The Lallantop

'पठान' की रिलीज़ के लिए मुंबई के आइकॉनिक थिएटर ने तोड़ा अपना बरसों पुराना नियम

शाहरुख खान के फैन क्लब SRK यूनिवर्स ने ये सारा इंतज़ाम करवाया है.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'पठान' का एक सीन. दूसरी तरफ SRK universe का पोस्टर.

जैसे-जैसे Pathaan की रिलीज़ डेट पास आ रही है, जनता की एक्साइटमेंट बढ़ रही है. साढ़े चार साल बाद Shahrukh Khan की कोई पिक्चर आ रही है. विदेशों में जनता टिकटें बुक करके बैठी है. इंडिया में एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से चालू होगी. उसके पहले ही शाहरुख के फैन क्लब्स ने माहौल बनाना शुरू कर दिया है. SRK Universe नाम से चलने वाले शाहरुख के फैन क्लब ने 'पठान' के फर्स्ट डे पर 200 से ज़्यादा शोज़ बुक किए हैं. उनका प्लान है कि देशभर से शाहरुख के 50 हज़ार फैन्स अलग-अलग शहरों में एक साथ ये शो देखेंगे. लेटेस्ट खबर ये है कि मुंबई का सबसे बड़ा सिंगल स्क्रीन थिएटर गेटी (Gaiety) 'पठान' के लिए अपना सालों पुराना नियम तोड़ने जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

गेटी इंडिया के सबसे आइकॉनिक थिएटर्स में गिना जाता है. ये सिंगल स्क्रीन थिएटर है. इसमें हज़ार लोग एक साथ बैठकर कोई भी पिक्चर देख सकते हैं. मगर इस थिएटर का शुरू से एक रूल रहा है. वो ये कि इस थिएटर का पहला शो दोपहर 12 बजे शुरू होता है. मगर 'पठान' को लेकर पब्लिक का उत्साह देखते हुए इस थिएटर ने अपना सालों पुराना ये नियम तोड़ दिया है. गेटी थिएटर में 'पठान' का पहला शो सुबह 9 बजे शुरू होगा. ये इंतज़ाम भी SRK यूनिवर्स ने ही किया है.

Advertisement

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस खबर की पुष्टि भी की है. इस खबर की घोषणा के लिए बाकायदा एक पोस्टर बनाया गया. इस पर 'पठान' के पोस्टर के साथ SRK यूनिवर्स का लोगो लगा हुआ है. साथ में लिखा है-

''धमाकेदार खबर. मुंबई के ऐतिहासिक थिएटर गेटी के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म का पहला शो सुबह 9 बजे से. SRK Universe की प्रस्तुति. गेटी में रचा जाएगा इतिहास, 'पठान' की रिलीज़ के साथ.''

उन्होंने ये पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि अगर आप भी इतिहास का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो उन्हें डायरेक्ट मैसेज करें. हालांकि ये साफ नहीं हो पाया कि वो लोग ये शो फ्री में दिखा रहे हैं या दर्शकों को टिकट के पैसे चुकाने पड़ेंगे.

Advertisement

इस थिएटर के मालिक हैं मनोज देसाई. मराठा मंदिर भी उनका ही थिएटर है. इस थिएटर में शाहरुख की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' लगातार 1000 हफ्तों तक चलती रही थी. मुंबई में मनोज के कुल 7 सिनेमाघर हैं. पिछले दिनों उन्होंने 'पठान' की रिलीज़ और विवादों पर बात की थी. मनोज ने कहा था कि बॉयकॉट की मांग सिर्फ राजनीति है. वो इन चीज़ों में नहीं मानते है. जब उनसे पठान की परफॉरमेंस पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि चाहे जितने विवाद हो जाएं. इस फिल्म को हिंदू और मुस्लिम सब देखेंगे.   

'पठान' इंडिया समेत दुनियाभर में 25 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही है. फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे एक्टर्स भी नज़र आने वाले हैं. 

वीडियो: शाहरुख खान की 'पठान' कॉन्ट्रोवर्सी और बॉयकॉट की मांग पर टॉप थिएटर मालिक बोले- सब राजनीति है

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement