकार’ एक सर्वाइवल थ्रिलर है. 

4. सच्ची घटना पर आधारित सर्वाइवल फिल्म 'इनकार' 3 मार्च को रिलीज़

नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस रितिका सिंह की फिल्म 'इनकार'  3 मार्च को रिलीज़ होगी. फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर और ट्रेलर आ गया है. इस फिल्म को हर्षवर्धन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज़ होगी.

5. प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद को भरोसा: RRR पक्का ऑस्कर जीतेगी

जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने भरोसा जताया है कि RRR पक्का ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली है. इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि RRR ऑस्कर लेकर आ रही है. उन्होंने इसे इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की कलेक्टिव जीत भी बताया. RRR ऑस्कर्स में बेस्ट ओरिजिनल सॉंग कैटेगरी में नॉमिनेट हुई है. 

6. 'पठान' ने टिकट रेट्स कम किए थे, 'शहज़ादा' ने उसका तोड़ निकाल लिया

यशराज फिल्म्स ने 17 फ़रवरी को 'पठान डे' मनाने का ऐलान करते हुए फिल्म के टिकट रेट्स घटाए थे. 110 रुपये का फ़्लैट रेट कर दिया था. ज़ाहिर है इससे नयी रिलीज़ 'शहज़ादा' को तगड़ा नुकसान होता. अब 'शहज़ादा' के मेकर्स ने इसका तोड़ निकाला है. उन्होंने एडवांस बुकिंग पर एक टिकट के साथ एक टिकट फ्री की स्कीम रखी है.  बुक माय शो पर टिकट बुक करते हुए आप Shehzada प्रोमो कोड डालकर इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं. ये ट्रिक कितनी काम कर पाई ये तो कलेक्शन रिपोर्ट्स आने के बाद ही पता चलेगा.

वीडियो: शाहरुख खान की पठान की टिकट सस्ती कर यशराज फिल्म्स ने बहुत सही चाल चली

Advertisement