The Lallantop

शाहरुख की 'किंग' के राइटर ने फिल्म पर क्या अपडेट दे डाला?

Pathaan लिखने वाले Abbas Tyrewala ही King के डायलॉग लिख रहे हैं. उन्होंने Pathaan 2 पर भी बात की थी.

Advertisement
post-main-image
'किंग' की शूटिंग 2025 में शुरू होने वाली है.

Shah Rukh Khan अपनी पूरी एनर्जी के साथ King पर काम कर रहे हैं. Suhana Khan फिल्म में पैरेलल लीड प्ले करेंगी. मेकर्स फिल्म के ज़्यादा डिटेल्स बाहर नहीं आने दे रहे हैं. हाल ही में Abbas Tyrewala ने ‘किंग’ पर बात की है. वो इससे पहले शाहरुख की Pathaan के लिए भी डायलॉग लिख चुके हैं. अब्बास ने सायरस ब्रोचा को इंटरव्यू दिया है. वहां सायरस ने पूछा कि आप अपने आनेवाले कुछ प्रोजेक्ट्स के बारे में बात नहीं कर सकते हैं ना. इस पर अब्बास का जवाब था,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ऐसी बात नहीं है कि मैं उनके बारे में बात नहीं कर सकता. 'वॉर 2' आने वाली है. फिर 'पठान 2' भी होनी चाहिए. मैंने हाल ही में 'किंग' के डायलॉग का पहला ड्राफ्ट पूरा किया है. उसे सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं. सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं. वो शाहरुख के साथ मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं.        

पहले खबर चल रही थी कि साल 2024 के अंत में ‘किंग’ फ्लोर पर चली जाएगी. लेकिन फिर मेकर्स ने अपना प्लान बदल दिया. अब फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू होगी. इस बारे में बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट ने बताया था, 

Advertisement

‘किंग’ को बड़े परदे के लिए धुआंधार फिल्म बनाने में शाहरुख कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. वो सुजॉय और सिद्धार्थ के साथ मिलकर स्क्रिप्ट और एक्शन सीक्वेंसेज़ पर काम कर रहे हैं. ‘किंग’ के ज़रिए शाहरुख करीब तीन साल बाद बड़े परदे पर वापसी करेंगे, इसलिए उनके कमबैक को स्पेशल बनाया जा रहा है. मेकर्स यूरोप के खास मौसम में फिल्म को शूट करना चाहते हैं. इसी वजह से वो जनवरी से फिल्म पर काम करना शुरू करेंगे. 

बताया जा रहा है कि ‘किंग’ साल 2026 की ईद पर रिलीज़ होने वाली है. ‘किंग’ एक सोलो रिलीज़ नहीं होने वाली. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ भी उसी दिन सिनेमाघरों में उतरने वाली है. इसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट करेंगे. अभी तक तो इन दोनों फिल्मों का क्लैश तय है. बाकी अपने इंटरव्यू में अब्बास ने ‘किंग’ के अलावा ‘पठान 2’ पर भी बात की थी. उन्होंने बताया, 

'पठान 2' शेड्यूल हो गई है. स्क्रिप्ट भी पूरी हो चुकी है. अब उसके डायलॉग लिखे जाने हैं. मैं आशा कर रहा हूं कि मेकर्स अब इसे मुझे ऑफर करेंगे. फिलहाल तो 'वॉर 2' शूट हो रही है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि YRF ‘पठान 2’ के लिए नया डायरेक्टर ढूंढ रहे हैं. वो चाहते हैं कि स्पाय यूनिवर्स की हर फिल्म में एक नयापन हो. इसी वजह से वो सिद्धार्थ आनंद को नहीं दोहराना चाहते.  
 

वीडियो: चेतन भगत ने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की, कहा 'उनसे अच्छा कोई इंसान नहीं'

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement