The Lallantop

'पठान' वाले सिद्धार्थ आनंद की नई फिल्म में शाहरुख-सैफ होंगे?

Shah Rukh Khan और Saif Ali Khan, Kal Ho Naa Ho के 21 साल बाद एक साथ फिर से साथ दिखाई देंगे?

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान और सैफ अली खान के कुछ वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Shah Rukh Khan और Saif Ali Khan साल 2003 में आई फिल्म Kal Ho Naa Ho में साथ दिखाई दिए थे. दोनों के ब्रो-मेन शिप और दोस्ती वाली केमेस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया. पिक्चर इतनी चली कि इंडियन सिनेमा में कल्ट साबित हो गई. अब खबर आ रही है कि सैफ और शाहरुख एक बार फिर से साथ स्क्रीन शेयर कर सकते हैं. इस बार वो Pathaan फेम डायरेक्टर Siddharth Anand की बिग बजट एक्शन-थ्रिलर फिल्म में नज़र आ सकते हैं. क्या है पूरा मामला आइए समझते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, शाहरुख खान और सैफ अली खान की कुछ तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. ये वीडियो सिद्धार्थ आनंद के ऑफिस के बाहर का है. जहां सैफ और शाहरुख जाते दिखाई दे रहे हैं. इन वीडियोज़ के सामने आने के बाद जनता अनुमान लगा रही है कि सिद्धार्थ आनंद की नेक्स्ट स्टैंडअलोन एक्शन फिल्म में सैफ और शाहरुख को कास्ट किया जा सकता है. हालांकि इसे लेकर अभी तक कुछ ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुई है. मगर खबरों का बाज़ार गर्म है. अगर ये खबरें सच निकलीं तो करीब 20 साल बाद सैफ और शाहरुख फिर से एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे.

Advertisement

इन वायरल वीडियोज़ में 'कैरी ऑन जट्टा' वाली एक्ट्रेस सोनम बाजवा और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का भी एक वीडियो सामने आया है. ये दोनों भी उसी दिन सिद्धार्थ आनंद के ऑफिस में जाते दिखाई दिए हैं. इसलिए ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि शाहरुख-सैफ वाली फिल्म में सोनम बाजवा की कास्टिंग की जा सकती हैं. हालांकि हम फिर से एक बार साफ कर देना चाहते हैं कि इस नए प्रोजेक्ट को लेकर ना तो डायरेक्टर की तरफ से और ना ही एक्टर्स की तरफ से अभी तक कोई भी अनाउंसमेंट की गई है.

वैसे सिद्धार्थ आनंद, सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 'ज्वैल थीफ' और शाहरुख-सुहाना वाली फिल्म 'किंग' के प्रोड्यूसर भी हैं. तो ये भी हो सकता है कि इसी फिल्म के सिलसिले में दोनों स्टार्स उनके ऑफिस पहुंचे हों. सिद्धार्थ ने पिछले साल शाहरुख खान के साथ अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म 'पठान' दी. जिसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1000 करोड़ प्लस की कमाई की थी. एक्टर और डायरेक्टर के इस कॉम्बिनेशन को लोगों ने भी पसंद किया. तो बहुत संभव है कि सिद्धार्थ एक बार फिर शाहरुख खान के साथ कोलैबरेट करें. वैसे पिछले दिनों सिद्धार्थ के आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी खबरें आई थीं.

अपने प्रोडक्शन हाउस Marflix के बैनर तले वो फिल्में प्रोड्यूस करने जा रहे हैं. जिसमें Saif Ali Khan और Jaideep Ahlawat की Jewel Thief  का नाम शामिल है. इसके अलावा सिद्धार्थ 'कृष 4', शाहरुख, सुहाना वाली 'किंग', महावीर जैन के साथ मिलकर श्री श्री रवि शंकर की ज़िंदगी पर आधारित एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. इसके अलावा मिलन लूथरिया के साथ एक अनटाइटल्ड एक्शन फिल्म और एक फीमेल लीड स्टैंड अलोन एक्शन फिल्म को प्रोड्यूस करने की तैयारी कर रहे हैं. ये वो फिल्में हैं जिनपर सिद्धार्थ पैसा लगाने जा रहे हैं.

Advertisement

इसके अलावा एक बिग बजट स्टैंड अलोन एक्शन मूवी पर भी सिद्धार्थ काम कर रहे हैं. जिसे वो खुद डायरेक्ट करेंगे. वो काफी समय से इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और फिल्म को शुरू करने के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं. ये वॉर के बैकड्रॉप पर बनी फिल्म होगी. बाकी पिछल पांच सालों में सिद्धार्थ आनंद ने इंडियन सिनेमा को कुछ बेहद बड़ी फिल्में दी हैं. इनमें से ज़्यादातर एक्शन फिल्में ही रही हैं. अब उम्मीद है उनके अगले प्रोजेक्ट्स की ऑफिशियल डीटेल्स जल्द ही अनाउंस की जाए. 

वीडियो: अक्षय कुमार के साथ सिद्धार्थ आनंद 'नायक' का सीक्वल बनाने जा रहे हैं?

Advertisement