The Lallantop

'बॉयकॉट पठान' की कहानी में ट्विस्ट! गुजरात में 'पठान' रिलीज़ करने वाले थिएटर्स को पुलिस प्रोटेक्शन मिलेगी

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की धमकियों के बीच थिएटर मालिकों ने गुजरात सरकार से सुरक्षा की मांग की थी.,जो मान ली गई है.

Advertisement
post-main-image
'पठान' के एक सीन में शाहरुख खान.

पिछले दिनों Bajrang Dal ने अहमदाबाद के एक थिएटर में तोड़फोड़ की थी. धमकी दी थी कि गुजरात में Shahrukh Khan की Pathaan को नहीं रिलीज़ करने देंगे. जो भी थिएटर अपने यहां ये फिल्म चलाएगा, उसे नतीजे भुगतने पड़ेंगे. Vishwa Hindu Parishad ने भी सिनेमाघरों को चिट्ठी लिखकर 'पठान' को अपने यहां नहीं रिलीज़ करने की धमकी दी थी. इस तरह के रिएक्शन को देखते हुए गुजरात के मल्टीप्लेक्स असोसिएशन ने राज्य के मुख्यमंत्री Bhupendra Bhai Patel और गृहमंत्री Harsh Sanghvi को चिट्ठी लिखकर सिक्योरिटी की मांग की थी. इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि गुजरात सरकार ने 'पठान' को रिलीज़ करने वाले थिएटर्स को पुलिस प्रोटेक्शन देने की बात कही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मल्टीप्लेक्स असोसिएशन ऑफ गुजरात की इस मांग पर अमल करते हुए सरकार ने कहा कि वो 'पठान' को रिलीज़ करने वाले सभी सिनेमाघरों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी लेते हैं. गुजरात सिनेमा ओनर असोसिएशन के सेक्रेटरी वंदन शाह ने पिंकविला के साथ बातचीत में इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने इस पोर्टल के साथ बातचीत करते हुए कहा-

''सरकारी अधिकारियों के साथ मुलाकात अच्छी रही है. उन्होंने 'पठान' की रिलीज़ में आसानी के लिए सिनेमाघरों को पुलिस प्रोटेक्शन देने का वादा किया है.'' 

Advertisement

पिंकविला की उसी रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि गुजरात के गृहमंत्री ने भी राज्य के सभी पुलिस स्टेशन और कमिश्नरों को लेटर लिखा है. इसमें उन्होंने 'पठान' को रिलीज़ करने वाले सभी सिनेमाघरों को सुरक्षा देने की बात कही है.

4 जनवरी को बजरंग दल के गुजरात विंग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें वो लोग एक मल्टीप्लेक्स में तोड़फोड़ करते दिख रहे थे. 'पठान' फिल्म के होर्डिंग और कट आउट तोड़े जा रहे थे. उस ट्वीट में ये भी लिखा था कि बजरंग दल शाहरुख और दीपिका की इस फिल्म को गुजरात में नहीं चलने देंगे. उनकी टैगलाइन थी- 'धर्म के सम्मान में, बजरंग दल मैदान में'.

दूसरे वीडियो में बजरंग दल के लोग शाहरुख खान को गाली देते हुए नारेबाजी कर रहे थे. इस घटना के बाद सभी थिएटर मालिक सहम गए थे. 'पठान' साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. अगर वो उसे अपने थिएटर में नहीं चलाएंगे, तो उन्हें बहुत नुकसान होगा. इसलिए उन्होंने इन चीज़ों से बचाव के लिए सरकार से मदद मांगी थी. जो अब फाइनली उन्हें मुहैया करवा दी गई.

Advertisement

इससे पहले 2010 में भी शाहरुख की फिल्म 'माय नेम इज़ खान' को लेकर ऐसा ही कदम उठाया गया था. महाराष्ट्र में फिल्म को रिलीज़ करने के खिलाफ धमकी दी गई थी. बाद में वो भी फिल्म पुलिस प्रोटेक्शन के साथ ही रिलीज़ हो पाई.

'पठान' की अडवांस बुकिंग 20 जनवरी से शुरू होगी. शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज़ होगी.  

वीडियो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी नेताओं से पठान फिल्म और मुसलमानों पर क्या कहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement