The Lallantop

आलिया भट्ट ने बताया वो शाहरुख खान को सिर्फ 'SR' क्यों बुलाती हैं

शाहरुख खान ने गेस किया- 'स्वीट और रोमैंटिक'.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान और आलिया भट्ट (फाइल फोटो- पीटीआई)

शाहरुख खान ने ट्विटर पर 13 साल पूरे होने पर एक बार फिर #AskSRK सेशन रखा. अपने फैन्स के सवाल लिए और कई मजेदार जवाब दिए. अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' (Pathaan) सहित कई सवालों को लिया. इसी सेशन में शाहरुख ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लेकर भी एक जवाब दिया. दरअसल, ऋषि नाम के एक यूजर ने पूछा कि शाहरुख खान को आलिया भट्ट सिर्फ SR क्यों बुलाती हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस पर शाहरुख ने मजेदार जवाब दिया. उन्होंने लिखा, 

''हो सकता है इसका मतलब स्वीट और रोमैंटिक हो, या शायद सीनियर और रेस्पेक्टेड. या सिर्फ शाह रुख."

Advertisement

शाहरुख और आलिया एक साथ ‘डियर जिंदगी’ फिल्म में काम कर चुके हैं. शाहरुख के इस ट्वीट पर तुरंत आलिया भट्ट ने भी जवाब दे दिया. आलिया ने लिखा, 

''मुझे लगता है स्वीट एंड रेस्पेक्टेड. लेकिन 25 जनवरी से मैं आपको पठान बुलाना शुरू करूंगी. देखा मैं कितनी क्रिएटिव हूं.''

इस पर शाहरुख खान ने लिखा कि तय रहा. और अब से वे आलिया को छोटी अम्मा भट्ट कपूर बुलाएंगे.

Advertisement

इसी तरह अमन आनंद नाम के यूजर ने जब पूछा कि एक महीने में कितना कमा लेते हैं. तो शाहरुख ने जवाब दिया कि प्यार बेशुमार कमाता हूं... हर दिन.

पठान की घोषणा के बाद तीसरा #AskSRK

शाहरुख खान की अगली फिल्म 'पठान' की घोषणा के कुछ ही महीनों में ये उनका तीसरा #AskSRK सेशन था. 'पठान' 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. फिल्म का ट्रेलर जनवरी के पहले हफ्ते में ही रिलीज़ होने की उम्मीद है. इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी काम कर रहे हैं.

अब तक ‘पठान’ का टीज़र आ चुका है. दो गाने ‘बेशरम रंग’ और ‘झूमे जो पठान’ रिलीज़ किए जा चुके हैं. ‘बेशरम रंग’ गाने को लेकर काफी विवाद हुआ था. दरअसल गाने के एक हिस्से में, जहां दीपिका पादुकोण ने ऑरेंज ड्रेस पहनी है, उस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी. इस भगवा रंग का अपमान बताया था. विवाद इतना बढ़ा कि पठान के मेकर्स ने CBFC के पास अपनी फिल्म भेजी थी. CBFC ने गानों समेत फिल्म के कुछ हिस्सों में भी बदलाव करने को कहा था.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की पठान का ट्रेलर लीक होने की खबर में कितनी सच्चाई?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement