The Lallantop

'टाइगर 3' के बाद 'नो एंट्री' सीक्वल पर काम शुरू करेंगे सलमान खान!

पिछले दिनों खबर आई थी कि सलमान खान ब्रेक लेने जा रहे हैं. संभावनाएं हैं कि 'नो एंट्री' सीक्वल ब्रेक के बाद सलमान का पहला प्रोजेक्ट होगा.

Advertisement
post-main-image
'नो एंट्री' का पोस्टर. दूसरी तरफ एक इवेंट के दौरान सलमान खान.

Tiger 3 के बाद Salman Khan कौन सी फिल्म शुरू करेंगे, इस पर कंफ्यूज़न बरकरार है. कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि उनके पास कई फिल्में हैं. मगर उन्होंने कोई पिक्चर साइन नहीं की है. वो 'टाइगर 3' के बाद ब्रेक लेना चाहते हैं. मगर अब बताया जा रहा है कि सलमान No Entry के सीक्वल पर काम शुरू कर सकते हैं. इस फिल्म से 8 साल बाद Bipasha Basu भी वापसी करेंगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सलमान खान की लगातार चार-पांच फिल्में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई हैं. उनकी पिछली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ताबूत में आखिरी कील साबित हुई. इस फिल्म पर सलमान ने बड़ी मेहनत की थी. पैसे तो पिक्चर ने 100 करोड़ कमा लिए. मगर फजीहत बड़ी हुई. सबका एक सुर में यही मानना है कि सलमान को बेहतर डायरेक्टर्स के साथ काम करना चाहिए. इन सब चीज़ों को ध्यान में रखते हुए सलमान ने कुछ समय का ब्रेक लेने का फैसला किया था.

मगर अब मिड-डे में एक खबर छपी है. इसमें बताया गया कि सलमान 'टाइगर 3' की शूटिंग खत्म करने के बाद एक छोटा सा ब्रेक लेंगे. उसके बाद वो 'नो एंट्री' सीक्वल पर काम शुरू करेंगे. सलमान को करण जौहर ने एक फिल्म ऑफर की है. ये बड़े बजट पर बनने वाली एक्शन फिल्म बताई जा रही है. इसे 'शेरशाह' फेम विष्णुवर्धन डायरेक्ट करने वाले थे. 'आप की अदालत' पर सलमान ने ये खबर कंफर्म भी की थी. मगर मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान करण की फिल्म से पहले 'नो एंट्री' सीक्वल शुरू कर सकते हैं.

Advertisement

'नो एंट्री' सीक्वल को 'नो एंट्री में एंट्री' नाम से बनाए जाने की बात चल रही थी. इस फिल्म को अनीस बज़्मी डायरेक्ट करने वाले थे. मगर अब पंगा ये है कि अनीस, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ नई फिल्म चालू करने जा रहे हैं. 1 अगस्त से. 'टाइगर 3' को अगले 10 दिनों में निपट जाएगी. वो फिल्म पूरी हो चुकी थी. बस शाहरुख के कैमियो वाला हिस्सा शूट किया जाना था. उस पर काम चल रहा है. एक सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान सलमान घायल हो गए. जिसकी वजह से दो दिन उन्होंने शूटिंग नहीं की. वो सोमवार से 'टाइगर 3' का शूट रिज़्यूम करने वाले थे.

इसका मतलब ये हुआ कि सलमान वाकई कोई भी फिल्म शुरू करने से पहले 'टाइगर 3' की रिलीज़ का इंतज़ार करना चाहते हैं. 'टाइगर 3' नवंबर में आ रही है. तब तक अनीस की शाहिद वाली फिल्म भी पूरी हो जाएगी. उसके बाद सलमान और अनीस 'नो एंट्री में एंट्री' की शूटिंग शुरू करेंगे.

बिपाशा बासु आखिरी बार फिल्म थी 'अलोन' जो कि 2015 में रिलीज़ हुई थी. उसके बाद उनकी शादी हुई. बिटिया हुई. अब वो फिल्मों में वापसी होने जा रही है. मिड-डे की उसी रिपोर्ट में बताया गया कि 'नो एंट्री' के मेकर्स बिपाशा के के बिना 'नो एंट्री' सीक्वल नहीं बनाएंगे. क्योंकि वो पहली फिल्म की अभिन्न अंग थी. इसलिए वो सीक्वल का भी हिस्सा होंगी.  

Advertisement

सलमान की 'टाइगर 3' 10 नवंबर को दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में लग रही है. इसमें सलमान के साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी नज़र आने वाले हैं. शाहरुख खान 'पठान' के किरदार में कैमियो करेंगे. 

वीडियो: जब सलमान खान ने सुई का उदाहरण लेकर वाज़ुद्दीन सिद्दीकी को star और actor का फर्क बताया

Advertisement