The Lallantop

'टाइगर 3' की रिलीज़ से पहले सलमान ने फैन्स से क्या रिक्वेस्ट की है?

'टाइगर 3' YRF स्पाई यूनिवर्स की पांचवी किश्त है. इस फिल्म में यूनिवर्स के पुराने कैरेक्टर लौटेंगे. नए किरदारों को टीज़ किया जाएगा. ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि कोई भी स्पॉइलर बाहर ना निकले.

Advertisement
post-main-image
स्पॉइलर्स के चक्कर में शाहरुख ने 'जवान' का पहला शो आधी रात की जगह सुबह रखा था.

Tiger 3 12 नवंबर को रिलीज़ हो रही है. फिल्म आने से पहले Salman Khan ने अपने फैन्स से एक रिक्वेस्ट की है. ‘टाइगर 3’ YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. उससे जुड़े अनेकों किरदारों के कनेक्शन यहां टीज़ किए जाएंगे. मेकर्स नहीं चाहते कि उनसे जुड़े कोई भी स्पॉइलर बाहर आएं. पहले दिन फिल्म देखना सबके लिए मुमकिन नहीं होगा. ऐसे में सोशल मीडिया पर स्पॉइलर वाली फोटोज़ या वीडियोज़ आने से बस मज़ा किरकिरा होगा. इसी को लेकर सलमान ने ट्वीट किया,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हमने बहुत सारे पैशन के साथ ‘टाइगर 3’ बनाई है और भरोसा है कि आप सभी फिल्म देखने के बाद स्पॉइलर्स को सुरक्षित रखेंगे. स्पॉइलर्स फिल्म देखने का एक्स्पीरिएंस खराब कर सकते हैं. हमें भरोसा है कि आप सही चीज़ ही करेंगे. हम उम्मीद करते हैं कि ‘टाइगर 3’ इस दिवाली पर हमारी तरफ से आपके लिए परफेक्ट गिफ्ट होगा. 

‘टाइगर 3’ में विलन बने इमरान हाशमी ने भी मिलता-जुलता ट्वीट किया. उन्होंने लिखा,

Advertisement

‘टाइगर 3’ जैसी फिल्म में अनगिनत सीक्रेट होते हैं और हमें भरोसा है कि आप उन्हें सेफ रखेंगे. प्लीज़ कोई भी स्पॉइलर शेयर मत कीजिएगा क्योंकि उससे फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का अनुभव बिगड़ेगा. 

हर बड़ी फिल्म स्पॉइलर्स को बहुत सीरियसली लेती है. मसला है कि अहम सीन पहले ही लीक हो जाने की वजह उत्सुकता कम हो जाती है. ऊपर से ‘टाइगर 3’ में पठान से लेकर कबीर तक की दुनिया को टीज़ किया जाएगा. शाहरुख का कैरेक्टर पठान फिल्म के सेकंड हाफ में एंट्री करेगा. बताया जा रहा है कि टाइगर को पाकिस्तानी जेल में बंद कर दिया जाएगा. पठान उसे वहां से निकालने के लिए आएगा. उसके अलावा ऋतिक का कैरेक्टर कबीर भी फिल्म में कैमियो करेगा. हाल ही में ऋतिक ने ‘टाइगर 3’ के लिए एक छोटा सा सीन भी शूट किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये दो मिनट का सीन होगा. 

ऋतिक के अलावा जूनियर NTR को भी फिल्म में टीज़ किया जाएगा. वो ‘वॉर 2’ के विलन होंगे. उन्हें ‘टाइगर 3’ में दिखाया नहीं जाएगा. बस उनका ज़िक्र भर किया जाएगा. फिर से लौटते हैं स्पॉइलर पुराण पर. सलमान से पहले शाहरुख भी स्पॉइलर को लेकर एहतियात बरत चुके हैं. यही वजह है कि उन्होंने ‘जवान’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो आधी रात की जगह सुबह रखा था. रात के केस में रिस्क था कि लोग सुबह तक स्पॉइलर की बमबारी कर देंगे. ‘टाइगर 3’ के मेकर्स की पूरी कोशिश रहेगी कि फिल्म के स्पॉइलर्स को रोका जा सके. बता दें कि फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती, रिधि डोगरा, कुमुद मिश्रा और विशाल जेठवा जैसे एक्टर्स ने भी काम किया है.                           
 

Advertisement

वीडियो: टाइगर 3 में सलमान, शाहरुख, ऋतिक, इमरान और कैटरीन ये 12 कमाल की चीज़ें करने वाले हैं

Advertisement