The Lallantop

शाहरुख खान ने रजनीकांत की 'जेलर 2' में कैमियो करने से इन्कार क्यों कर दिया?

शाहरुख खान ने 'जेलर 2' में कैमियो करने के लिए ऐसी शर्त रखी है, जो रजनीकांत की फिल्म के मेकर्स मान नहीं पाएंगे.

Advertisement
post-main-image
'जेलर 2' में मोहनलाल भी कैमियो करते नज़र आएंगे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शाहरुख खान ने फिल्म 'जेलर 2' में कैमियो करने से मना कर दिया है, क्योंकि उनकी आगामी फिल्म 'किंग' की रिलीज़ के कारण वे इस समय पूरी तरह उस पर फोकस कर रहे हैं।
  • फिल्म 'जेलर 2' के मेकर्स ने शाहरुख खान से पांच दिनों के लिए कैमियो शूटिंग की मांग की थी, लेकिन दोनों फिल्मों की रिलीज़ टाइमलाइन अलग होने के कारण बातचीत के बाद यह योजना रद्द की गई।
  • शाहरुख खान ने रजनीकांत को अपनी असमर्थता से अवगत कराते हुए भविष्य में सही समय पर साथ काम करने की संभावना जताई है, इससे दोनों के फैंस को सहयोगी प्रोजेक्ट का इंतजार करना होगा।

खबरें थीं कि Rajinikanth की Jailer 2 में Shah Rukh Khan कैमियो करने वाले हैं. बताया गया कि वो मूवी में एक पुलिस ऑफिसर का रोल करेंगे, जो मुसीबत के वक्त रजनीकांत की मदद करेगा. मामला शूटिंग के बेहद करीब पहुंच गया था. मगर अब रिपोर्ट्स हैं कि शाहरुख ने इस फिल्म में कैमियो करने से इन्कार कर दिया है. वो भी अपनी फिल्म King की वजह से. हालांकि इस कैमियो के लिए उन्होंने ‘जेलर 2’ की टीम के सामने एक शर्त रखी है. जिसे रजनीकांत की फिल्म के मेकर्स मान नहीं पाएंगे.

Advertisement

123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, 'जेलर 2' के मेकर्स ने शाहरुख से पांच दिनों का समय मांगा था. उनका एक्सटेंडेड कैमियो चंडीगढ़ या मुंबई में से किसी एक जगह फिल्माया जाने वाला था. मगर फिर शाहरुख ने अपना मन बदल लिया. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक,

"मेकर्स शाहरुख खान को इस कैमियो के लिए पांच दिनों के लिए ऑनबोर्ड करना चाहते थे. वो इसके लिए पूरी तरह तैयार भी थे. लेकिन फिलहाल उनका पूरा फोकस किंग पर है. ये फिल्म उनके लिए बहुत खास है. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे उनकी बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर लॉन्च हो रही हैं. टीम के साथ हुई बातचीत में शाहरुख ने कैमियो करने की इच्छा तो जताई थी. साथ ही ये भी कहा कि जेलर 2 की रिलीज़ किंग के बाद रखी जाए. ऐसा इसलिए ताकि उनका लेटेस्ट लुक किंग से जोड़कर देखा जाता रहे. उनका कहना है कि किंग में उनका एक अलग लुक है. इसलिए वो नहीं चाहते कि वो किसी दूसरी फिल्म में उससे पहले नज़र आएं. और उनका लुक लीक हो जाए."

Advertisement

सूत्र ने आगे बताया,

"मेकर्स अगस्त में जेलर 2 को रिलीज़ की प्लानिंग कर रहे थे, जबकि किंग दिसंबर में आने वाली है. दोनों की टाइमलाइन अलग है. इसलिए दोनों तरफ के लोगों ने आपसी बातचीत के बाद इस कैमियो के साथ आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है. शाहरुख ने खुद रजनीकांत से बात कर अपनी असमर्थता ज़ाहिर की. साथ ही ये भी कहा कि वो भविष्य में सही समय पर उनके साथ काम करने को तैयार हैं. फिर चाहे वो कैमियो हो या फुल फ्लेजेड रोल."

शाहरुख के इस फैसले से उनके फैंस निराश हुए होंगे. रजनीकांत और वो देश के दो बड़े सुपरस्टार हैं. इसलिए उनका किसी फिल्म में साथ आना वाकई देखने लायक होता. इससे पहले शाहरुख की 'रा-वन' में रजनीकांत के 'रोबोट' वाले कैरेक्टर ने कैमियो जरूर किया था. मगर उसे रजनीकांत की जगह उनके बॉडी डबल ने शूट किया था. 'जेलर 2' में दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करने के बहुत करीब पहुंचे थे. मगर अब लोगों को और लंबा इंतज़ार करना होगा. 

Advertisement

वीडियो: रजनीकांत की 'जेलर 2' में शाहरुख खान आएंगे नजर

Advertisement