The Lallantop

डे‍विड बेकहम बने ब्रिटेन के पहले बिले‍नियर स्पोर्ट्समैन, नेट वर्थ जानकर हैरान रह जाएंगे!

मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व फुटबॉलर David Beckham ने एक खास रिकॉर्ड बना दिया है. वो ब्रिटेन के पहले अरबपति स्पोर्ट्समैन बन गए हैं. यानी उनकी पारिवारिक संपत्त‍ि 100 करोड़ पाउंड को क्रॉस कर गई है.

Advertisement
post-main-image
डेविड बेकहम ब्रिटेन के सबसे अमीर स्पोर्ट्सपर्सन बन गए हैं. (फोटो-PTI)

इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम (David Beckham) एक बार फिर चर्चा में हैं. कारण है कि बेकहम ने एक बार फिर रिकॉर्ड बना दिया है. हालांकि, इस बार ये रिकॉर्ड उन्होंने फील्ड पर नहीं बनाई है. वो ब्रिटेन के पहले बिलियन‍ियर (अरबपति) स्पोर्ट्समैन बन गए हैं. उनकी पारिवारिक संपत्ति 1 बिलियन (100 करोड़) पाउंड को क्रॉस कर गई है.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

2026 की संडे टाइम्स रिच लिस्ट के मुताबिक, बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया बेकहम की कंबाइंड वेल्थ 1.185 बिलियन पाउंड (लगभग 15360 करोड़ रुपये) हो गई है. इसी के साथ वो यूनाइटेड किंगडम के सबसे अमीर खेल परिवार में से एक बन गए हैं.  

इस उपलब्धि ने बेकहम को ब्रिटिश खेल इतिहास में एक अनोखा स्थान दिला दिया है. बेकहम की पहचान दुनिया के सबसे मशहूर फुुटबॉलर्स में रही है. 51 साल के बेकहम ने 2013 में फुटबॉल से संन्यास ले लिया था. लेकिन, इसके बाद उन्होंने एक ऐसा साम्राज्य खड़ा किया, जो उनके खेल करियर से कहीं आगे तक फैला है.

Advertisement
बेकहम ने कैसे बनाई इतनी वेल्थ?

बेकहम की असली वेल्थ इंटर मियामी फुटबॉल क्लब में स्टेक्स के कारण बढ़ी है. ये टीम अमेरिका की मेजर लीग सॉकर में खेलती है. बेकहम इस टीम के को-ऑनर हैं. ये वही क्लब है, जिससे अर्जेटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी पिछले दो साल से खेलते हैं.

मौजूदा समय में इस क्लब की वैल्यू 1.07 बिलियन डॉलर है. ये नॉर्थ अमेरिका की सबसे अमीर क्लब में से एक है. साथ ही बेकहम अब भी दुनिया की सबसे जानी-मानी खेल हस्तियों में से एक बने हुए हैं. Adidas और Hugo Boss के साथ बड़े एंडोर्समेंट डील्स से उनकी दौलत में हर साल करोड़ों का इज़ाफ़ा होता है.

ये भी पढ़ें : IPL में बना एक अनोखा रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी भी इस लिस्ट में हैं शामिल

Advertisement

वहीं, बेकहम के फुटबॉल कर‍ियर की बात करें तो, उनके नाम मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ 6 प्रीमियर लीग ख‍िताब और एक चैंपियंस लीग ट्रॉफी है. साथ ही रीयल मैड्र‍िड, एलए गैलेक्सी, एसी मिलान और पीएसजी जैसी बड़ी फुटबॉल क्लब्स के भी वो हाई प्रोफाइल प्लेयर रह चुके हैं.  

पत्नी का बिजनेस भी बहुत सफल

पारिवारिक संपत्त‍ि का एक अहम हिस्सा उनकी पत्नी विक्टोरिया बेकहम के लग्जरी फैशन बिजनेस से भी आता है. 'स्पाइस गर्ल्स' की इस पूर्व सदस्य ने अपने ब्रांड को एक प्रॉफिटेबल ग्लोबल लेबल में बदल दिया है.

इस रिच लिस्ट में शामिल अन्य स्पोर्ट्स स्टार्स में F1 रेसर लुईस हैमिल्टन 435 मिलियन पाउंड (लगभग 5,570 करोड़ रुपये) के साथ 5वें स्थान पर हैं. वहीं, गोल्फर रोरी मैक्लरॉय, बॉक्सर एंथनी जोशुआ और टायसन फ्यूरी भी इस लिस्ट में शामिल हैं. 

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

Advertisement