Salman Khan जब से फिल्म फेयर अवॉर्ड लॉन्च इवेंट का हिस्सा बने हैं, एंटरटेनमेंट जगत में छाए हुए हैं. न्यूज बिरादरी के लिए उनकी बातें हॉटकेक बनी हुई हैं. इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने तमाम ऐसे स्टेटमेंट दिए, जो काफी दिलचस्प हैं. जैसे उन्होंने कहा कि मैं, शाहरुख, अक्षय, अजय और आमिर नए ऐक्टर्स के पसीने छुड़ा देंगे. इसी तरह ओटीटी पर सेंसरशिप को लेकर दिया उनका एक बयान वायरल है. उनके अनुसार साफ-सुथरा कंटेन्ट हमेशा चलता है. बोल्ड सीन्स करने से मना करने वाले ऐक्टर्स को धीरे-धीरे तवज्जो मिलनी कम हो जाती है.
"ओटीटी पर अश्लीलता, नग्नता और गाली-गलौच पर सेंसरशिप होनी चाहिए": सलमान खान
सलमान का कहना है कि हिंदुस्तान में रहते हैं. थोड़ा बहुत ठीक है, पर इस बीच बहुत ज़्यादा हो गया था.


उन्होंने इस बात को भी नकारा कि ओटीटी को टीवी का कूल वर्जन कहा जा सकता है. उनका कहना था कि वो 1989 से काम कर रहे हैं, उन्होंने चीजें देखी हैं. उन्हें कभी बोल्ड सीन नहीं करने पड़े.
मुझे लगता है कि ओटीटी पर सेंसरशिप होनी चाहिए. अश्लीलता, नग्नता और गाली-गलौच पर रोक लगनी चाहिए.
सलमान ने इस बात पर भी चिंता जताई कि अब कोई भी फोन पर कंटेन्ट देख सकता है. इसमें बड़ों के साथ बच्चे भी शामिल हैं. उन्होंने कहा:
अब 15-16 साल के बच्चे भी ये देख सकते हैं. आपको अच्छा लगेगा, आपकी छोटी सी बेटी पढ़ने के बहाने ये सब देखे. मुझे बस ये लगता है कि ओटीटी कंटेन्ट पर एक चेक होना चाहिए. ये एक फ़िल्टर से गुजरना चाहिए. जितना क्लीन होगा कंटेन्ट, उतना बेहतर होगा, उसकी व्यूवरशिप उतनी ज़्यादा होगी.
वल्गर और न्यूड सीन्स करने वाले ऐक्टर्स पर भी सलमान खान ने कटाक्ष किया. उन्होंने कहा:
आपने सबकुछ कर लिया, लव मेकिंग, किसिंग, खुद को पूरी तरह से स्क्रीन पर एक्सपोज कर लिया. आप अपनी बिल्डिंग में घुस रहे हैं और आपका वॉचमैच आपका कंटेन्ट देख रहा है. इसलिए मुझे लगता है ये सिक्योरिटी रीजन्स की वजह से भी सही नहीं है. मुझे नहीं लगता, हमें ये सब करने की ज़रूरत है. हिंदुस्तान में रहते हैं. थोड़ा बहुत ठीक है, पर इस बीच में इतना ज़्यादा हो गया था, अब जा के थोड़ा कंट्रोल में है. अब लोगों ने अच्छे और डीसेन्ट कंटेन्ट पर काम करना भी शुरू किया है.
फिल्म फेयर लॉन्च के दौरान उन्होंने छोटे शहरों में होने वाली फिल्म शूटिंग पर भी बात की. वहां मिलने वाली छूट पर भी उन्होंने अपने विचार रखे. सलमान खान ने कहा कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से भी प्रोड्यूसर्स को छूट मिलती है. छोटे बजट की फिल्मों के लिए ये बड़ी राहत है. उन्होंने ये उम्मीद जताई कि महाराष्ट्र भी सब्सिडी वाले प्रॉसेस को लागू करने की कोशिश करेगा.
वीडियो: सलमान खान ने चिरंजीवी के लिए 20 करोड़ ठुकराए, राम चरण ने Yentamma से हिसाब बराबर कर दिया






















