The Lallantop

शाहरुख-सुहाना की बड़े लेवल वाली एक्शन फिल्म का टाइटल पता चल गया

बताया जा रहा है कि 'टाइगर वर्सेज़ पठान' की शूटिंग शुरू करने से पहले शाहरुख इस फिल्म को पूरा करेंगे. उन्होंने हाल ही में 'टाइगर 3' में भी कैमियो किया है.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख-सुहाना की इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा.

Shah Rukh Khan और Suhana Khan एक बड़ी एक्शन फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं. ये शाहरुख की नहीं बल्कि सुहाना की फिल्म होगी. शाहरुख का फिल्म में बस एक्स्टेंडेड कैमियो होने वाला है. इस फिल्म को लेकर बीते कुछ समय से लगातार अपडेट्स आते रहे हैं. हालिया अपडेट के मुताबिक फिल्म का टाइटल बाहर आ गया है. Boxofficeworldwide में छपी खबर के मुताबिक इसे ‘द किंग’ के नाम से बनाया जाएगा. ‘कहानी’ फेम डायरेक्टर सुजॉय घोष इस फिल्म को बनाएंगे. वहीं शाहरुख ‘पठान’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुहाना यहां एक एजेंट के रोल में नज़र आएंगी. शाहरुख उनके हैंडलर बनेंगे. ये वो शख्स होता है, जो मैदान पर गए एजेंट की बैकएंड से मदद करता है. बेसिकली सारा एक्शन सुहाना के हिस्से ही आएगा. बॉलीवुड हंगामा की पिछली रिपोर्ट ने दावा किया था कि नवंबर 2023 में ये फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी. रिपोर्ट के अनुसार,

सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को शाहरुख मार्च 2024 तक पूरा करना चाहते हैं. उसके बाद वो सलमान खान के साथ ‘टाइगर वर्सेज़ पठान’ शुरू करेंगे. सुजॉय घोष वाली फिल्म नवंबर में शुरू होगी और उसकी शूटिंग इंडिया और विदेशों में करीब छह महीनों तक चलेगी. रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट सुहाना को बड़े परदे पर लॉन्च करने के लिए ऐम्बिशियस फिल्म बनाने जा रहा है. 

Advertisement

‘पठान’ की धांसू कामयाबी के बाद सिद्धार्थ आनंद की एक्शन वाले स्पेस में पुख्ता इमेज बन चुकी है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख इसी वजह से उन्हें सुहाना वाली फिल्म पर चाहते थे. ये एक स्टाइलिश फिल्म है. ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि स्क्रिप्ट के एक्शन ब्लॉक्स, स्टंट डिज़ाइन सिद्धार्थ आनंद की देखरेख में रचे जाएं. प्लान है कि इस फिल्म को साल 2024 के अंत में रिलीज़ किया जाएगा. ‘द किंग’ को सिनेमाघरों में ही उतारा जाएगा. हालांकि सुहाना की पहली फिल्म ‘द आर्चीज़’ नेटफ्लिक्स पर 07 दिसम्बर 2023 को रिलीज़ होने वाली है. 

दूसरी ओर शाहरुख की अगली फिल्म ‘डंकी’ भी रिलीज़ को तैयार है. इसके अलावा उन्होंने ‘टाइगर 3’ में भी कैमियो किया है. फिल्म के सीन में वो टाइगर को बचाने पहुंचते हैं. इंडिया में रिलीज़ से पहले ही उनकी एंट्री वाला सीन सोशल मीडिया पर लीक हो गया था. यशराज फिल्म्स ने हरकत में आकर उसे हटवाना शुरू कर दिया है. ‘डंकी’ और ‘द किंग’ से फ्री हो जाने के बाद शाहरुख अगले साल ‘टाइगर वर्सेज़ पठान’ की शूटिंग शुरू करेंगे.           

वीडियो: शाहरुख खान और सुहाना खान की एक्शन फिल्म साल 2024 के अंत में रिलीज़ होगी

Advertisement

Advertisement