The Lallantop

सलमान की KBKJ के साथ शाहरुख की 'पठान' भी फिर से रिलीज़ कर दी!

दिल्ली के कुछ चुनिंदा थिएटर्स में ही ‘पठान’ के एक-दो शोज़ चल रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
'किसी का भाई किसी जान' में सलमान खान और शाहरुख खान 'पठान' फिल्म में.

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज़ हो चुकी है. पिक्चर का इतना बज़ रहा कि एडवांस बुकिंग में ही इसकी करीब 60 हज़ार टिकट बिक गईं. अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 15 से 20 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है. वैसे तो सलमान की फिल्म के सामने थिएटर में कोई और फिल्म नहीं उतरती. लेकिन ईद के मौके पर यशराज फिल्म्स ने शाहरुख खान की ‘पठान’ को फिर से थिएटर में उतार दिया है. ‘पठान’ वैसे तो थिएटर्स में 25 जनवरी को रिलीज़ हुई थी. लेकिन इसकी डिमांड को देखते हुए इसे एक बार फिर रिलीज़ कर दिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दिल्ली के कुछ चुनिंदा थिएटर्स में ही ‘पठान’ के एक-दो शोज़ चल रहे हैं. ‘पठान’ की टिकट 100 से 200 रुपए की बिक रही है. वहीं ‘किसी का भाई किसी की जान’' के टिकट के दाम 200 से 1000 रुपए तक में बिक रहे हैं. 

दिल्ली के कुछ चुनिंदा थिएटर्स में ‘पठान’ के कुछ शोज़ दिखाए जा रहे हैं.

फिल्म कितनी कमाई करेगी ये कहना मुश्किल है क्योंकि ‘पठान’ अमेज़न प्राइम वीडियो पर भी उपलब्ध है. मगर फिर भी पहली बार ऐसा हुआ है जब सलमान-शाहरुख की बड़े बजट की फिल्में एक साथ एक दिन थिएटर्स में उतरी हों.

Advertisement

दोनों ही फिल्में ए लिस्टर एक्टर की हैं इसलिए दोनों की तुलना की जा रही है. थोड़ा पीछे चलते हैं. ‘पठान’ की बात करें तो सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने ओवरऑल 1050 करोड़ रुपए कमाए थे. हिंदी में ये सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. ‘पठान’ की स्क्रीनिंग ने भी रिकॉर्ड बनाया. इसे वर्ल्ड वाइड करीब आठ हज़ार स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था.

वहीं ‘किसी का भाई किसी की जान’ की बात करें तो इसे दुनियाभर में करीब 5700 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बढ़िया कमाई कर लेगी. खैर, ‘किसी का भाई किसी की जान’ की कमाई ‘पठान’ की कमाई जितनी होगी या नहीं, ये तो वक्त बताएगा. फिल्म का ट्रीटमेंट कैसा हुआ है, दर्शकों को ये कितनी पसंद आती है ये उस पर निर्भर करेगा.

सलमान, शाहरुख की बात करें तो दोनों एक साथ यशराज की ही फिल्म ‘टाइगर वर्सेज़ पठान’ में नज़र आने वाले हैं. जिसकी थीम कुछ दिनों पहले रिलीज़ की गई थी. ‘टाइगर वर्सेज़ पठान’ यशराज प्रोडक्शन की अभी तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है. जिसमें सलमान अपने ‘टाइगर’ वाले रोल में और शाहरुख अपने ‘पठान’ वाले रोल में नज़र आएंगे. फिलहाल सलमान खान, स्पाई यूनिवर्स की ही फिल्म ‘टाइगर 3’ में भी दिखाई देंगे. जिसमें उनके साथ कटरीना होंगी. 

Advertisement

वीडियो: दी सिनेमा शो :शाहरुख, दीपिका की पठान का झूमे जो पठान को 50 करोड़ बार देखा जा चुका है

Advertisement