The Lallantop

सलमान की 'टाइगर 3' दूसरे दिन 60 करोड़ रुपए से ज़्यादा पैसे कमाएगी?

अगर Tiger 3 सोमवार को 60 करोड़ रुपए कमाती है, तो वो Pathaan और Jawan के बाद दो दिनों में 100 करोड़ रुपए कलेक्ट करने वाली तीसरी फिल्म जाएगी. Salman Khan के करियर की लगातार 18वीं 100 करोड़ी फिल्म.

Advertisement
post-main-image
'टाइगर 3' के एक सीन में सलमान खान.

Salman Khan की Tiger 3 ने पहले दिन तोड़फोड़ कमाई की. सबको लग रहा था कि दिवाली का दिन है, पिक्चर फंस जाएगी. मगर 'टाइगर 3' ने 44.50 करोड़ रुपए की कमाई के साथ सबको गलत साबित कर दिया. फिल्म की असली परीक्षा सोमवार और मंगलवार को होनी थी. जहां तक सोमवार का सवाल था, तो देशभर से फिल्म के 7 लाख टिकट अडवांस में बुक हो चुके थे. जिससे फिल्म ने 18 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर ली थी. मगर रिलीज़ के दूसरे दिन सुबह और दोपहर के शोज़ में तगड़ी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. उस आधार पर कहा जा रहा है कि फिल्म 60 करोड़ रुपए के ऊपर जा रही है. अगर ऐसा होता है, तो 'टाइगर 3' शाहरुख खान की Jawan की कमाई को पीछे छोड़ देगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

12 नवंबर को दिवाली का दिन था, शाम और रात के शोज़ नॉर्मल दिनों की तरह नहीं चले. 'टाइगर 3' को इसका नुकसान हुआ. वरना फिल्म पहले दिन आसानी से वर्ल्डवाईड 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू जाती. मगर फिल्म 94 करोड़ रुपए पर आकर ठहर गई. इस सबकी भरपाई 'टाइगर 3' दूसरे दिन करने जा रही है. क्योंकि 13 नवंबर को छुट्टी का दिन है. हालांकि ऐसा कोई बड़ा त्योहार नहीं है, जिसकी वजह से थिएटर्स प्रभावित हों.

'टाइगर 3' ने पहले दिन देश के टॉप दो मल्टीप्लेक्स चेन्स PVR Inox और सिनेपोलिस से 17.35 करोड़ रुपए कमाए थे. सोमवार की शाम 4 बजे तक ही फिल्म ने इन दो चेन्स से 16.50 करोड़ रुपए कलेक्ट कर लिए हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को ये आंकड़ा 25 करोड़ रुपए पहुंचता नज़र आ रहा है. जो कि पहले दिन के मुकाबले 40 फीसदी ज़्यादा है.

Advertisement

इसमें दो बातें हैं. 'टाइगर 3' जिस तरह से ट्रेंड कर रही है, वो अडवांस बुकिंग से ज़्यादा स्पॉट बुकिंग पर निर्भर है. दूसरी बात ये कि इस फिल्म को मल्टीप्लेक्स से ज़्यादा सिंगल स्क्रीन्स पर देखा जा रहा है. पहले दिन की कमाई इसका उदाहरण है. इसलिए ट्रेड के जानकारों का मानना है कि फिल्म सोमवार को 60 करोड़ रुपए के आसपास कमाई कर सकती है. अगर शाम और रात के शोज़ की ऑक्यूपेंसी भी दोपहर और सुबह जैसी रहती है, तो ये नंबर 65 करोड़ रुपए के आसपास भी पहुंच सकता है.

उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म शुरुआती तीन दिनों में देशभर से 165 करोड़ रुपए की कमाई करेगी. अगर 'टाइगर 3' दूसरे दिन 60 करोड़ कमाती है, तो वो दो दिनों में ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर जाएगी. इससे पहले सिर्फ दो फिल्मों ने ऐसा किया है- 'जवान' और 'पठान'. 'टाइगर 3' सलमान खान की 18वीं 100 करोड़ी फिल्म होगी. वो भी लगातार. 'दबंग' के बाद से सलमान खान की हर फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की है. ये हिंदी सिनेमा इतिहास में किसी भी एक्टर के लिए रिकॉर्ड है.

ओवरसीज़ में 'टाइगर 3', 'जवान' और 'पठान' को पछाड़कर सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है. 'पठान' ने जहां विदेशी टिकट खिड़की से पहले दिन 37 करोड़ रुपए कमाए थे, वहीं 'जवान' ने इंटरनेशनल मार्केट से 39.60 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी. मगर 'टाइगर 3' ने पहले दिन ओवरसीज़ में 41.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.

Advertisement

'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा, अनंत विधात और रणवीर शौरी जैसे एक्टर्स ने काम किया है. इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है. 

Advertisement