1.कुचालित दरवाजे

खतरों के खिलाड़ी का ऑडिशन देने जाते यात्री
बुलेट ट्रेन में दरवाजे बंद नहीं होंगे. क्योंकि इससे दौड़कर ट्रेन पकड़ने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ता है. इसे पकड़ने के लिए यात्रियों को खुद अपनी स्पीड बढ़ानी पड़ेगी बस.
2. खाना नहीं पीना सही

तहरी खाने की कोशिश करती छिपकली
बुलेट ट्रेन में खाना नहीं मिलेगा. सीधे पीने की व्यवस्था होगी. खाने में दिक्कत ये रहती है कि उसमें वेज खाने में तो छिपकली मिल जाती है लेकिन नॉनवेज में चिकन खोजे नहीं मिलता. और पीने में तो चौतरफा आराम रहेगा क्योंकि गुजरात में वैसे भी दारू बंद है.
3. ट्रेन के अंदर शॉपिंग मॉल

बड़ी लाइन की छोटी ट्रेन
जैसा कि मोदी जी ने कहा है कि व्यापारी सैनिक से ज्यादा रिस्क लेता है. अमित शाह जी ने कहा है कि गांधी चतुर बनिया था. तो टोटल व्यापारियों की धरती पर ट्रेन में कुछ न बिके ऐसा हो ही नहीं सकता. बुलेट ट्रेन के अंदर अडानी भाई एक शॉपिंग मॉल भी बनाएंगे.
4. सुविधा शुल्क वाला टीटी

टीटी ट्रेन के अंदर है, गार्ड नहीं जो बाहर झांके
इसमें जो टीटी घूमेगा वो लेन देन की सुविधा से लैस रहेगा. अभी तक जो घूमता है उसके साथ कनफ्यूजन रहता है. कि ये पैसे लेकर सीट देगा या नहीं. ऐसा तो नहीं कि पैसा भी ले ले और सीट न दे. बुलेट ट्रेन में ये सिस्टम नहीं होगा, उसमें टीटी जुबान का पक्का मिलेगा.
5. चाय वाला

चाय पीने के लिए भी बुलेट ट्रेन के अंदर जाना होगा.
चाय वाला चाय बेचने आएगा और उसकी कुकुरमुत्तही चाय पहले से ज्यादा टेस्टी मिलेगी.
बाकी के फीचर्स तब पता चलेंगे जब जेब में टका होगा और टिकट लेकर इसमें चढ़ोगे. इतनी स्पीड वाली ट्रेन में चलने का मजा तो जरूर आएगा गुरू. बस जल्दी से लॉन्च हो जाए.
फिलहाल लखनऊ मेट्रो में लोग गुटखा थूकते मिले हैं. उनको थूकने से बचाने के लिए हमने लखनऊ सरकार से कुछ रिक्वेस्ट की थी. वीडियो में देख लीजिए.
ये भी पढ़ें:






















