'किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज़ से पहले पूरी कास्ट प्रमोशंस में लगी हुई है. ज़ोरदार तरीके से. कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है. इसी सिलसिले में पलक तिवारी ने सिद्धार्थ कनन को एक इंटरव्यू दिया. इंटरव्यू में उनसे सलमान और उनके सेट पर काम करने के तरीके से जुड़े कई सवाल किए गए. एक सवाल के जवाब में पलक ने बताया कि, जब वो सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम’ के सेट पर काम कर रही थी, तो सेट पर हर लड़की के लिए एक रुल सेट था कि कोई भी लड़की डीप नेकलाइन के कपड़े नहीं पहनेगी. आगे पलक ने कहा कि सलमान सर चाहते हैं कि उनके सेट पर हर लड़की प्रोटेक्टेड रहे. ‘अंतिम’ के सेट पर उन्हें जॉगर, टी- शर्ट और एकदम ढ़के हुए कपड़ों में जाते देख उनकी मम्मी बहुत खुश होती थीं.
सलमान खान के लड़कियों के लिए 'स्ट्रिक्ट ड्रेस रूल' रखा है या नहीं, शहनाज़ गिल ने ये बताया
पलक तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान के सेट पर कोई लड़की डीप नेकलाइन वाली ड्रेस नहीं पहन सकती.


पलक के इस स्टेटमेंट के बाद, एक इंटरव्यू में शहनाज़ गिल से भी ये सवाल किया गया तो उन्होंने बताया,
"ऐसा कुछ नहीं है. मैंने फिल्म के प्रमोशंस दौरान एक बहुत ही सेक्सी ड्रेस पहनी थी. सलमान सर मुझे मोटिवेट करते रहते हैं और कहते हैं कि तुम अपने करियर में आगे बढ़ोगी''

पलक का ये इंटरव्यू जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पलक तिवारी ने भी इस पर सफाई दी. उन्होंने कहा,
'मेरी बात को गलत समझा गया है. मैं कहना चाहती थी कि मैंने, अपने सीनियर्स के सामने कैसे ड्रेस करना है इसे लेकर अपने लिए कुछ रूल बनाए हुए है. इन लोगों को देखते हुए मैं बड़ी हुई हूं, ये मेरे आइडल हैं. सलमान खान भी उन्हीं में से एक हैं.
पलक तिवारी 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करनी जा रही हैं. फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज़ होगी. फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, जस्सी गिल और राघव जुयाल जैसे यंग स्टार्स हैं. लीड रोल में होंगे ऑफकोर्स सलमान खान और साथ में होंगी पूजा हेगड़े. बता दें कि सलमान की आने वाली फिल्म को अजित की फिल्म ‘वीरम’ से जोड़ा जा रहा है. दोनों की कहानियां बहुत हद तक मिलती-जुलती हैं. मगर मेकर्स ने ये बात कहीं नहीं कही है कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ वीरम का रीमेक है.
वीडियो: ज़नाना रिपब्लिक: सलमान खान के फिल्म-सेट पर लड़कियों के कपड़ों का ये रूल, पलक तिवारी का नया खुलासा!






















