The Lallantop

'टाइगर 3' से शाहरुख-ऋतिक का सीन लीक हो गया

Tiger 3 में Shahrukh और Salman के एक साथ दिखने के बाद ही स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म Tiger v/s Pathaan की नींव पड़नी थी. Hrithik के कैमियो के बाद लग रहा है कि मेकर्स अब War 2 को भी जल्द लेकर आएंगे.

Advertisement
post-main-image
नोट: खबर के अंदर 'टाइगर 3' के बहुत सारे स्पॉइलर्स मिल सकते हैं. अपने रिस्क पर ही आगे बढ़ें.

पूरे धूम-धड़ाके के साथ 'टाइगर 3' आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है. दिवाली होने के बावजूद जनता भर-भर कर थिएटर पहुंच रही है. इंडिया में इसके अर्ली मॉर्निंग शोज़ देखकर लोगों ने अपने रिएक्शन्स देना भी शुरू कर दिया है. यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में सलमान, कटरीना के इतर कई और बड़े एक्टर्स नज़र आए हैं. कई दिनों से खबरें चल रही थी कि फिल्म में शाहरुख और ऋतिक रोशन का कैमियो होगा. अब रिलीज़ के बाद शाहरुख-ऋतिक का सीन लीक हो गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल ट्विटर पर सुबह से ही लोग थिएटर के अंदर के वीडियोज़ शेयर कर रहे हैं. जिसमें शाहरुख खान के एंट्री का सीन वायरल हो रहा है.शाहरुख अपने ‘पठान’ वाले लुक में नज़र आ रहे हैं. हालांकि कंपनी के स्ट्राइक की वजह से बहुत सारे ट्विटर अकाउंट्स से वो वीडियो अब उतार लिए गए हैं. मगर फिर भी कुछ जगहों पर शाहरुख और ऋतिक के सीन्स चल रहे हैं.

यहां हम शाहरुख के कुछ सीन्स बताएंगे जो ट्विटर पर वायरल हो रहे हैं. एक सीन में  उनकी एंट्री तब होती है जब 'टाइगर' को मदद की ज़रूरत होती है. उसी वक्त शाहरुख आसमान से एंट्री लेते हैं. 'टाइगर' को सलाम करके वो उनकी मदद के लिए मार-धाड़ करते दिखाई देते हैं. 'पठान' में सलमान का किरदार 'टाइगर' ट्रेन में उनकी मदद करता है. वहीं 'टाइगर 3' में 'पठान' का किरदार ब्रिज पर 'टाइगर' की मदद के लिए आता है.  

Advertisement

एक और सीन है जिसमें शाहरुख नज़र आ रहे हैं. इसमें सलमान और शाहरुख ब्रिज पर खड़े हैं. शाहरुख और सलमान खान बातें करते दिख रहे है. फिर एक सीन में दोनों आसमान में एक-दूसरे का हाथ पकड़े दिख रहे हैं. इन सभी सीन्स के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

ऋतिक रोशन के सीन्स की बात करें तो वो पोस्ट क्रेडिट सीन में दिखाई दे रहे हैं. यानी फिल्म के खत्म होने के बाद वो स्क्रीन पर दिखाई देंगे. बताया गया था कि ऋतिक इसकी शूटिंग को लेकर बहुत उत्साहित थे. ऋतिक फिल्म में 'वॉर' वाले किरदार 'कबीर' के रोल में हैं. उनके ये सीन्स फिल्म में जुड़ने के बाद 'टाइगर 3' की लंबाई बढ़कर 2 घंटे 36 मिनट हो गई है.

ये भी पढ़ें - 'टाइगर 3' के सेट से शाहरुख-सलमान की फोटो लीक

Advertisement

'टाइगर 3' में शाहरुख और सलमान के एक साथ दिखने के बाद ही स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म 'टाइगर वर्सेज़ पठान' की नींव पड़नी थी. ऋतिक के कैमियो के बाद लग रहा है कि मेकर्स अब 'वॉर 2' को भी जल्द लेकर आएंगे. बाकी 'टाइगर 3' के और ज़्यादा अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए हमसे. 

वीडियो: टाइगर 3 को दिवाली पर रिलीज़ करने से पठान का क्या कनेक्शन है

Advertisement