The Lallantop

एक ऐड में शाहरुख ने आमिर की जगह ली, क्या 'पठान' की बमफाड़ सफलता है इसकी वजह?

धूम 4 के लिए भी शाहरुख का नाम चल रहा है.

Advertisement
post-main-image
आमिर और शाहरुख

आजकल चारों ओर 'पठान' की धूम है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा पैसा पीट रही है. फिल्म वर्ल्डवाइड 700 करोड़ के ऊपर कमा चुकी है. इसकी घरेलू कमाई 365 करोड़ के आसपास हो गई है. शाहरुख खान ने चार साल के बाद दीवार तोड़ दस्तक दी है. फैन्स भी इसमें उनका साथ दे रहे हैं. शाहरुख के लिए ये पूरा साल सेट है. इस बरस उनकी दो और फिल्में आने वाली हैं. माने ये साल उन्हीं का है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब ऐसा कहा जा रहा है कि आमिर खान को शाहरुख खान ने रिप्लेस कर दिया है. किसी फिल्म में नहीं, बल्कि एक डिजिटल पेमेंट ऐप के ब्रांड एम्बेस्डर के तौर पर. बॉलीवुड लाइफ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ये पेमेंट ऐप 'फोनपे' हो सकता है. ऐसा कहा जा रहा है कि आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद बैकफुट पर हैं. साथ ही वो हर कदम पर बहुत विचार कर रहे हैं. आमिर इस समय कोई भी एंडॉर्समेंट साइन नहीं करना चाहते हैं. इसलिए कंपनी ने ऐड करने के लिए शाहरुख को अप्रोच किया है. हालांकि कंपनी की तरफ से अभी कोई कन्फर्मेशन नहीं आई है. शाहरुख खान पहले ही Hyundai, LG और Thumbs Up के लिए ऐड करते हैं.

ऐसा भी कहा जा रहा है कि कई हिंदी और साउथ के फिल्ममेकर्स 'पठान' के बाद शाहरुख के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं. बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक शाहरुख 'धूम 4' का भी हिस्सा हो सकते हैं. ये साल शाहरुख के लिए बेहतरीन होने वाला है. 'पठान' तो रिलीज ही हो चुकी है, अब 'जवान' और 'डंकी' की बारी. 'जवान' में शाहरुख के साथ नयनतारा लीड में हैं. विजय सेतुपति फ़िल्म में मेन विलेन हैं. दीपिका का कैमियो भी है. फ़िल्म के रिलीज़ होने की संभावित तारीख है 2 जून. तीसरी है राजू हिरानी की फ़िल्म 'डंकी'. इससे शाहरुख के साथ-साथ हमको भी उम्मीदें हैं. शायद हिरानी और शाहरुख की जोड़ी कुछ कमाल कर जाए. इसमें तापसी, विकी कौशल और राजू के फेवरेट बोमन ईरानी भी हैं. इसके क्रिसमस के आसपास 22 दिसंबर को रिलीज़ होने की संभावना है.

Advertisement

वीडियो: पठान की कमी पूरी करने फरवरी में ये फिल्म और वेब सीरीज़ आ रही हैं

Advertisement
Advertisement