The Lallantop

सलमान खान ने शहनाज़ गिल को किस चीज़ से मूव ऑन करने के लिए कहा?

फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर लॉन्च पर शहनाज़ गिल ने कहा, 'मैं सबसे पहले खुद को प्यार करती हूं, फिर सलमान और बाकी सब.'

Advertisement
post-main-image
'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर सलमान और शहनाज़

10 अप्रैल को हुआ Salman Khan की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का ट्रेलर लॉन्च. ट्रेलर तो आप सब ने देख ही लिया होगा. नहीं देखा, तो देख लीजिये. अब आते हैं ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर. इस इवेंट में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी. सलमान खान, पूजा हेगड़े, शहनाज़ गिल, पलक तिवारी, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल सब स्टेज पर थे. एक- एक कर के सबसे सवाल किए जा रहे थे. स्टेज पर अनाउन्सर शहनाज़ से सवाल करता है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

"आप तो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं. अब आप बड़े परदे पर आ रही हैं. अब तो नर्वसनेस नहीं होगी?"

इससे पहले शहनाज़ इस सवाल का जवाब देतीं उनके आगे खड़े सलमान ने पीछे देखते हुए कहा-

Advertisement

"मैं तो कहता हूं मूव ऑन कर जाओ"

ये सुनते ही स्टेज पर खड़े सब लोग मुस्कुराने लगते हैं. सकुचाते हुए शहनाज़ पूछती हैं,

"मैं समझी नहीं!"

Advertisement

इसके बाद सलमान फिर उनकी और देखते हैं और एक- एक शब्द पर जोर देते हुए वापस से बोलते हैं,

"मूव ऑन कर जाओ"

इसके जवाब में शहनाज़ कहती हैं,

“कर गई”

हालांकि ये नहीं पता कि सलमान, शहनाज़ को किस चीज़ से मूव ऑन करने के लिए कह रहे हैं. ये शायद उन लोगों का कोई इंटरनल जोक है. 

खैर, इस सब के बाद शहनाज़ वापस उस सवाल पर आती हैं, जो उनसे पूछा गया था. उनकी नर्वसनेस को लेकर. इसके जवाब में शहनाज़ कहती हैं-

“नहीं, मैं नर्वस नहीं होती. मैं अपने आप से बहुत प्यार करती हूं. आप सब तो जानते ही हैं, आई लव माइसेल्फ. पहले तो यही होता है कि अपने आप को प्यार करो. बाद में सलमान सर और बाकी लोग.”

आगे शहनाज़ कहती हैं,

“बहुत अच्छा लगता है इतने दिग्गज लोगों के बीच खड़े होकर. मेरे लिए यही गर्व की बात है कि मैं सलमान सर के पीछे खड़ी हूं. मैं सलमान सर का थैंक्यू करना चाहती हूं.”

इस दौरान शहनाज़ ने अपने रिजेक्शन के बारे में भी की. उन्होंने बताया,

“जब मैं अपने पहले म्यूजिक वीडियो के लिए शूट पर गई थी तो मुझे रिजेक्ट कर दिया गया था. मुझे बोला कि ये कौन सी बच्ची लेकर आ गए हो. इसके साथ शूट नहीं करना है, इसे वापस भेजो. उस दिन घर आकर मैं बहुत रोई थी. तब मेरी मां ने मुझे समझाया था कि तू रो क्यों रही है, देखना एक दिन तू सलमान खान की फिल्म में काम करेगी.”

इसके बाद बारी आती है राघव जुयाल से सवाल पूछने की. उनसे सवाल पूछा जाता है तो फिर सलमान उनकी टांग खींचते हुए कहते हैं.

"इस शूट के दौरान एक अलग केमिस्ट्री देखने को मिली लेकिन कोई उसे आगे नहीं बढ़ा रहा है. शहनाज़ मैं तो कहता हूं कि तुम मूव ऑन कर जाओ. क्योंकि ये सब चीज़ें मैं नोटिस करता हूं. जब अपने बारे में करता हूं, तो आप लोगों के बारे में भी नोटिस कर सकता हूं."

इसके बाद सलमान ने एक पॉज़ लिया और कहा कि मेरे को ज्यादा बोलना नहीं चाहिए. 

'किसी का भाई किसी की जान' को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज होगी. फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म से सलमान दो नए चेहरों को लॉन्च कर रहे हैं. एक तो पलक तिवारी और दूसरी शहनाज गिल. फिल्म में पूजा हेगड़े फीमेल लीड रोल में हैं. इनके अलावा फिल्म में दग्गुबाती वेंकटेश, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, भूमिका चावला और जगतपति बाबू जैसे एक्टर्स भी काम कर रहे हैं.  

वीडियो: सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान की रिलीज़ से पहले ओटीटी के सेंसरशिप पर बात की है

Advertisement