The Lallantop

भंसाली ने बताया, 'इंशाल्लाह' बंद होने के बाद क्या सलमान से दोस्ती टूट गई?

रिपोर्ट्स थीं कि Sanjay Leela Bhansali और Salman Khan के बीच Inshallah के बाद रिश्ते ठीक नहीं थे. कहा जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे.

Advertisement
post-main-image
संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' के प्रीमियर पर सलमान खान मौजूद थे.

Sanjay Leela Bhansali, Salman Khan के साथ एक फिल्म बनाने वाले थे. जिसका नाम था Inshallah. काफी दिनों तक फिल्म को लेकर चर्चा रही. कहा गया कि इस मूवी में Alia Bhatt भी होंगी. लेकिन कुछ-कुछ कारणों की वजह से ये बंद हो गई. फिल्म के बंद होने के बाद सलमान खान के साथ भंसाली के रिश्ते कैसे हैं इस पर उन्होंने बात की.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स थीं कि संजय लीला भंसाली और सलमान खान के बीच 'इंशाल्लाह' के बाद रिश्ते ठीक नहीं थे. कहा जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे. अब Heeramandi के प्रमोशन के दौरान भंसाली ने सलमान खान पर बात की. जब संजय से पूछा गया कि क्या वो उन एक्टर्स के साथ दोस्ती रखना पसंद करते हैं जिनके साथ वो काम कर चुके हैं. तो उन्होंने कहा,

''मैं अपने एक्टर्स के साथ प्यार करता हूं. मैंने ये देखा है कि स्टार्स के साथ आपके दोस्ती जैसे रिश्ते नहीं रह पाते. आपको अपने एक्टर्स से प्यार करना होगा. आपको उस किरदार से प्यार करना होगा जिसे आपने गढ़ा है.''

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि सलमान खान ही वो एक्टर हैं जिनके साथ उनका दोस्ती वाला रिश्ता है. सलमान के साथ उन्होंने Khamoshi, Hum Dil De Chuke Sanam और Saawariya जैसी फिल्मों में काम किया. 'हीरामंडी' के प्रीमियर पर भी सलमान, संजय लीला भंसाली के साथ मौजूद थे. बॉलीवुड हंगाम से बात करते हुए भंसाली ने कहा,

''सलमान इकलौते वो एक्टर हैं जिनके साथ मेरी बहुत अच्छी दोस्ती है. यहां तक कही उनके साथ बनने वाली 'इंशाल्लाह' नहीं बनी तब भी वो मेरे साथ ही हैं. उन्होंने मुझे फोन किया. वो मेरी केयर करते हैं. मुझसे उन्होंने पूछा कि मैं कैसा हूं. क्या मुझे किसी चीज़ की ज़रूरत है.''

संजय ने आगे जोड़ा,

Advertisement

''मैं उनके किए हुए मज़ाक को भी बहुत इंजॉय करता हूं. उनका फोन तीन महीने या पांच महीने में एक बार ही आता है. मगर वो इसलिए आता है क्योंकि वो मेरी फिक्र करते हैं. इसलिए नहीं कि उन्हें मेरी फिल्मों की फिक्र है. 'इंशाल्लाह' के वक्त भी उन्होंने मुझे फोन करके पूछा कि क्या मैं ठीक हूं. उन्होंने कहा, तुमने मेरे साथ बहुत सी फिल्में की हैं. तो मुझे अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. बस तुम ठीक हो ना मुझे इसी बात की चिंता है.''

भंसाली ने आगे कहा,

''हो सकता है काम की वजह से हम अलग थे, हमारे बीच बातचीत नहीं हो रही थी. मगर एक महीने के बाद उन्होंने मुझे फोन किया और हमने बात की. तो बस वही तो दोस्त है. तो मैं लकी हूं कि मेरे पास एक ऐसा दोस्त है जिससे छह महीने में एक बार मेरी बात होती है. हमने फिर से वहीं से चीज़ें शुरू की हैं जहां छोड़ी हुई थीं.''

'इंशाल्लाह' की बात करें तो फ्लोर पर आने के बाद इस फिल्म पर काम बंद हो गया. अभी भी भंसाली के पास कोई प्लान नहीं है कि इस पिक्चर को दोबारा शुरू किया जाए. रिपोर्ट्स की माने तो 'इंशाल्लाह' की कहानी एक बिज़नेस मैन की थी. जो बिज़नेस के सिलसिले में इंडिया आता है. जहां उसकी मुलाकात आलिया भट्ट के किरदार से होती है. जो एक्ट्रेस बनना चाहती है. हालांकि सलमान और आलिया के ऐज गैप को लेकर भी माहौल गर्म था. बाद में पूरी फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: संजय लीला भंसाली अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'हीरामंडी' पर काम शुरू करने वाले हैं

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement