Sanjay Dutt की एक फिल्म सिनेमाघरों से उतरती नहीं कि दूसरी लग जाती है. इस वक्त देश के अलग-अलग थिएटर्स में उनकी तीन मूवीज़ लगी हुई हैं. पहली है Raja Shivaji. दूसरी, KD: The Devil. वहीं तीसरी, Dhurandhar 2. इनके अलावा 08 मई को उनकी एक चौथी फिल्म भी रिलीज़ होने वाली थी. Aakhri Sawal नाम की ये मूवी Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) के इतिहास और बाबरी मस्जिद विध्वंस पर आधारित है. मगर फिल्म के सेंसिटिव विषय को देख सेंसर बोर्ड इसे सर्टिफिकेट देने में समय लगा रही. नतीजतन, मेकर्स इसे पोस्टपोन करने की कगार पर आ गए हैं.
संजय दत्त ने RSS और बाबरी मस्जिद विध्वंस पर फिल्म बनाई, सेंसर बोर्ड ने पास ही नहीं किया
'आखिरी सवाल' की रिलीज़ में अब मात्र डेढ़ दिन का समय बचा है. मगर इसे सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला. इस वजह से पोस्टपोन होगी ये फिल्म!


आमतौर पर प्रोड्यूसर्स रिलीज़ से महीने-डेढ़ महीने पहले अपनी फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास सबमिट करते हैं. फिर बोर्ड मेंबर्स उसकी जांच-परखकर सर्टिफिकेट देते हैं. ये सर्टिफिकेट रिलीज़ से एक हफ्ते या तीन-चार दिन पहले मिल जाते हैं. 'आखिरी सवाल' की रिलीज़ में अब केवल डेढ़ दिन का समय बचा है. फिर भी इसे सेंसर बोर्ड की तरफ से एप्रूवल नहीं मिल पाया. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया,
"फिल्म की कहानी और उसका विषय ऐसा है कि सेंसर बोर्ड के सदस्य काफी सावधानी बरत रहे हैं. मेकर्स ने उन्हें समझाया कि फिल्म ऐतिहासिक घटनाओं और रिकॉर्ड्स पर आधारित है. इसलिए इसे रिलीज़ किया जाना चाहिए. मेकर्स और सेंसर बोर्ड के बीच लंबा डिस्कशन चला, जिसमें बहुत समय लग गया है. इस वजह से आखिरी सवाल के प्रोड्यूसर्स ने सोचा कि फिल्म को बाद की तारीख पर रिलीज़ करना ज़्यादा बेहतर रहेगा."
पहले ये मूवी 08 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी. मगर अब इसे पोस्टपोन किया जाएगा. सूत्र के मुताबिक,
"फिलहाल मेकर्स इस फिल्म को 15 मई को रिलीज़ करने पर सोच-विचार कर रहे हैं. हालांकि ये भी इस बात पर निर्भर करेगा कि उन्हें समय पर सेंसर सर्टिफिकेट मिल पाता है या नहीं. जैसे ही ये सभी अड़चनें दूर होंगी, वो फिल्म की नई रिलीज़ डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर देंगे."
'आखिरी सवाल' पहले 15 मई को आने वाली थी. मगर फिर मेकर्स ने इसे प्रीपोन कर दिया. हालांकि सेंसर सर्टिफिकेट की देरी के कारण इसे दोबारा पोस्टपोन किया जा रहा है. बता दें कि इस फिल्म को 'पिकासो' फ़ेम नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर अभिजीत मोहन वारंग ने डायरेक्ट किया है. संजय दत्त, एक्टिंग के साथ इसे को-प्रोड्यूस भी कर रहे. उनके अलावा नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा, त्रिधा चौधरी और निखिल नंदा जैसे एक्टर्स ने भी इस फिल्म में काम किया है.
वीडियो: संजय दत्त की किस विवादित फिल्म का सीक्वल आ रहा है सुभाष घई ने बता दिया






















